नानखताई Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai

नानखताई को कुकीज का भारतीय संस्करण कह सकते हैं. बच्चे और बड़े सभी को नानखताई खाना बहुत पसन्द आता है. आइये आज हम नानखताई बनाते हैं.
जब हमारे यहां ओवन या माइक्रोवेव नहीं होते थे तब भी दो थालियों के के बीच में नानखताई (Nankhatai) की ट्रे रखकर ऊपर और नीचे लकड़ी के कोयले के अंगार बिछाकर नानखताई बनाया करते थे. परम्परागत नानखताई सूजी, बेसन और मैदा से बनाई जाती थीं लेकिन आजकल इसे अपने स्वादानुसार मैदा से, बेसन से और सूजी के बिना ही बना लेते हैं. नानखताई में सूजी डालने से ये अधिक कुरकुरी हो जाती हैं. आप कोई भी नानखताई (Nankhatai) आसानी से घर में बना सकते है. आइये आज हम मैदा सूजी और बेसन को मिलाकर नान खताई बनायें.
Read this recipe in English - Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nan Khatai
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
- बेसन - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
- सूजी - 50 ग्राम (1/3 चौथाई कप)
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- घी - 200 ग्राम ( एक कप)
- इलाइची - 8-10
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि (How To Prepare NanKhatai)

चीनी पीस लीजिये, घी गरम करके पिघला लीजिये.
किसी बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालिये और अच्छी तरह से फैंट लीजिये.
मैदा, बेसन, सूजी छान लीजिये, इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, घी चीनी के मिश्रण में डालकर, नरम आटे जैसा गूथ लीजिये. नानखताई बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, दोनों हाथों की सहायता से गोल कीजिये, दबाइये, चिकनी की हुई ट्रे में लगाइये. सारे मिश्रण के गोले इसी तरह बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, इनको 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके गरम कीजिये. नानखताई की ट्रे बेक करने के लिये ओवन में रखिये. ओवन को 180 डि.से. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये नानखताई बेक कीजिये, ओवन खोल कर नान खताई चैक कीजिये और फिर से ओवन में 5 मिनिट के लिये नानखताई बेक होने रख दीजिये. लगभग 15 -18 मिनिट में नानखताई बेक हो कर तैयार हो जाती है. ओवन से नानखताई की ट्रे निकालिये, ठंडी होने पर ट्रे से नानखताई निकाल कर, किसी प्लेट या प्याले में रखिये.
नानखताई तैयार हो गये है. ताजा ताजा नानखताई अब आप खा सकते हैं. बचे हुये नानखताई एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आपका मन करे नानखताई (Nankhatai) कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये नानखताई (Nankhatai) 2 महिये भर भी खराब नहीं होगें.
कमेंट (432)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पारुल, कोई भी रिफाइन्ड ओइल लिया जा सकता है, बेकिंग पाउडर डाल सकते हैं लेकिन उसकी मात्रा इससे दुगनी ले लीजिये.
निशा: ममता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता, हमने नानखताई को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक किया है, इसके लिये ग्लास प्लेट के ऊपर जाली स्टेन्ड रख कर ही बेकिंग ट्रे रखी जाती है.
निशा: ममता, जी हां अवश्य हो सकता है बहुत सारे ओवन जल्दी ही बेक करते हैं, एसे ओवन में तापमान कम रखें और ओवन का फैन अवश्य ओन कर दे, और देखते हुये बेक करें, थोड़ी सी रैसिपी के बाद आप इस ओवन को समझ लेंगी, प्लीज कोशिश कीजिये, धन्यवाद.
निशा: शीतल, मिश्रण में घी अधिक होने से एसा हो सकता है.
please reply
निशा: मौशीन, नानखताई के लिये घी तो इतना ही चाहिये. सभी माइक्रोवेव 4-5 मिनिट में प्रीहीट हो जाते है, नानखताई में बेसन आप कम कर सकती हैं, धन्यवाद.
Thanks for the recipe.
plz suggest me
निशा: शारदा, नानखताई को हमने गैस पर बनाया है, आप वेबसाइट के सर्च बटन पर नानखताई बिना ओवन के लिखकर सर्च कर सकती हैं.
निशा: आरती, सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर आर्टीकल सर्च कर सकते हैं उसमें डिटेल में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर के बारे में बताया गया है.
निशा: नेहा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रवीन नानखताई ओवन में अच्छी बनती है, सोलो माइक्रोवेव में मैंने कोशिश की है लेकिन अच्छी नहीं बनी.
निशा: साक्षी, जी हां बेसन की नानखताई ओवन में बिलकुल उसी तरह से बनाइये जिस तरह हमने मैदा, सूजी, बेसन को मिलाकर नानखताई बनाई है.
निशा: जोयस, नानखताई बनाकर ट्रे में 10 -15 मिनिट के लिये छोड़ दीजिये, नानखताई अच्छी फूलती है.
.
निशा: रितु, हमने इस तरह के ओवन में काम नहीं किया है लेकिन मैं आपको इतना कह सकती हूँ कि अपने ओवन के मीडियम तापमान पर नानखताई बेक कीजिये और पहले 10 मिनिट का समय दीजिये, इसके बाद चैक करते हुये समय देकर नानखाताई हल्के ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
निशा: कृ्ष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कार्तिक मैं गैस पर नानखताई बनाने की कोशिश करती हूँ.
mam maine oven abi purchase kiya h or main sabse phle naan khatai bnana ki soch rhi hu..pls mje btaye jo pre heat krna h 200 degree pr wo kitne time k liye krna h..pls mje jaldi bta dijiyega...
निशा, श्रुति, ओवन में ओटो प्रीहीट बटन होता है, तापमान सैट करके बटन को प्रेस कर दीजिये, अगर प्रीहीट बटन न हो तो तापमान सैट करके 4 मिनिट के लिये ओवन को ओन रहने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जायेगा.
निशा: अदित्य, किसी भगोने में नमक या रेत भर कर गरम करके उसके ऊपर नानखताई की प्लेट रखें और ऊपर से ढककर धीमी आग पर नानखताई को बेक होने दें, 10 मिनिट बाद चैक करते हुये बेक करके भी बना सकते हैं.
maine 1cup ghee k bajay 3/4cup ghee liya aur thoda doodh lekar ata goonth liya.baki samagri recipe hisab se hi li aur microwave k.tray par thod patla shape dekar rakh diye.
Aap please bataye mujhse kaha galati hui taki mai agli baar achese bana saku.
Aur mujhe puchna tha ke kya 15 min baking k baad turant tray bahar nikale microwavese ya kuch der rehne de sakte hai oven k andar.
please reply
निशा: जाहनवी, नानखताई के लिये आटा, घी और पाउडर चीनी बराबर मात्रा में ले लीजिये, दूध डालने की आवश्यकता नहीं होती.बेक करते समय 10 मिनिट के बाद नानखताई को चैक करते हुये बेक कीजिये, हल्की ब्राउन पर होने पर ओवन से बाहर निकाल लीजिये, नानखताई अच्छी बनेंगी.
निशा: समीक्षा, नानखताई के लिये आटा वह मैदा या सूजी या बेसन या मिला हुआ कोई भी ले सकते हैं, आटे, घी और पाउडर चीनी की मात्रा ग्राम में बराबर रखी जाती है, आटे को 15-20 मिनिट रख लें और नानखताई बनालें, आप अच्छी नानखताई बना लेंगी.