माइक्रोवेव एपल स्पंज केक - Apple Eggless Cake in Microwave Recipe

📅 26 दिसंबर 2012 👁 4.6 लाख बार देखी गई 💬 219 कमेंट ★ 3.4 (8016)


केक  ओवन में बनाये जाते हैं और  ओवन में बने केक के ऊपर अच्छा सा ब्राउन क्रस्ट आता है. केक को ओवन में बेक होने में 40 - 60 मिनिट लग जाते हैं. लेकिन माइक्रोवेव केक सिर्फ 5-7 मिनिट माइक्रोवेव में तैयार हो जाता है, बस माइक्रोवेव केक के ऊपर ब्राउन क्रस्ट नहीं बनता और माइक्रोवेव केक थोड़ा अधिक रसीला बनता है. स्वाद में माइक्रोवेव केक भी ओवन बेक्ड केक जितना अच्छा होता है.  आज हम माइक्रोवेव में माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक (Eggless Apple Cake in Microwave) बनाते हैं.

Read : Apple Eggless Cake in Microwave Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Apple Cake in Microwave

  • मैदा - 1 कप
  • एपल - 1
  • मक्खन - 1/2 कप
  • चीनी - 1/2 कप
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • अखरोट - 2 टेबल स्पून
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • दूध - आधा कप

विधि - How to make Eggless Apple Cake in Microwave

सबसे पहले एपल सास बनाकर तैयार कर लीजिये: एपल को छील कर कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस किया हुआ एपल पैन में डालिये और चीनी भी डालकर मिक्स कर दीजिये, मीडियम गैस पर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये पकाइये जब तक कि चीनी पूरी तरह न घुल जाय और गाढ़ा सास बनकर तैयार न हो जाय, एपल सास बनकर तैयार है, सास को नार्मल तापमान तक ठंडा होने दीजिये.

केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये: मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये, मैदा को छलनी में 2 बार छान लिया जाय तो ये सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाती हैं.


किसी बड़े प्याले में पिघला हुआ मक्खन डालिये, एपल सास मक्खन में डालकर अच्छी तरह फ्लफी होने तक मिक्स कर लीजिये. आधा दूध डालिये और मिक्स कर लीजिये, मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. थोड़ा दूध और डालिये और मिश्रण को फैटकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. इसके बाद, काजू और अखरोट भी डालकर मिक्स कर लीजिए. एपल स्पंज केक बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये. प्याले को सारे किनारों से चिकना कर लीजिये, प्याले के तले में रखने के लिये बटर पेपर प्याले के तले के बराबर गोल काट लीजिये, बटर पेपर को चिकना कर लीजिये और चिकना भाग ऊपर करते हुये बटर पेपर को कन्टेनर में रख दीजिये. केक का मिश्रण कन्टेनर में डालिये, कन्टेनर को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये.

केक कन्टेनर को माइक्रोवेव में रखिये और केक को 4 -5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. केक को बाहर निकालिये और 2 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता केक बेक होकर तैयार है, अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को 1-2 मिनिट और बेक करके चैक कीजिये. केक बेक हो चुका है.

केक को थोड़ा ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर कन्टेनर के किनारों से अलग कर लीजिये, कन्टेनर के ऊपर प्लेट रखिये और कन्टेनर क उलटा करके केक को प्लेट में निकाल लीजिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर परोसिये और खाइये. केक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 10-12 दिन तक खाते रहिये.

सुझाव:

  • केक को घोलते समय ध्यान रहे कि केक का बैटर बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला न हो.
  • मिश्रण में घुठले न रहें. केक को माइक्रोवेव करते समय पहले कम समय के लिये माइक्रोवेव करें, चैक करे और बाद में और समय देकर केक को बेक करें.
  • एपल के पतले स्लाइस काट कर, केक के ऊपर लगाकर  केक को सजा भी सकते हैं.

Apple Eggless Cake in Microwave Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (8016 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (219)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

meenakshi
mam can you please tell us the difference between bleached and unbleached flour as in many other blogs they mention to use unbleached flour in breads,buns and pizza recipies. i hope that you will give reply to my question.
thanks.
निशा: मीनाक्षी, ब्लीच्ड फ्लोर लेकर बेकिंग की जाय तो चीजें देखने में अच्छी बनती है, सोफ्ट होती है लेकिन उनकी न्यूट्रीशियस वेल्यू कम होती है, जब कि अनब्लीच्ड फ्लोर से बनी चीजें देखने में उतनी अच्छी नहीं होंगी लेकिन उनमें न्यूट्रीशियस वेल्यू अधिक होती है, जैसे - मैदा और गेहूं का आटा में फर्क है.
primod
maine microwave me microwave level par cake banaya par wo jalne laga,or microwave se jalne ki smell aane lagi,phir maine usse convection mode pr banaya phir wo aache se nhi paka? plz reply

