माइक्रोवेव एपल स्पंज केक - Apple Eggless Cake in Microwave Recipe

केक ओवन में बनाये जाते हैं और ओवन में बने केक के ऊपर अच्छा सा ब्राउन क्रस्ट आता है. केक को ओवन में बेक होने में 40 - 60 मिनिट लग जाते हैं. लेकिन माइक्रोवेव केक सिर्फ 5-7 मिनिट माइक्रोवेव में तैयार हो जाता है, बस माइक्रोवेव केक के ऊपर ब्राउन क्रस्ट नहीं बनता और माइक्रोवेव केक थोड़ा अधिक रसीला बनता है. स्वाद में माइक्रोवेव केक भी ओवन बेक्ड केक जितना अच्छा होता है. आज हम माइक्रोवेव में माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक (Eggless Apple Cake in Microwave) बनाते हैं.
Read : Apple Eggless Cake in Microwave Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Apple Cake in Microwave
- मैदा - 1 कप
- एपल - 1
- मक्खन - 1/2 कप
- चीनी - 1/2 कप
- काजू - 2 टेबल स्पून
- अखरोट - 2 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- दूध - आधा कप
विधि - How to make Eggless Apple Cake in Microwave
सबसे पहले एपल सास बनाकर तैयार कर लीजिये: एपल को छील कर कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस किया हुआ एपल पैन में डालिये और चीनी भी डालकर मिक्स कर दीजिये, मीडियम गैस पर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये पकाइये जब तक कि चीनी पूरी तरह न घुल जाय और गाढ़ा सास बनकर तैयार न हो जाय, एपल सास बनकर तैयार है, सास को नार्मल तापमान तक ठंडा होने दीजिये.
केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये: मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये, मैदा को छलनी में 2 बार छान लिया जाय तो ये सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाती हैं.

किसी बड़े प्याले में पिघला हुआ मक्खन डालिये, एपल सास मक्खन में डालकर अच्छी तरह फ्लफी होने तक मिक्स कर लीजिये. आधा दूध डालिये और मिक्स कर लीजिये, मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. थोड़ा दूध और डालिये और मिश्रण को फैटकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. इसके बाद, काजू और अखरोट भी डालकर मिक्स कर लीजिए. एपल स्पंज केक बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये. प्याले को सारे किनारों से चिकना कर लीजिये, प्याले के तले में रखने के लिये बटर पेपर प्याले के तले के बराबर गोल काट लीजिये, बटर पेपर को चिकना कर लीजिये और चिकना भाग ऊपर करते हुये बटर पेपर को कन्टेनर में रख दीजिये. केक का मिश्रण कन्टेनर में डालिये, कन्टेनर को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये.
केक कन्टेनर को माइक्रोवेव में रखिये और केक को 4 -5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. केक को बाहर निकालिये और 2 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता केक बेक होकर तैयार है, अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को 1-2 मिनिट और बेक करके चैक कीजिये. केक बेक हो चुका है.
केक को थोड़ा ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर कन्टेनर के किनारों से अलग कर लीजिये, कन्टेनर के ऊपर प्लेट रखिये और कन्टेनर क उलटा करके केक को प्लेट में निकाल लीजिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर परोसिये और खाइये. केक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 10-12 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
- केक को घोलते समय ध्यान रहे कि केक का बैटर बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला न हो.
- मिश्रण में घुठले न रहें. केक को माइक्रोवेव करते समय पहले कम समय के लिये माइक्रोवेव करें, चैक करे और बाद में और समय देकर केक को बेक करें.
- एपल के पतले स्लाइस काट कर, केक के ऊपर लगाकर केक को सजा भी सकते हैं.
कमेंट (219)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिवानी केक के लिये इन्ग्रीडियेन्ट आपने नाप कर ही लिये होंगे, और बैटर थोड़ा गाढ़ा ही रखना होता है, माइक्रोवेव में केक बहुत जल्दी 4-5 मिनिट में ही बेक हो जाता है, केक नरम है उसका कारण, बैटर पतला या कम पका होना होता है.
निशा: लक्ष्मी जी, माइक्रोवेव में चीजें बहुत जल्दी पक जाती हैं और जरा भी देर होने पर वे जल जाती है, माइक्रोवेव की कुकिंग पहले हल्की कम लगती है, लेकिन माइक्रोवेव के बन्द होने के बाद भी कुकिंग 2-3 मिनिट तक चालू रहती है और रेसिपी पूरी तरह पक जाती, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये चीजें सही हो जाती हैं.
Apple cake me butter ki jgah, Ghar ka bna ghee use kar sakte hai .
निशा: अल्का जी हां अवश्य कर सकते हैं.
I tried this recipe of yours.Can't believe making cake is so easy and with such less ingredients which are easily available at home.
My cake was perfect.Thanks for sharing so many good recipes with us.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you
निशा: लक्ष्मी जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर कोई भी मैटल, स्टील एल्यूमीनियम यूज हो सकती है. माइक्रोवेव मोड पर मैटर स्टील का यूज नहीं करते.
निशा: अशोक जी हां कोको पाउडर मिलाया जा सकता है, काफी पाउडर भी मिलाया जा सकता है.
