नानखताई Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai

नानखताई को कुकीज का भारतीय संस्करण कह सकते हैं. बच्चे और बड़े सभी को नानखताई खाना बहुत पसन्द आता है. आइये आज हम नानखताई बनाते हैं.
जब हमारे यहां ओवन या माइक्रोवेव नहीं होते थे तब भी दो थालियों के के बीच में नानखताई (Nankhatai) की ट्रे रखकर ऊपर और नीचे लकड़ी के कोयले के अंगार बिछाकर नानखताई बनाया करते थे. परम्परागत नानखताई सूजी, बेसन और मैदा से बनाई जाती थीं लेकिन आजकल इसे अपने स्वादानुसार मैदा से, बेसन से और सूजी के बिना ही बना लेते हैं. नानखताई में सूजी डालने से ये अधिक कुरकुरी हो जाती हैं. आप कोई भी नानखताई (Nankhatai) आसानी से घर में बना सकते है. आइये आज हम मैदा सूजी और बेसन को मिलाकर नान खताई बनायें.
Read this recipe in English - Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nan Khatai
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
- बेसन - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
- सूजी - 50 ग्राम (1/3 चौथाई कप)
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- घी - 200 ग्राम ( एक कप)
- इलाइची - 8-10
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि (How To Prepare NanKhatai)

चीनी पीस लीजिये, घी गरम करके पिघला लीजिये.
किसी बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालिये और अच्छी तरह से फैंट लीजिये.
मैदा, बेसन, सूजी छान लीजिये, इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, घी चीनी के मिश्रण में डालकर, नरम आटे जैसा गूथ लीजिये. नानखताई बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, दोनों हाथों की सहायता से गोल कीजिये, दबाइये, चिकनी की हुई ट्रे में लगाइये. सारे मिश्रण के गोले इसी तरह बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, इनको 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके गरम कीजिये. नानखताई की ट्रे बेक करने के लिये ओवन में रखिये. ओवन को 180 डि.से. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये नानखताई बेक कीजिये, ओवन खोल कर नान खताई चैक कीजिये और फिर से ओवन में 5 मिनिट के लिये नानखताई बेक होने रख दीजिये. लगभग 15 -18 मिनिट में नानखताई बेक हो कर तैयार हो जाती है. ओवन से नानखताई की ट्रे निकालिये, ठंडी होने पर ट्रे से नानखताई निकाल कर, किसी प्लेट या प्याले में रखिये.
नानखताई तैयार हो गये है. ताजा ताजा नानखताई अब आप खा सकते हैं. बचे हुये नानखताई एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आपका मन करे नानखताई (Nankhatai) कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये नानखताई (Nankhatai) 2 महिये भर भी खराब नहीं होगें.
कमेंट (432)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बिना सूजी वाली नान खटाई अधिक सफेद रहती है.
Imade it according to recipe . Please dont believe on the receipe . Maine 1 cup ghee dala and wo saari toot gayi bake karte hue kunki uska ghee pighal gaya nd wo fulne ki bajaye fel gayi
Kya only maida ki ban shakti hi?
निशा: नेहा जी, हां अवश्य बन सकती है.
nice
Naan khatai bati ke oven mai kitne tym back karna h.
निशा: निम्मी जी, वेबसाइट पर बेसन की नानखताई को सादा भारी तले के बर्तन में बनाया है. सर्च बटन पर बेसन की नानखताई लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, बाटी ओवन में भी इसी प्रकार नानखताई बना सकते हैं.
SIMPL AND NICE MAM
Nisha ji mer pass Samsung ka nishaji
Good recipe..
Kya hum ese peramperagat tarike se bana sakte h
निशा: सविता जी हां अवश्य बना सकते हैं.
Hello nishaji... I made nan khatai same way you said. The taste was very good n it was crunchy. But It was a bit harder than it shouldn't be. Any idea over this hardness? What mistake I would have done? Thanks for the recipe. One more thing.. what if we put a pinch of baking soda instead of baking powder.
निशा: पारली जी, डोह थोड़ा गाढ़ा हो नानखताई थोड़ी हार्ड हो जाती है. मिश्रण में बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
What we use in the place of suji
निशा: स्मिता जी, नान खताई बिना सूजी के, सिर्फ मैदा से या सिर्फ बेसन से भी बना सकते हैं,
Aap ki recipe se naan khatai bahut hi yummy bani. Thanks a lot. Bt ek query hai ...kya hum refind oil main bna saktey hai?