निशा: प्रमोद, इतना बड़ा केक माइक्रोवेव में 4-5 मिनिट में बेक हो जाता है, जब कि कन्वेक्सन मोड पर ये ही केक 35-40 मिनिट में बेक हो जाता है. दोनों तरीके से बने केक वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप उन्हैं देखिये और बनाइये, आप अच्छा केक बना सकेंगी.
Kirti
Fruits में तो शुगर डाल कर साॅस बनाते हैं। मगर chocolate sauce कैसे बनाते हैं? और कितनी मात्रा में बनायेंगे? बिना किसी फूृट या चाॅकलेट के बनाना हो तो साॅस की जगह क्या डालेंगे? मैने काफ़ी सोचा पर कुछ समझ नहीं आया। :)
nusrat parveen
please tell me how to make black forest cake???
निशा: जी मैं कोशिश करूंगी.
Kirti
हेलो निशा जी, आज मैने एपल साॅस की जगह गाजर व खजूर की साॅस बनाई । केक बहुत बहुत अच्छा बना । it so easy to bake in microwave. मुझे हर दिन केक बनाने का मन करता हैै़। I have become a super mom for my kids. ALL BECAUSE OF YOU. THANK YOU VERY MUCH. क्या आप microwave के कुछ और cake recipies बता सकती हैं?
निशा: कीर्ती, माइक्रोवेव में सारे केक इसी तरह बनाये जाते हैं.
Kirti
Nisha ji, all your recipes are SUPER HIT. I tried the apple cake and it came out very well. I have stopped baking cake in convection because it takes lot of time but in microwave it cooks in 7 min only. Nisha ji please tell us some more recipes of baking cake in microwave only. Like chocolate cake or banana cake may be... Thank you very much..
निशा: कीर्ति, सारे केक इसी तरह माइक्रोवेव में 5-7 मिनिट में बेक हो जाते हैं.
alka
pineapple cake ki recipe bhi
Neelam
Maine apple cake banaya... bahut achcha bana tha.... lekin kya isme butter ki quantity kam ki ja sakati hai ? Kayonki mujhe cake thoda sa heavy lag raha tha. Nishaji pls reply...
निशा: नीलम, हम एगलेस केक बना रहे हैं, आप थोड़ा बटर कम कर सकती हैं लेकिन ज्यादा कम मत कीजिये.
prerana
mam my cake become very hard like toast .what can b problem please sugest
निशा: प्रेरना, केक को अधिक समय तक माइक्रोवेव किया जाय तो वह हार्ड हो सकता है.
vijaya
i have tried the receipe step by step and the cake turned out to be really well :)...thanks nishaji
निशा: विजय, बहुत बहुत धन्यवाद.
Archana
Hi Di I extreamly says you are the best.
Di Microwave ke convection mode me cake bake karne ke lia kaun se bertan use kerne ha kauki mane jo bartan use kiya vo melt ho gaya.Plz di reaply soon.Thanks.
निशा: अर्चना, कन्वेक्सन मोड में किसी भी मेटल का बर्तन यूज किया जा सकता है. अल्यूमीनयम या स्टील.
Neelam
Nisha ji, baking soda aur baking powder mein kya difference hai ? Kya khane wale soda ko hi baking soda kahate hain ?
निशा: नीलम, खाने वाला सोडा ही बेकिंग सोडा कहलाता है, बेकिंग पाउडर अलग होता है, बेकिंग पाउडर में बेकिंग सोडा के साथ क्रीम ओफ टारटर और स्टार्च मिले होते हैं.
priyanka
thanks bhavna ji.. microwave mode mein banane ke liye, mai microwave safe bowl use kar sakti hun na? us bowl mein cake ban jayega ? bcoz normally to cake ke liye baking tray use hota hai na
निशा: प्रियंका, जी हां माइक्रोवेव करने के लिये माइक्रोवेव सेफ प्याला चाहिये.
Archana
Didi mane cake first time banaya hai per vo pura puff(phula) nahi hua. Tell me why please. Didi cake per creem kase lagate hai or usko decorate kase karte hai.
निशा: अर्चना, केक में सारी चीजें नाप कर लीजिये, बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा के कम होने से केक कम फूल सकता है, केक डेकोरेशन के लिये मुझे वीडियो बनाना है.
chinky
Hi nisha Ji,

can we make this recipe in oven?? if yes, can u plz suggest temperature and time settings?? ASAP.

