नानखताई Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai

नानखताई को कुकीज का भारतीय संस्करण कह सकते हैं. बच्चे और बड़े सभी को नानखताई खाना बहुत पसन्द आता है. आइये आज हम नानखताई बनाते हैं.
जब हमारे यहां ओवन या माइक्रोवेव नहीं होते थे तब भी दो थालियों के के बीच में नानखताई (Nankhatai) की ट्रे रखकर ऊपर और नीचे लकड़ी के कोयले के अंगार बिछाकर नानखताई बनाया करते थे. परम्परागत नानखताई सूजी, बेसन और मैदा से बनाई जाती थीं लेकिन आजकल इसे अपने स्वादानुसार मैदा से, बेसन से और सूजी के बिना ही बना लेते हैं. नानखताई में सूजी डालने से ये अधिक कुरकुरी हो जाती हैं. आप कोई भी नानखताई (Nankhatai) आसानी से घर में बना सकते है. आइये आज हम मैदा सूजी और बेसन को मिलाकर नान खताई बनायें.
Read this recipe in English - Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nan Khatai
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
- बेसन - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
- सूजी - 50 ग्राम (1/3 चौथाई कप)
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- घी - 200 ग्राम ( एक कप)
- इलाइची - 8-10
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि (How To Prepare NanKhatai)

चीनी पीस लीजिये, घी गरम करके पिघला लीजिये.
किसी बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालिये और अच्छी तरह से फैंट लीजिये.
मैदा, बेसन, सूजी छान लीजिये, इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, घी चीनी के मिश्रण में डालकर, नरम आटे जैसा गूथ लीजिये. नानखताई बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, दोनों हाथों की सहायता से गोल कीजिये, दबाइये, चिकनी की हुई ट्रे में लगाइये. सारे मिश्रण के गोले इसी तरह बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, इनको 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके गरम कीजिये. नानखताई की ट्रे बेक करने के लिये ओवन में रखिये. ओवन को 180 डि.से. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये नानखताई बेक कीजिये, ओवन खोल कर नान खताई चैक कीजिये और फिर से ओवन में 5 मिनिट के लिये नानखताई बेक होने रख दीजिये. लगभग 15 -18 मिनिट में नानखताई बेक हो कर तैयार हो जाती है. ओवन से नानखताई की ट्रे निकालिये, ठंडी होने पर ट्रे से नानखताई निकाल कर, किसी प्लेट या प्याले में रखिये.
नानखताई तैयार हो गये है. ताजा ताजा नानखताई अब आप खा सकते हैं. बचे हुये नानखताई एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आपका मन करे नानखताई (Nankhatai) कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये नानखताई (Nankhatai) 2 महिये भर भी खराब नहीं होगें.
कमेंट (432)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वंदना जी, मिश्रण में घी की मात्रा कम होने के कारण नान खताई सख्त हो जाती हैं. आप सिर्फ मैदा से भी नान खताई बना सकते हैं. इसके आटे में पानी मिलाने की आवश्यकता नही होती.
निशा: अमिता जी, धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, नानखताई को माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बेक कर सकते हैं.
निशा: कुलदीप जी, घी की मात्रा और आटे की मात्रा बराबर लेते हैं, इसमें हमने 100 ग्राम मैदा, 50 ग्राम सूजी और 50 ग्राम बेसन लिया है यानी कि 200 ग्राम सारा आटा है, इसमें हमने 200 ग्राम घी यूज किया है, ये मात्रा सही है. आप इसे ट्राइ कीजिये, बहुत अच्छी नानखताई बनकर तैयार होंगी.
Mene try ki aur sab chize usi measure me li jaisi likhi hui hain. Par nankhatai bah gai aur ajeeb si ban gai. Kya aisa chini ki chashni ban ne ki vajah se hua. Kya mujhe boora / tagaar dalna chahiye. Please bataye
निशा: जूही जी, नान खताई बह गई मतलब कि मिश्रण पतला रह गया. चीनी को पीसकर इस्तेमाल करना था. पिघले हुए घी में पिसी हुई चीनी मिक्स करनी है और अच्छे से फैंटना है, चाशनी तो बनानी ही नही है. आप एक बार अच्छे से वीडियो देखकर फिर से ट्राई कीजिए, आप अच्छी नान खताई बना पाएंगी.
निशा: हरजिन्दर जी, धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji kya hum nankhatai ko tandoor me bhi bna sakte h
निशा: शीतल जी, यह तंदूर में नही बनाई जाती.
निशा: निशि जी, नानखताई को मैदा से मैदा सूजी से बहुत अच्छा बनाया जाता है, ये रेसिपी आप मेरे वेबसाइट और चैबल पर देख सकती हैं, हमने इसे ओवन में बनाया है आप इसे ओटीजी में बिलकुल इसी प्रकार बना सकती हैं.
Stay Pink!
निशा: सचिन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, नानखताई के मिश्रण में घी कम होने की वजह से सख्त हो गई होंगी और बेक ज़्यादा होने की वजह से जल गई होंगी.
निशा: राधिका जी, हां बूरा भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: नीना जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रग्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रग्या जी, नानखताई को थोडा सा अधिक देर बेक करने से एसा हो सकता है.
Muze Cup se measurement karna he, to 5 cup ke liye quantity yahi aaegi please aap check kar ke muze replay karna 5 cup maida, 2½ cup besan, 3½ cup suji, 5 cup chini, 5 cup ghee, 5 choti chamch baking powder, 40-50 elaychi.esme kuch mistek hogi to batta dena.
Please Replay karna .
निशा: ज़ीनू जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
100 gram (1 kap) maida our ghee 200 gram ke liye bhi (1 cup) & chini 200 grm (1 cup) diya he 100 gram ke liye our 200 grm ke liye bhi one cup he aayga.
mam muze 5 cup maide ke liye suji besan chini our ghi kitna lena padega .
निशा: अनुराग जी, धन्यवाद.
maine hamare dur ke rishtedar ke yahape nan khatai khayi thi bhot testyi lagi unone maida, sooji & Milk powder se banayi thi unko puchne ke lie lekhin unka contact number abhi mere paas nahi he.
aapki nan khatai ki recipes maine banyi thi bhot achi banithi sabko bahot pasand aai.
निशा: साधना जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: साधना जी, नान खताई में मिल्क पाउडर नहीं पड़ता. आप अगर बेसन का इस्तेमाल नहीं करना चाहती तो बिना बेसन के भी बना सकती हैं.
निशा: रिम्पी जी, आटे से नानखताई बना सकते हैं, लेकिन वह अलग स्वाद में अलग कलर में बनती हैं.
निशा: दिव्या जी, आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीति जी, नानखताई कम बेक होने से थोड़ी नरम हो सकती है.
निशा: दीपिका जी, आटे से नानखताई बना सकते हैं, लेकिन स्वाद और टेक्सचर अलग हो जाते हैं.
निशा: उपासना जी, आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड नहीं हैं, नानखताई को माइक्रोवेव मोड पर अच्छा नहीं बना सकते हैं.