नानखताई Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai

📅 4 मार्च 2009 👁 10.4 लाख बार देखी गई 💬 432 कमेंट ★ 3.1 (17682)


नानखताई को कुकीज का भारतीय संस्करण कह सकते हैं. बच्चे और बड़े सभी को नानखताई खाना बहुत पसन्द आता है. आइये आज हम नानखताई बनाते हैं.

जब हमारे यहां ओवन या माइक्रोवेव नहीं होते थे तब भी दो थालियों के के बीच में नानखताई (Nankhatai) की ट्रे रखकर ऊपर और नीचे लकड़ी के कोयले के अंगार बिछाकर नानखताई बनाया करते थे. परम्परागत नानखताई सूजी, बेसन और मैदा से बनाई जाती थीं लेकिन आजकल इसे अपने स्वादानुसार मैदा से, बेसन से और सूजी के बिना ही बना लेते हैं.  नानखताई में सूजी डालने से ये अधिक कुरकुरी हो जाती हैं.   आप कोई भी नानखताई (Nankhatai) आसानी से घर में बना सकते है.  आइये आज हम मैदा सूजी और बेसन को मिलाकर नान खताई बनायें.

Read this recipe in English - Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nan Khatai

  • मैदा -  100 ग्राम (एक कप)
  • बेसन - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
  • सूजी - 50 ग्राम (1/3 चौथाई कप)
  • चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
  • घी -  200 ग्राम ( एक कप)
  • इलाइची - 8-10
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि (How To Prepare NanKhatai)

nankhatai_2_836932848.jpg
चीनी पीस लीजिये, घी गरम करके पिघला लीजिये.

किसी बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालिये और अच्छी तरह से फैंट लीजिये.

मैदा, बेसन, सूजी छान लीजिये, इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, घी चीनी के मिश्रण में डालकर, नरम आटे जैसा गूथ लीजिये.  नानखताई बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, दोनों हाथों की सहायता से गोल कीजिये, दबाइये, चिकनी की हुई ट्रे में लगाइये. सारे मिश्रण के गोले इसी तरह बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, इनको 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.

ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके गरम कीजिये.   नानखताई की ट्रे बेक करने के लिये ओवन में रखिये.  ओवन को 180 डि.से. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये नानखताई बेक कीजिये,  ओवन खोल कर नान खताई चैक कीजिये और फिर से ओवन में 5 मिनिट के लिये नानखताई बेक होने रख दीजिये.  लगभग 15 -18 मिनिट में नानखताई बेक हो कर तैयार हो जाती है.  ओवन से नानखताई की ट्रे निकालिये, ठंडी होने पर ट्रे से नानखताई निकाल कर, किसी प्लेट या प्याले में रखिये.

नानखताई तैयार हो गये है. ताजा ताजा नानखताई अब आप खा सकते हैं.  बचे हुये नानखताई एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आपका मन करे नानखताई (Nankhatai) कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये नानखताई (Nankhatai) 2 महिये भर भी खराब नहीं होगें.

How To Make NanKhatai Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (17682 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (432)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

very good web site i m proud of u
nidhi
what if we want to make it without besan..can we just use maida and suji..???
निशा: निधि आप मैदा सूजी से नानखताई बना सकती है., यह हमने लिखा भी है.
Vaishali
I was in search of this receipe. My all family liked it. Thanks.