माइक्रोवेव एपल स्पंज केक - Apple Eggless Cake in Microwave Recipe

केक ओवन में बनाये जाते हैं और ओवन में बने केक के ऊपर अच्छा सा ब्राउन क्रस्ट आता है. केक को ओवन में बेक होने में 40 - 60 मिनिट लग जाते हैं. लेकिन माइक्रोवेव केक सिर्फ 5-7 मिनिट माइक्रोवेव में तैयार हो जाता है, बस माइक्रोवेव केक के ऊपर ब्राउन क्रस्ट नहीं बनता और माइक्रोवेव केक थोड़ा अधिक रसीला बनता है. स्वाद में माइक्रोवेव केक भी ओवन बेक्ड केक जितना अच्छा होता है. आज हम माइक्रोवेव में माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक (Eggless Apple Cake in Microwave) बनाते हैं.
Read : Apple Eggless Cake in Microwave Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Apple Cake in Microwave
- मैदा - 1 कप
- एपल - 1
- मक्खन - 1/2 कप
- चीनी - 1/2 कप
- काजू - 2 टेबल स्पून
- अखरोट - 2 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- दूध - आधा कप
विधि - How to make Eggless Apple Cake in Microwave
सबसे पहले एपल सास बनाकर तैयार कर लीजिये: एपल को छील कर कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस किया हुआ एपल पैन में डालिये और चीनी भी डालकर मिक्स कर दीजिये, मीडियम गैस पर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये पकाइये जब तक कि चीनी पूरी तरह न घुल जाय और गाढ़ा सास बनकर तैयार न हो जाय, एपल सास बनकर तैयार है, सास को नार्मल तापमान तक ठंडा होने दीजिये.
केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये: मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये, मैदा को छलनी में 2 बार छान लिया जाय तो ये सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाती हैं.

किसी बड़े प्याले में पिघला हुआ मक्खन डालिये, एपल सास मक्खन में डालकर अच्छी तरह फ्लफी होने तक मिक्स कर लीजिये. आधा दूध डालिये और मिक्स कर लीजिये, मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. थोड़ा दूध और डालिये और मिश्रण को फैटकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. इसके बाद, काजू और अखरोट भी डालकर मिक्स कर लीजिए. एपल स्पंज केक बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये. प्याले को सारे किनारों से चिकना कर लीजिये, प्याले के तले में रखने के लिये बटर पेपर प्याले के तले के बराबर गोल काट लीजिये, बटर पेपर को चिकना कर लीजिये और चिकना भाग ऊपर करते हुये बटर पेपर को कन्टेनर में रख दीजिये. केक का मिश्रण कन्टेनर में डालिये, कन्टेनर को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये.
केक कन्टेनर को माइक्रोवेव में रखिये और केक को 4 -5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. केक को बाहर निकालिये और 2 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता केक बेक होकर तैयार है, अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को 1-2 मिनिट और बेक करके चैक कीजिये. केक बेक हो चुका है.
केक को थोड़ा ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर कन्टेनर के किनारों से अलग कर लीजिये, कन्टेनर के ऊपर प्लेट रखिये और कन्टेनर क उलटा करके केक को प्लेट में निकाल लीजिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर परोसिये और खाइये. केक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 10-12 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
- केक को घोलते समय ध्यान रहे कि केक का बैटर बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला न हो.
- मिश्रण में घुठले न रहें. केक को माइक्रोवेव करते समय पहले कम समय के लिये माइक्रोवेव करें, चैक करे और बाद में और समय देकर केक को बेक करें.
- एपल के पतले स्लाइस काट कर, केक के ऊपर लगाकर केक को सजा भी सकते हैं.
कमेंट (219)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अजिता जी केक में एपल के कारण बिटरनैस नहीं आयेगी, एपल को चीनी के साथ पका कर यूज कीजिये, इसका स्वाद बहुत अच्छा आता है. माइक्रोवेव में बेक किया हुआ केक पहले एकदम सोफ्ट लगता है, लेकिन वह बाद में ठीक हो जाता है, माइक्रोवेव किया हुआ खाना माइक्रोवेव से निकालने के बाद भी खाना और थोड़ी देर तक पकता रहता है.