निशा: निशा जी, माइक्रोवेव में केक 4-5 मिनिट में बेक हो जाता है, और केक अधिक बेक होने से हार्ड हो जाता है, माइक्रोवेव में केक का रंग नहीं बदलता है और माइक्रोवेव से निकालने के बाद भी वह पकता रहता है, यानि कि 4 मिनिट में केक जो लग रहा है कि अभी पका नहीं है, वह थोड़ी देर के बाद पक जाता है.
निशा: नवी जी हां बनाना केक बिलकुल इसी तरह बनाया जा सकता है.
निशा: दिव्या जी, माइक्रोवेव में केक बहुत जल्दी बेक होता है, केक 4-5 मिनिट में ही बेक होकर तैयार हो जाता है, एपल स्पंज केक रेसिपी का वीडियो देखकर माइक्रोवेव में केक बनाने के बारे में समझा जा सकता है.
Mene apple cake banya it was awsome...pahle mujhe dar lgta tha kaise banega microwave bt aapne use easy kr diya.....thanku so much mam
निशा: विभूति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: टीना जी आप माइक्रोवेव में केक बना सकती है, रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
Aap ne kaha tha ki milk powder se instant mava bana sakte hai.
Par ingredients me aap ne sirf dudh aur unsalted makkhan likha tha (aapke reply me) milk powder kaunse stage par kitna use karna hai.please help.
Thank you.
निशा: जिमित जी, 1 कप मिल्क पाउडर में 1/4 कप मक्खन और आधा कप दूध ले लीजिये, मक्खन को मेल्ट होने तक पकाइये और दूध मिक्स करके, मिल्क पाउडर डालकर लगातार चलाते हुये पका लीजिये जब तक कि वह मावा जैसा गाढ़ा न दिखाई देने लगे, मावा बनकर तैयार हो जाता है.
निशा: सुखबीर जी हां इसी तरह बनाया जा सकता है.
निशा: शशांक जी, बैटर पतला होने या बैटर में बेकिंग पाउडर अधिक होने से केक जल्दी से स्पंज हो जाता है, लेकिन बाद वह पिचक जाता है, शायद आपके केक में एसा ही कुछ हुआ है.
निशा: सुखबीर जी, इसे खुला ही बनाना है, धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, माइक्रोवेव में कुकिंग किनारे से होना शुरू होती है और बीच में बाद में होती है, केक थोड़ा अधिक बेक होने पर किनारों पर सख्त हो जाता है, और काटने पर टूट सकता है, माइक्रोवेव में केक को बेक करने में 4-5 मिनिट का समय लगता है, और वह माइक्रोवेव से निकलने के बाद भी कुछ देर तक बेक होता रहता है.
निशा: मंगला जी, केक के लिये बेकिंग पाउडर का होना आवश्यक है.
निशा: जिमित जी, ओवन को तापमान जिस पर आप कुकीज बेक करेंगे, उस पर सैट कीजिये और 5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये ओवन प्रीहीट हो जाता है. कुकीज 10 मिनिट के बाद चैक कीजिये अगर वे किनारे से ब्राउन नहीं हुई है, तो उन्हैं वापस ओवन में रखिये, 3-4 मिनिट का समय दीजिये चैक कीजिये, किनारे ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
निशा: दिवांशु जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: जिमित जी, व्हिप क्रीम मलाई से नहीं हैवी क्रीम से बनाया जाता है, व्हिप क्रीम कैसे बनाये उसकी रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रिचा जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: जिमी, मिश्रण को फ्रिज में रखिये, 2 घंटे के बाद फ्रीजर से निकाल कर फैटिये, इस तरह 3 बार फैंट लीजिये, आइसक्रीम अच्छी बनेगी या फिर आइस क्रीम की मशीन में आइसक्रीम बनायें, बहुत अच्छी आइसक्रीम बनती है.
निशा: जिमित जी, पनीर को छान कर, पानी अच्छी तरह निचोड़ दीजिये और पनीर को कपड़े सहित किसी भारी चकले या किसी भारी समतल के नीचे दबा दीजिये, पनीर एकदम प्लेन बनेगा और बिलकुल नहीं बिखरेगा.
निशा: अंजली जी केक ऊपर से थोड़ा सख्त और नीचे से थोड़ा सोफ्ट तो होता है, लेकिन केक नीचे से गीला हो तब केक नीचे से पूरी तरह बेक नहीं हुआ है, माइक्रोवेव में केक को 4-5 मिनिट तक बेक होने के बाद केक को बाहर भी ढककर 5-6 मिनिट तक रहने दीजिये, क्यों कि माइक्रोवेव बाद में भी केक को बेक करती रहती हें, इसके बाद केक को कन्टेनर से निकालिये, केक नीचे से बिलकुल कच्चा नहीं निकलेगा.
निशा: जिमित जी, मिल्क पाउडर से इन्सटेन्ट मावा बना सकते हैं, 1 कप दूध में 1/4 कप (60 ग्राम) अन्सालटेड मक्खन और 3/4 कप (150 ग्राम) फुल क्रीम दूध डाल कर मावा बना सकते हैं.
निशा: पूजा, बटर पेपर न लगायें, बर्तन को अच्छी तरह चिकना कर लीजिये, कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: पूजा जी एपल स्पंज केक में एपल ही यूज करेंगे, लेकिन स्ट्रावेरी यूज करके स्ट्रावेरी केक बनाइये, अच्छा केक बनेगा, धन्यवाद.