माइक्रोवेव एपल स्पंज केक - Apple Eggless Cake in Microwave Recipe

📅 26 दिसंबर 2012 👁 4.6 लाख बार देखी गई 💬 219 कमेंट ★ 3.4 (8016)


केक  ओवन में बनाये जाते हैं और  ओवन में बने केक के ऊपर अच्छा सा ब्राउन क्रस्ट आता है. केक को ओवन में बेक होने में 40 - 60 मिनिट लग जाते हैं. लेकिन माइक्रोवेव केक सिर्फ 5-7 मिनिट माइक्रोवेव में तैयार हो जाता है, बस माइक्रोवेव केक के ऊपर ब्राउन क्रस्ट नहीं बनता और माइक्रोवेव केक थोड़ा अधिक रसीला बनता है. स्वाद में माइक्रोवेव केक भी ओवन बेक्ड केक जितना अच्छा होता है.  आज हम माइक्रोवेव में माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक (Eggless Apple Cake in Microwave) बनाते हैं.

Read : Apple Eggless Cake in Microwave Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Apple Cake in Microwave

  • मैदा - 1 कप
  • एपल - 1
  • मक्खन - 1/2 कप
  • चीनी - 1/2 कप
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • अखरोट - 2 टेबल स्पून
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • दूध - आधा कप

विधि - How to make Eggless Apple Cake in Microwave

सबसे पहले एपल सास बनाकर तैयार कर लीजिये: एपल को छील कर कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस किया हुआ एपल पैन में डालिये और चीनी भी डालकर मिक्स कर दीजिये, मीडियम गैस पर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये पकाइये जब तक कि चीनी पूरी तरह न घुल जाय और गाढ़ा सास बनकर तैयार न हो जाय, एपल सास बनकर तैयार है, सास को नार्मल तापमान तक ठंडा होने दीजिये.

केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये: मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये, मैदा को छलनी में 2 बार छान लिया जाय तो ये सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाती हैं.


किसी बड़े प्याले में पिघला हुआ मक्खन डालिये, एपल सास मक्खन में डालकर अच्छी तरह फ्लफी होने तक मिक्स कर लीजिये. आधा दूध डालिये और मिक्स कर लीजिये, मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. थोड़ा दूध और डालिये और मिश्रण को फैटकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. इसके बाद, काजू और अखरोट भी डालकर मिक्स कर लीजिए. एपल स्पंज केक बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये. प्याले को सारे किनारों से चिकना कर लीजिये, प्याले के तले में रखने के लिये बटर पेपर प्याले के तले के बराबर गोल काट लीजिये, बटर पेपर को चिकना कर लीजिये और चिकना भाग ऊपर करते हुये बटर पेपर को कन्टेनर में रख दीजिये. केक का मिश्रण कन्टेनर में डालिये, कन्टेनर को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये.

केक कन्टेनर को माइक्रोवेव में रखिये और केक को 4 -5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. केक को बाहर निकालिये और 2 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता केक बेक होकर तैयार है, अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को 1-2 मिनिट और बेक करके चैक कीजिये. केक बेक हो चुका है.

केक को थोड़ा ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर कन्टेनर के किनारों से अलग कर लीजिये, कन्टेनर के ऊपर प्लेट रखिये और कन्टेनर क उलटा करके केक को प्लेट में निकाल लीजिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर परोसिये और खाइये. केक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 10-12 दिन तक खाते रहिये.

सुझाव:

  • केक को घोलते समय ध्यान रहे कि केक का बैटर बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला न हो.
  • मिश्रण में घुठले न रहें. केक को माइक्रोवेव करते समय पहले कम समय के लिये माइक्रोवेव करें, चैक करे और बाद में और समय देकर केक को बेक करें.
  • एपल के पतले स्लाइस काट कर, केक के ऊपर लगाकर  केक को सजा भी सकते हैं.