निशा: फुन्टसोक जी, केक में बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर डालना आवश्यक है.
निशा: पूजा जी हां माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक प्याले में बनाया जा सकता है.
निशा: रेनुका जी, स्टेन्डर्ड साइज के टेबल स्पून और टीस्पून बाजार में मिल जाते हैं, घर में जिस चम्मच से हम खाना खाते हैं उसे छोटी चम्मच और उससे जो बड़ी चम्मच जिसे हम टेबल पर सर्व करने के लिये यूज करते है, उसे टेबल स्पून कहते हैं.
निशा: प्रियंका जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मी जी आप प्लेन पेपर यूज कर लीजिये.
Nisha ji kiya aap mujhe aur flavour k cakes microwave mein kaise bane bata sakte ho?? Once again thank u so much
निशा: सीतल सभी तरह के केक माइक्रोवेव में इसी तरह बनाये जा सकते हैं.
निशा: रिचा, आप इन्हैं ओटीजी में भी इसी प्रकार बना सकती हैं.
Thanks a lot for this reciepe
.
निशा: अनीता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता, केक को खुले ही बेक कर लीजिये.
1. Mein is cake mein egg kaise use kar sakti hu and is measurement mein kitne egg use karu?
2. Kiya egg use karne ke baad bhi baking soda and powder daalna hai?
Aapke reply k baad I will make this cake and this will be first time I'm making any cake..ban ne par bataugi ke kaisa bana
निशा: शीतल जी, इतने बड़े केक में 2 एग डाले जा सकते है, एग डाल रही है, कन्डेन्स्ड मिल्क डालने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन चीनी की मात्रा कन्डेन्स्ड मिल्क से आधा और बड़ा दीजिये. बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर इतना ही रहने दीजिये, और इसी तरह केक बना लीजिये.
निशा: आकांक्षा, केक को 170 डि.से. पर बेक कीजिये, 15 मिनिट के बाद उसे चैक करते हुये बेक कीजिये केक नहीं जलेगा.
निशा: रेनू जी, केक का बैटर पतला होने से नट्स नीचे की ओर जा सकते हैं, इसीलिये केक अच्छी तरह फूला नहीं है. बेक करने के लिये तापमान सही लिया है, पतला बैटर होने के कारण केक एसा हो सकता है.
par mam market jesha nahi bana , ise khane ke bad me kchu chipa chipa sa lagta hai or baking powder or soda ki smell ce aati hai ,
plz, mam sugg. me or mam plz mujhe market jesha pineapple cake bhi bata digi ye , yaniki market jesha breadcake ka bace bhi . mam me joy karti hu, esiliya mujhe kam time bala apple cake bahhut achha lagta hai . thanku mam
निशा: शीतल, मिश्रण में वनीला एसेन्स डालिये आपको बेकिंग सोडा की स्मैल नहीं आयेंगी.
निशा: सोनिया, सामान्यत: महक नहीं आती, बेकिंग सोडा थोड़ा अधिक होने से महक आ सकती है, वनीला एसेन्स डालकर मिलाइये, ये महक आपको नहीं आयेगी.
निशा: सोनिया, बेकिंग सोडा थोड़ा कम डालिये, ज्यादा होने से उसकी स्मैल और स्वाद आ जाता है.
निशा: प्रियंका माइक्रोवेव में केक अलग तरीके से बेक होता है, बहुत जल्दी बेक हो जाता है, लेकिन ओवन में केक को बेक होने में अधिक समय लगता है, बेकिंग अलग अलग तरह की हीट से होती है, इसलिये थोड़ा सा फरक होता है
निशा: हीरा, कन्वेक्सन मोड पर अच्छा केक बनाया जा सकता है.
निशा: नीलम, आपको भी मेरा बहुत बह्तु धन्यवाद, मैं आपके लिये कप केक रैसिपी जल्दी ही लिखूंगी.