निशा: नानखताई को रिफाइन्ड में भी बनाया जा सकता है, लेकिन देशी घी का स्वाद और बटर का स्वाद बहुत अच्छा होता है.
Mere pas gril maicrowev h kya mai usme naankhtai bna sakti hu timeing kya hogi plzz btaye
निशा: आरती जी, मैंने इसे ग्रिल मोड पर ट्राई नहीं किया है, कोशिशा करूंगी इस मोड पर इसे बनाने की.
Hari om nisha ji..vhi swal hai aap se ki oven na ho to electronic tandoor pe bna skte hain kya???BT us me ek he temperature set hota hai bottom heat ya.top heat ya phir both.. To btaiye ki hm bna skte hai ya nhi???thank you ...
निशा: सोनल जी, नानखताई को 180 डि.से. पर बेक किया जाता है, तापमान यदि बहुत अधिक है तो नानखताई अच्छी नहीं बनेंगी. नानखताई को किसी भारी तले के बर्तन में बिना ओवन के बनाया जा सकता है, बिना ओवन के नानखताई की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Maine ise banaya microveb Mai ismai suji nahi dali aur rifind Mai banai thi kurkura pan nahi tha easa ku 4 minut k liye rakhe the plz bataiye k microveb Mai kitane time k liye rakhana Hota h?
निशा: विद्या जी, माइक्रोवेव में अच्छी नानखताई नहीं बनती.
Mam maine nankhatai banai par wo aata bahut hi jada soft ho gaya sab kuch waise hi liya tha or chini ko ghee garm karke hi dal diya tha 15 min feta bhi tha kya karu
निशा: हनी जी, थोड़ी मैदा और मिला देने से आटा गाढ़ा हो जायेगा.
Ovan me jo trey rhta h usi m
rkhna
Nisha mam m nan khtai biscuit bnaye bt vo sare melt ho gye or pta ni kya bna vo
निशा: नीतूजी, घी या बटर अधिक होने से एसा हो सकता है.
Nisha mam hmare ghr m bilkul simple own hai IFB company ka usme biscuit kaise bnege
निशा: नीतू जी, किसी भी ओवन में नानखताई बिलकुल इसी तरह बनेंगी. नानखताई बेक करने में ओवन के हिवाब से समय थोड़ा कम या ज्यादा लग सकता है.
Nisha mam hmare pas simple own hai IFB company ka Jo bilkul simple hota e usme kaise bnege biscuit plz reply me
रेसिपी मुझे पसंद आ गया अब इसी अनुसार मै नांनकटाइ बनानेकी कोशिश कर रहाहूँ देखते हैं रिजल्ट कैसा आता है ।
क्या नानखताई में हम अमोनिया बाई कार्बोनेट डाल सकते है
Mere pass tawa hai. Microware nahi hai. Kaise bnau? Plz help
क्या तेल को गर्म करना जरुरी है। अगर तेल ज्यादा डल जाये ताे क्या करे। पीरीहिट कितनी देर करना है।
mere pass convection microwave hai jisme grill n microwave bhi hai to main nankhatai kismode me bake karu grill me ya convection ya microwave
i tried making nan khatai as per ur instructions but I came to know that ur proportion for dry ingredients vs ghee is wrong as it becomes like cake batter so plz don't edit the same otherwise the taste is OK.
Can I add more maida to it.
Pl reply it's urgent.
Hamare pass gas hai to kese pakaya jayega
निशा: अशोक जी, नानखताई को गैस पर किसी भी भारे तले के बर्तन में बनाया जा सकता है, रेसिपी के लिये सर्च बटन पर नानखताई विदआउट ओवन लिखकर सर्च कर सकते हैं, वेबसाइट और मेरे चैनल पर रेसिपी उपलब्ध है.
we have made nankhatai with gramflour but it is not cooked well it spread over
and we have use dalda ghee with your recipe
why it so?
thanks
निशा: पर्निता जी, डालडा से भी नानखताई बनाई जा सकती है, लेकिन अगर आटा ज्यादा सूखा लगा हो तो नानखताई बिखर सकती है.