माइक्रोवेव एपल स्पंज केक - Apple Eggless Cake in Microwave Recipe

केक ओवन में बनाये जाते हैं और ओवन में बने केक के ऊपर अच्छा सा ब्राउन क्रस्ट आता है. केक को ओवन में बेक होने में 40 - 60 मिनिट लग जाते हैं. लेकिन माइक्रोवेव केक सिर्फ 5-7 मिनिट माइक्रोवेव में तैयार हो जाता है, बस माइक्रोवेव केक के ऊपर ब्राउन क्रस्ट नहीं बनता और माइक्रोवेव केक थोड़ा अधिक रसीला बनता है. स्वाद में माइक्रोवेव केक भी ओवन बेक्ड केक जितना अच्छा होता है. आज हम माइक्रोवेव में माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक (Eggless Apple Cake in Microwave) बनाते हैं.
Read : Apple Eggless Cake in Microwave Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Apple Cake in Microwave
- मैदा - 1 कप
- एपल - 1
- मक्खन - 1/2 कप
- चीनी - 1/2 कप
- काजू - 2 टेबल स्पून
- अखरोट - 2 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- दूध - आधा कप
विधि - How to make Eggless Apple Cake in Microwave
सबसे पहले एपल सास बनाकर तैयार कर लीजिये: एपल को छील कर कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस किया हुआ एपल पैन में डालिये और चीनी भी डालकर मिक्स कर दीजिये, मीडियम गैस पर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये पकाइये जब तक कि चीनी पूरी तरह न घुल जाय और गाढ़ा सास बनकर तैयार न हो जाय, एपल सास बनकर तैयार है, सास को नार्मल तापमान तक ठंडा होने दीजिये.
केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये: मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये, मैदा को छलनी में 2 बार छान लिया जाय तो ये सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाती हैं.

किसी बड़े प्याले में पिघला हुआ मक्खन डालिये, एपल सास मक्खन में डालकर अच्छी तरह फ्लफी होने तक मिक्स कर लीजिये. आधा दूध डालिये और मिक्स कर लीजिये, मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. थोड़ा दूध और डालिये और मिश्रण को फैटकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. इसके बाद, काजू और अखरोट भी डालकर मिक्स कर लीजिए. एपल स्पंज केक बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये. प्याले को सारे किनारों से चिकना कर लीजिये, प्याले के तले में रखने के लिये बटर पेपर प्याले के तले के बराबर गोल काट लीजिये, बटर पेपर को चिकना कर लीजिये और चिकना भाग ऊपर करते हुये बटर पेपर को कन्टेनर में रख दीजिये. केक का मिश्रण कन्टेनर में डालिये, कन्टेनर को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये.
केक कन्टेनर को माइक्रोवेव में रखिये और केक को 4 -5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. केक को बाहर निकालिये और 2 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता केक बेक होकर तैयार है, अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को 1-2 मिनिट और बेक करके चैक कीजिये. केक बेक हो चुका है.
केक को थोड़ा ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर कन्टेनर के किनारों से अलग कर लीजिये, कन्टेनर के ऊपर प्लेट रखिये और कन्टेनर क उलटा करके केक को प्लेट में निकाल लीजिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर परोसिये और खाइये. केक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 10-12 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
- केक को घोलते समय ध्यान रहे कि केक का बैटर बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला न हो.
- मिश्रण में घुठले न रहें. केक को माइक्रोवेव करते समय पहले कम समय के लिये माइक्रोवेव करें, चैक करे और बाद में और समय देकर केक को बेक करें.
- एपल के पतले स्लाइस काट कर, केक के ऊपर लगाकर केक को सजा भी सकते हैं.
कमेंट (219)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुमन जी, बेकिंग सोडा ईनो नहीं होता है यह मठरी में उपयोग होने वाला सोडा है.
निशा: संगीता जी, केक को माइक्रोवेव में 4-5 मिनिट माइक्रोवेव किया जाता है, केक अच्छा बेक होता है, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव करके बनाया गया है, प्लीज उसे देख लीजिये, आप अगली बार माइक्रोवेव करके अवश्य ही अच्छा केक बनायेंगी.
निशा: साक्षी जी, केक को कम तापमान पर बेक करें, केक घीरे धीरे अन्दर तक अच्छा कुक होगा.