Thanks in advance

निशा: चिंकी, आप एपल स्पंज केक को दूसरे केक जो हमने ओवन बनायें हैं उनकी तरह उसी तापमान पर ओवन में बना सकती हैं.
learn
Please reply. I am waiting.........
निशा: लर्न,प्लीज आप वीडियो को अच्छी तरह देखिये, रैसिपी को पढिये भी. माइक्रोवेव 100% यानि कि अधिकतम तापमान पर केक को 5 मिनिट बेक कीजिये, आप अच्छा केक बना लेंगी.
preeti
hello nishaji,so nice of u...this time to kamal ho gaya apple ka microwave cake....generaly choclate cake microwave me banate dekha hai..........well done,mujhe mw cakes bahut pasand hai kyu ki wo 7-8 min me ban jate hai,mai ye jarur try karungi,aur agar amul butter use kare to cake namkin to nahi hoga,,,,,agar butter ki jagah ghee use kar sakte hai ?????aur microwave cakes ki recipies upload kare
निशा: प्रीति, अमूल बटर यूज कर सकते हैं, केक का स्वाद अच्छा आता है, और घी भी यूज कर सकती हैं.
bhavna
which microwave u have.....please tell me....
bhavna
priyanka agar tumhara dual mode microwave hai to nahi ...waise bhi conventional mode pe cake banane se wo sakat ho jata ,hai pathar jaisa isiliye use sirf microwave mode mein hi banao......cake accha banega.....

any more help & qusetions.............
learn
I have tried to make cake and this too but hamesha halwa jesa banta hai spongy nahi banta. Please help.
I have also tried apple cake in microwave at baked it at 240 degree and 5-6 times for 2minutes but still it was made like halwa aur kachcha bhi tha.
please reply............
priyanka
nishaji...aapne apple cake convection mode mein babaye ya fir normal microwave kiye?
निशा: प्रियंका, एपल केक को माइक्रोवेव किया गया है.
priyanka
bhavna...kya cake ko convection mode mein hi bana sakte hain?
shrusti mehta
nishaji agar hum cake ko cooker main bana rahe hain to us cake ko kitne mintue tak bake karna chahiya.
निशा: श्रुति,केक को कुकर में बेक होने में 35 - 50 मिनिट लग जाते हैं, केक को कुकर में बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया है,वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर कुकर में केक बनाइये लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. सारे केक कुकर में उसी तरीके से बनाये जा सकते हैं.
bhavna
hey guys microvae me cake humesa 180 ya 300 deegree par bana chahiye .. waise temperature humesa weight pe depend karta hai ......aur 5minutes mein cake ache se nahi banta isiliye hamesa 10 to 20 minute bake karna chahiye.....agar aap 500 g cake bana rahe hai to 10 minutes kafi hai.....but baking soda humesa dhyan se dalna chahiye ....warna cake sponge nahi banta.......
thanku......
Reetika
Mam, M koi B Cake Cookar m bnati hu to wo jab garam bake ho rha hota h to khub ful jata h par jab thanda ho jata h to bilkul b fula nhi rahta, chipak k maida jaisa lagne lagta h. m 3 to 4 time bna chuki par thanda hone k bad wo bilkul Spanj nhi rahta kyu??? pls Reply i m waiting
निशा:रीतिका. आप केक का मिश्रण अधिक पतला मत कीजिये, पतला मिश्रण होने से एसा हो सकता है, या फिर बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा अधिक डालने से भी एसा हो सकता है, और केक को बार बार खोल कर देखने से भी हो सकता हे, प्लीज थोड़ी सी सावधानियां रखें केक अच्छा बनेगा.
nalini
nishaji can we mix butter and sugar in mixer?
निशा: नलिनी जी बिलकुल मिक्सी में भी मिक्स कर सकते हैं.
devyani
Kya hum home-made white butter use kare ya amul butter?
निशा: दिव्यानी, कोई भी बटर यूज किया जा सकता है.
deepika
mam what can be the substitute of butter (makkhan) in this recipe?
निशा: दीपिका, घी या तेल भी डाला जा सकता है.
reetu
mam can u tell me plz kis temprature pr hm microwave me cake bnaenge.....
निशा: रीतू, माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान पर केक माइक्रोवेव करना है. 100% पर.
ankita
nisha ji eggless apple cake ko hum cooker mein bhi bana sakte hain ya nhi ....
निशा: अंकिता, जी हां इस केक को कुकर में भी बनाया जा सकता है.