नानखताई Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai

नानखताई को कुकीज का भारतीय संस्करण कह सकते हैं. बच्चे और बड़े सभी को नानखताई खाना बहुत पसन्द आता है. आइये आज हम नानखताई बनाते हैं.
जब हमारे यहां ओवन या माइक्रोवेव नहीं होते थे तब भी दो थालियों के के बीच में नानखताई (Nankhatai) की ट्रे रखकर ऊपर और नीचे लकड़ी के कोयले के अंगार बिछाकर नानखताई बनाया करते थे. परम्परागत नानखताई सूजी, बेसन और मैदा से बनाई जाती थीं लेकिन आजकल इसे अपने स्वादानुसार मैदा से, बेसन से और सूजी के बिना ही बना लेते हैं. नानखताई में सूजी डालने से ये अधिक कुरकुरी हो जाती हैं. आप कोई भी नानखताई (Nankhatai) आसानी से घर में बना सकते है. आइये आज हम मैदा सूजी और बेसन को मिलाकर नान खताई बनायें.
Read this recipe in English - Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nan Khatai
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
- बेसन - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
- सूजी - 50 ग्राम (1/3 चौथाई कप)
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- घी - 200 ग्राम ( एक कप)
- इलाइची - 8-10
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि (How To Prepare NanKhatai)

चीनी पीस लीजिये, घी गरम करके पिघला लीजिये.
किसी बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालिये और अच्छी तरह से फैंट लीजिये.
मैदा, बेसन, सूजी छान लीजिये, इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, घी चीनी के मिश्रण में डालकर, नरम आटे जैसा गूथ लीजिये. नानखताई बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, दोनों हाथों की सहायता से गोल कीजिये, दबाइये, चिकनी की हुई ट्रे में लगाइये. सारे मिश्रण के गोले इसी तरह बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, इनको 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके गरम कीजिये. नानखताई की ट्रे बेक करने के लिये ओवन में रखिये. ओवन को 180 डि.से. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये नानखताई बेक कीजिये, ओवन खोल कर नान खताई चैक कीजिये और फिर से ओवन में 5 मिनिट के लिये नानखताई बेक होने रख दीजिये. लगभग 15 -18 मिनिट में नानखताई बेक हो कर तैयार हो जाती है. ओवन से नानखताई की ट्रे निकालिये, ठंडी होने पर ट्रे से नानखताई निकाल कर, किसी प्लेट या प्याले में रखिये.
नानखताई तैयार हो गये है. ताजा ताजा नानखताई अब आप खा सकते हैं. बचे हुये नानखताई एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आपका मन करे नानखताई (Nankhatai) कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये नानखताई (Nankhatai) 2 महिये भर भी खराब नहीं होगें.
कमेंट (432)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीना जी, नानखताई के लिये आटा, मैदा या सूजी या बेसन या मिला हुआ कोई भी ले सकते हैं, आटे, घी और पाउडर चीनी की मात्रा ग्राम में बराबर रखी जाती है, आटे को 15-20 मिनिट रख लें और नानखताई बनालें, आप अच्छी नानखताई बना लेंगी.
But Nisha aunty.... apne jo measurement me likha hai wo bhot confusion karta hai new readers ko.... plz apna measurements sahi kar lijiye...... its written 50gms both suji and besan and in bracket 1/3 chouthai somthing..... plz correct it...
निशा: प्राशी जी, आप कप से मेजर कर रहें हों तो सारी चीजें कप से ही कर लीजिये और ग्राम में वेट कर रहे हैं तो सारी चीजें ग्राम में ही तोलें, कन्फ्यूजन की कोई बात नहीं है.
निशा: मीना जी, नानखताई में घी कम होने की वजह से सख्त हो सकती है.
aaj mene aapke bataye hue tarike se nankhatai banayi bina oven k..verywell cooked..bt taste was bitter...samjh nahi aa raha kaha galti hui hai..
निशा: रोशनी जी, नानखताई जलने पर एसा हो सकता है, या कच्ची हो तो भी स्वाद अच्छा नहीं होता.
Muje aap ki ye receipe bhut pasabd aayi hai ....
Mera chota business hai muje nankhatai ka business karna hai countity ke hisab se to muje kounsa oven use aata muje btane ki krupa kare dhanyavad
निशा: दिनेश जी,मुझे इसके बारे में बिलकुल जानकारी नहीं है, बिजनिस ओवन के बारे में किसी बेकरी से जानकारी मिल सकती है.
Your nankhattai recipe was an instant hit in my house. It turned out pretty well too.. Keep posting your yummy recipes. All the best.
निशा: सिम्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके प्रिहीट कर लीजिए.
Nisha g ghee ki jagah prefind use kr skate h?pls give me ans...thank u mam
निशा: प्रीति जी, कर सकती हैं.
निशा: खुशी जी, बेकिंग ट्रे ही लेनी है.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधुबाला जी, धन्यवाद.
Nankhatai baneney k liye oven ko kiss mode per rkhna hai
1.convection
2.grill
3 .normal oven mode
निशा: मधुवाला जी, आग धीमी रखने से नानखताई नीचे से काली नहीं होगी अच्छी ब्राउन सिकेगी. नानखताई का ऊपर की ओर से हल्का सा कलर चेन्ज होने से और उसको पलट कर देखने से कि वह नीचे की ओर से हल्की ब्राउन हो गई है उससे पता चल जाता है कि नानखताई बेक हो गई है. आटा यदि घी की वजह से पतला हो रहा है, तब आप उसमें थोड़ा और मैदा मिलाकर उसे सही कनसिसटेन्सी का कर सकती है, आटा इतना पतला नहीं होना चाहिये कि वह अपनी शेप खो दे.
निशा: सम्प्रति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खातून जी, माइक्रोवेव को प्रीहीट करने की आवश्यकता नहीं होती. वेबसाइट और मेरे चैनल पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव करके बनया है, आप उसे देख सकती है, सभी तरह के केक माइक्रोवेव में इस तरह बना सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
..............mai kya karu jo soft bane...........
निशा: वैशाली जी, मैदा में मक्खन कम डाला गया हो या नानखताई बेक करते समय तापमान कम हो तो नानखताई सख्त बनती है.
निशा: नमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरुन जी, नानखताई के लिये निश्चित तापमान की आवश्यकता होती है, इलैक्ट्रिक तंदूर में तापमान सैट करने का सिस्टम है तब आप उसमें वाच रखते हुये नानखताई बना सकते हैं.
निशा: मधु जी, आप उपयोग कर सकती हैं लेकिन स्वाद में अंतर होगा.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
i am very thankful to you . Its' a great recipe.
निशा: सतीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकते हैं.