निशा: शिल्पी जी, कन्वेक्सन मोड में 180 डि. से. पर केक को 35-50 मिनिट बेक किया जा सकता है.
निशा: नेहा बैटर को ज्यादा पतला न बनायें, और केक को माइक्रोवेव सेफ प्याले में माइक्रोवेव करें, केक 4-5 मिनिट में बेक होकर तैयार हो जाता है.
निशा: रिया जी, माइक्रोवेव में ब्लैक मैटल या सिलीकोन कन्टेनर या माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक या ग्लास कोई भी बर्तन माइक्रोवेव में यूज कर सकते हैं.
निशा: श्वेता जी, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह ही काम करता है, आप किसी भी केक रेसिपी को देखकर उसे कन्वेक्सन मोड पर बना सकती है. बेकिंग कई बार चीजें अच्छी नहीं बनती है, प्लीज वीडियो देखें, रेसिपी को पढ़े और बनायें, आप अवश्य ही बहुत अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: आप इसे कुकर में भी बना सकती हैं.
Kaise ho
Kal maine fir se ya cake banaya
Pichli baar oven mai banaya tha tab bot hi acha bana tha
Is baar microwave me banaya tab bhi acha bana
Acha bana but as u said thoda moist tha but it was gud
Usi batter se maine cup cake bhi bana liye :)
Maine cake ko 4nhalf Min bake kiya yadi thoda sa jyada hota to jal jata
Socha tha 2 min aur rakhu fir socha ek baar check kar lu and it was already baked
Thanku so much for ur lovely recipes and all ur important tips.. :)
निशा: निधि जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी हां अवश्य किये जा सकते हैं.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपको भी.
निशा: घी डाला जा सकता है लेकिन स्वाद में अंतर रहेगा.
निशा: आप इसे कुकर में बना सकते हैं.
Thank you so much for this very useful website, I was never took interest in kitchen before my marriage but now after marriage I was in too much tension about cooking, my friend was suggested me about nishamadhulika website, and I was start cooking with easy way, and step by step. All recipes are in hindi and with very easy ways. I want to make cake but I don't know what is banking powder and baking soda? I am trying to search in lot's of super market, but I found only tata's cooking powder.
Pls help.
निशा: मेरी वेबसाइट पर बेकिंग सोडा़ और बेकिंग पाउडर पर पूरी जानकारी दी हुई है, आप एकबार उसे अवश्य देखें.
निशा: ममता जी, अगर आप बटर पेपर को यूज नहीं करते हैं तो बेकिंग पैन को अच्छे से बटर लगाकर चिकना कर लीजिए.
eggless apple cake bahot hi jyada yummy bani.bt thoda sweetness kam hi raheta hai kya isme?n agar apple slices bowl me niche dalege to vo bake hoge kya pl bataiye?
thanku.
निशा: आप चीनी को अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. आप सेब के स्लाईसिस को नीचे भी डाल सकते हैं.
Muje. Puchna h k cake me him milk thanda dale ya garm</
निशा: प्रीती जी, दूध नार्मल तापमान का डालें.
माईकराेवेव एपल केक काे बेक करना हाे ताे कर सकते है?
निशा:संजय जी, केक को बेक करके भी बनाया जा सकता है.
निशा: दिलशाद जी, माइक्रोवेव मोड पर ही 100 % पर अधिकतम तापमान पर इसे बनाया है, आप चाहें तो इसे मीडियम तापमान पर भी बना सकते हैं, समय थोड़ा अधिक लगेगा.
निशा: रवीना जी, sorry, मैं आपका सवाल नहीं समझ पा रही हूँ.
..
Ek aur agar light chali Jaye kabhi der lage tau hamari cake flappy nahi banegi
Mai jb b cake me eggs dalti hu cake bnne k bad usme ande ki smell nhi jati plz help.
निशा: सयाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
baking soda n baking powder ke badle eno use kar sakte h?
निशा: मेघा जी, बटर एग डालने पर भी डाला जाता है, बटर की मात्रा कम की जा सकती है.
Orange cake banane ke liye orange ka konsa part use karna hai.pls bataiye aur kaise use karna hai ye bhi bataye to i shall be obliged.
Tks
Manni
निशा: मन्नी ज, ओरेंज केक बनाने के लिये ओरेंज जूस या ओरेन्ज पल्प भी लिया जा सकता है, और साथ में थोड़ा सा ओरेन्ज जैस्ट भी ले लीजिये.