नानखताई Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai

नानखताई को कुकीज का भारतीय संस्करण कह सकते हैं. बच्चे और बड़े सभी को नानखताई खाना बहुत पसन्द आता है. आइये आज हम नानखताई बनाते हैं.
जब हमारे यहां ओवन या माइक्रोवेव नहीं होते थे तब भी दो थालियों के के बीच में नानखताई (Nankhatai) की ट्रे रखकर ऊपर और नीचे लकड़ी के कोयले के अंगार बिछाकर नानखताई बनाया करते थे. परम्परागत नानखताई सूजी, बेसन और मैदा से बनाई जाती थीं लेकिन आजकल इसे अपने स्वादानुसार मैदा से, बेसन से और सूजी के बिना ही बना लेते हैं. नानखताई में सूजी डालने से ये अधिक कुरकुरी हो जाती हैं. आप कोई भी नानखताई (Nankhatai) आसानी से घर में बना सकते है. आइये आज हम मैदा सूजी और बेसन को मिलाकर नान खताई बनायें.
Read this recipe in English - Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nan Khatai
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
- बेसन - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
- सूजी - 50 ग्राम (1/3 चौथाई कप)
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- घी - 200 ग्राम ( एक कप)
- इलाइची - 8-10
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि (How To Prepare NanKhatai)

चीनी पीस लीजिये, घी गरम करके पिघला लीजिये.
किसी बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालिये और अच्छी तरह से फैंट लीजिये.
मैदा, बेसन, सूजी छान लीजिये, इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, घी चीनी के मिश्रण में डालकर, नरम आटे जैसा गूथ लीजिये. नानखताई बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, दोनों हाथों की सहायता से गोल कीजिये, दबाइये, चिकनी की हुई ट्रे में लगाइये. सारे मिश्रण के गोले इसी तरह बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, इनको 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके गरम कीजिये. नानखताई की ट्रे बेक करने के लिये ओवन में रखिये. ओवन को 180 डि.से. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये नानखताई बेक कीजिये, ओवन खोल कर नान खताई चैक कीजिये और फिर से ओवन में 5 मिनिट के लिये नानखताई बेक होने रख दीजिये. लगभग 15 -18 मिनिट में नानखताई बेक हो कर तैयार हो जाती है. ओवन से नानखताई की ट्रे निकालिये, ठंडी होने पर ट्रे से नानखताई निकाल कर, किसी प्लेट या प्याले में रखिये.
नानखताई तैयार हो गये है. ताजा ताजा नानखताई अब आप खा सकते हैं. बचे हुये नानखताई एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आपका मन करे नानखताई (Nankhatai) कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये नानखताई (Nankhatai) 2 महिये भर भी खराब नहीं होगें.
कमेंट (432)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Do we have to use baking soda of baking powder, and can we use vanaspti dalda in it.
thank you
Kya nan khatai Mai ghee ke jgah refind oil use kr skte Hain..n thank u so much for all d recipes....
निशा: बिरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिराल जी, इसमें अपर और लोअर दोंनों ही ओन करने हैं लेकिन आपको लगे कि नानखताई ऊपर से सिक गई है तो ऊपर वाला रोड बन्द कर दीजिये और नीचे से एसा लगे तो नीचे का रोड बन्द कर दीजिये, देखने से ये पता लग जाता है.
Very nice recipe. I just tried yours . I was doing earlier with different proportion but urs is really nice proportion.
निशा: रेशमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, नानखताई के लिये घी को चीनी पाउडर में अच्छी में अच्छी तरह फैंट कर मिलायें, इसके बाद मैदा या सूजी मिलायें, ओटीजी को 100 पर गरम करें और नानखताई को हल्की से ब्राउन होने तक बेक करें, नान खताई से घी बाहर नहीं निकलेगा.
निशा: रतन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूचि जी, पाउडर चीनी का उपयोग करना है.
निशा; सारा जी, नान खताई आटे या सूजी या बेसन से बनाई जा सकती है.
निशा: नीलम जी , आप तेल डाल कर नान खटाई बना सकते हैं.
It's really helpful to me for making my kids happy
Thank you mam
निशा: तरन्नुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, इसमें बेकिंग पाउडर ही डाला जाता है.
निशा: शिल्पी जी, ओटीजी. में नानखताई बिलकुल उसी तरह बनाई जाती है जिस तरह ओवन में बनाते हैं, इसे 180 डि. से. पर 10-12 मिनिट बेक करें, चैक करें, किनारे हल्के से ब्राउन होने तक इन्हैं बेक कर लें, रोड ऊपर और नीचे दोंनो ओन करे और फैन भी ओन करें ताकि नानखताई एक जैसी बेक हो.
निशा: अंजली जी, बना सकते हैं लेकिन स्वाद में अंतर तो होगा ही.
निशा:चंद्रिका जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर दही पकोड़ा या दही वड़ा की रेसिपी उपलब्ध हैं आप उन्हैं देख सकते हैं.
kya hm is recipe ko cooker me bna sakte h jaise cake bnate h
निशा: ज्योती जी,नानखताई भी केक की तरह कुकर में बनाई जा सकती है, लेकिन नानखताई को बेक होने में कम समय लगता है, समय को ध्यान में रखते हुये नानखताई बनाइए,कुकर में अच्छी नानखताई बनेगी, वेबसाइट पर नानखताई को भारी तले के भगोने में बनाने का तरीका दिया हुआ है, इसी तरह से इसे कुकर में बना सकते हें, धन्यवाद.
Thank you in advance ma'am
निशा: प्रग्या जी, 200 ग्राम घी की जगह 150 ग्राम तेल ले लीजिये, और सूजी की जगह उतनी ही मैदा ले लीजिये, बेसन्न की जगह भी मैदा ली जा सकती है. सिर्फ मैदा से भी नानखताई बहुत अच्छी बनती है.
निशा: सोनल, अपना अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.