Apple Eggless Cake in Microwave Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (8016 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (219)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

nidhi
no, we can cook in withour convection microware also.
100% par 5-6 min ke lye bake karo
sumit
hello mam!.....
plz tell me can we make cake with sooji instead of maida?

निशा: बन सकता है लेकिन इसका टैक्चर और स्वाद थोड़ा अलग होगा.
Geeta
Nisha ji, thanks a lot for the reply and the motivation :)
Geeta
Thanks a lot for the recipe......I followed it and made the first cake of my life (in cooker) for my mom for her bday today and everyone liked it......I feel I could have made it better and lighter by adding some less butter And making the batter a little thinner .....What's your opinion, If you want, I may add the picture of same for other users , who wanna see how it looks once baked in cooker.

Also, the salt put in cooker is for one time use only or it can be reused for making another cake?
निशा: गीता, आप अवश्य ही अगली बार इससे अच्छा केक बनायेंगी, और ये नमक किसी भी डिब्बे में भर कर रख लीजिये इसे हमेशा यूज कर सकती हैं.
jeeni
We cant use metal containers in microwave mode...only microwave safe containers should b used...else it would short circuit..
Priyanka Upadhyay
Mam, kya hm apple sause ki jagah apple ka paste bnakar cake k liye use kr skte h ? Reply soon Ma'm. I want to make dis fast.
निशा: प्रियंका, एपल पेस्ट को चीनी में पकाकर एपल सास बनाकर यूज करेंगे तो केक अच्छा बनेगा.
saumya
hello nisha aunty
apne itne sare cake btaye h.......jo ki bht delicious hote h..............cake ki icing k bare me b btaiye n...........cake kese decorate krte h.......................plz
thank u
निशा: जी सोंम्या मैं कोशिश करती हूँ.
japinder
but i heard that we ccan use steel in microwave
chitra
mam mene first tym cake banya bt ye cake mene cooker me bnaya.....nd mera cake andar se kacha kyu lga ?mene use 35 mins tak cooker me pakne rkha tha? mam plz rpl......nd niche se thda sa hard b lg rha tha....? i dnt knw why?

निशा: चित्रा, केक को आपने थोड़ा कम बेक किया है, केक को चैक करने के लिए केक के अन्दर चाकू डालिये और अगर चाकू साफ निकलता है तो केक बेक हो गया है और चाकू के ऊपर बैटर चिपकता है तो केक बेक नहीं हुआ उसे और बेक कीजिये, अगली बार थोड़ा सा ध्यान रखिये केक अच्छा बनेगा.
vidhika
nisha ji we should mix the cake mixture with hand or beter
Pratiksha
dilisius your apple cake recipe
Shuchi
nisha mam,apne cake ke ingredients mein dudh mention nahi kia hai jabki video and method mein kr rakha hai.n i also want to know agar hume apple ki jagah mango cake microwave mein banana ho to kya ingredients ki quantity and method same rahega?plz reply
निशा: शुचि, मैं एडिट एपल केक को कर देती हूँ, धन्यवाद. मेन्गो केक के लिये बैटर इसी तरह तैयार करके 4-6 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, केक बेक हो कर तैयार हो जायेगा.
bk sonia
Nisha di, maine microwave me apki reciepe dekh kr vanila n choco cake b banaya...bahut hi spungy n tasty bana...thanx di
di aap kuch aisi reciepes batayie jinhe mai microwave+ grill me bana saku..mujhe grill ka use krna nhi aata...
निशा: सोनिया जी अगली बार हम केक माइक्रोवेव और ग्रिल में बनायेंगे, धन्यवाद.
Megha
Hello nishaji
Hamne cake try kiya but starting me 200 degree par 5 min. rakha to wo upar se papdi jam jati hai aur niche kachha rah jata hai.. fir humne 45 min. tak 175 degree par bake kiya tab jake cake poora paka...
Please give suggestion y it had happened.
निशा: मेघा, केक को 200 डि. पर नहीं, केक को बेक करने के लिये 170- 180 डि. से. पर बेक किया जाता है, और आपने बाद कम तापमान करके केक को अच्छी तरह बेक कर लिया, धन्यवाद.
Jaya
Tried the dish and loved it..........
jalpa
Hello Nisha ji,
ur recipes are very good and easy to make.

thank u..
निशा: जलपा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
kalpana
mam,please replay kiya karo .....salted butter or butter me kya antar hota hai or salted butter kiya hota hai
निशा: कल्पना मैं रिप्लाई करने की पूरी कोशिश करती हूँ, साल्टेड बटर अमूल बटर है, जिसमें हल्का सा नमक मिला रहता है, अनसाल्टेड बटर डेयरी से मिलता है, जिसमें बटर नहीं होता है.
sunita punjabi
its a lovely dish
Deepti
Hello Mam, I have made yr Nankhatai recipe and it came so well thanks a lot.U r too good..
I want to know for apple cake at what temperature we need to preheat the microwave and for how many mins?

निशा: दीप्ती, माइक्रोवेव में केक बनाने के लिये माइक्रोवेव को पहले से गर्म नहीं करना पड़ता.
Nimmi Kundil
Microwave me, convection mode par cake preheat kiye bine hi banaye to kaya hoga? Cake banne me jyada vakth lagega our iske alava kuchh problem toh nahi hoga? Mujhe preheat ko lekar bahot confusion hai.
निशा: निम्मी, प्रीहीट मीन्स ओवन को पहले से गरम करना होता है, अगर प्रीहीट बटन है, तब उसे सैट कर दीजिये या ओवन को तापमान जिस पर केक बेक कर रहे हैं उस पर सैट करके 4 मिनिट गरम होने दीजिये, उससे केक ओवन में जाते ही बेक होने लगता है और अच्छा बनता है.
richa
thanks mam,meine aapki bht saari recipes try ki hai...sb bht achi hai...cake b bht spongy bna...thanks again...
निशा: रिचा, बहुत बहुत धन्यवाद.

sonia
HELLO NISHA MAM, aj maine apple cake banaya, aur wo bahut acha bana.. thanku so much mam.
jyoti
how can perfect measurement done by regular spoon
निशा: ज्योति, परफेक्ट मेजरमेन्ट के लिये, मेजरमेन्ट स्पून हो तो ज्यादा अच्छा है.
jyoti agrawal
thank u for recipe of apple sponge cake ,
i want to know that which other fruit can be used for this cake
निशा: ज्योति, पाइन एपल, मेन्गो, ओरेन्ज केक आदि फ्लेवर में केक बनाये जा सकते हैं.
Priyanka
Ager baking power use na kre to kya cake ban jyaga kya?
alka
thanx 4 the recipe mam
Sushma
Nisha ji, I want to make this cake in oven. So tell me what temp. and time i set for it to make this cake in oven.
निशा: सुषमा, हमने कई सारे केक ओवन में बनाये हैं, ये केक भी उन्ही की तरह ओवन में बनाया जा सकता है, आप किसी भी ओवन में बनाये गये केक की तरह यानी कि उसी तापमान पर बनाइये आप अच्छा केक बना लेंगी.
alka
yummmmyyyyyy
kuckoo
hello nishaji aapki sari recipes bahut simple and achchi hoti hoti hai. i tried this apple cake too, it was delicious. nishji kya cake ko crispy n brown banane k liye microwave se nikalkar convection mode par rakh sakte hain? plz mam reply jarur kijiyega. n thanks a lot for all such nice recipes.
निशा: कुक्कू, माइक्रोवेव में केक इसी तरह का बनता है, इसे अगर आप ब्राउन टाप केक बनाना चाहती हैं, तब केक को ओवन या माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाना होगा.
sarita
nisha aunty, i had tried other cakes in microwave but it never be so spongy. they become rubbery. but this apple cake is delicious. thanks aunty. i must say u have motherly voice .
निशा: सरिता, बहुत बहुत धन्यवाद.