माइक्रोवेव एपल स्पंज केक - Apple Eggless Cake in Microwave Recipe

📅 26 दिसंबर 2012 👁 4.6 लाख बार देखी गई 💬 219 कमेंट ★ 3.4 (8016)


केक  ओवन में बनाये जाते हैं और  ओवन में बने केक के ऊपर अच्छा सा ब्राउन क्रस्ट आता है. केक को ओवन में बेक होने में 40 - 60 मिनिट लग जाते हैं. लेकिन माइक्रोवेव केक सिर्फ 5-7 मिनिट माइक्रोवेव में तैयार हो जाता है, बस माइक्रोवेव केक के ऊपर ब्राउन क्रस्ट नहीं बनता और माइक्रोवेव केक थोड़ा अधिक रसीला बनता है. स्वाद में माइक्रोवेव केक भी ओवन बेक्ड केक जितना अच्छा होता है.  आज हम माइक्रोवेव में माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक (Eggless Apple Cake in Microwave) बनाते हैं.

Read : Apple Eggless Cake in Microwave Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Apple Cake in Microwave

  • मैदा - 1 कप
  • एपल - 1
  • मक्खन - 1/2 कप
  • चीनी - 1/2 कप
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • अखरोट - 2 टेबल स्पून
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • दूध - आधा कप

विधि - How to make Eggless Apple Cake in Microwave

सबसे पहले एपल सास बनाकर तैयार कर लीजिये: एपल को छील कर कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस किया हुआ एपल पैन में डालिये और चीनी भी डालकर मिक्स कर दीजिये, मीडियम गैस पर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये पकाइये जब तक कि चीनी पूरी तरह न घुल जाय और गाढ़ा सास बनकर तैयार न हो जाय, एपल सास बनकर तैयार है, सास को नार्मल तापमान तक ठंडा होने दीजिये.

केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये: मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये, मैदा को छलनी में 2 बार छान लिया जाय तो ये सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाती हैं.


किसी बड़े प्याले में पिघला हुआ मक्खन डालिये, एपल सास मक्खन में डालकर अच्छी तरह फ्लफी होने तक मिक्स कर लीजिये. आधा दूध डालिये और मिक्स कर लीजिये, मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. थोड़ा दूध और डालिये और मिश्रण को फैटकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. इसके बाद, काजू और अखरोट भी डालकर मिक्स कर लीजिए. एपल स्पंज केक बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये. प्याले को सारे किनारों से चिकना कर लीजिये, प्याले के तले में रखने के लिये बटर पेपर प्याले के तले के बराबर गोल काट लीजिये, बटर पेपर को चिकना कर लीजिये और चिकना भाग ऊपर करते हुये बटर पेपर को कन्टेनर में रख दीजिये. केक का मिश्रण कन्टेनर में डालिये, कन्टेनर को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये.

केक कन्टेनर को माइक्रोवेव में रखिये और केक को 4 -5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. केक को बाहर निकालिये और 2 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता केक बेक होकर तैयार है, अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को 1-2 मिनिट और बेक करके चैक कीजिये. केक बेक हो चुका है.

केक को थोड़ा ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर कन्टेनर के किनारों से अलग कर लीजिये, कन्टेनर के ऊपर प्लेट रखिये और कन्टेनर क उलटा करके केक को प्लेट में निकाल लीजिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर परोसिये और खाइये. केक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 10-12 दिन तक खाते रहिये.

सुझाव:

  • केक को घोलते समय ध्यान रहे कि केक का बैटर बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला न हो.
  • मिश्रण में घुठले न रहें. केक को माइक्रोवेव करते समय पहले कम समय के लिये माइक्रोवेव करें, चैक करे और बाद में और समय देकर केक को बेक करें.
  • एपल के पतले स्लाइस काट कर, केक के ऊपर लगाकर  केक को सजा भी सकते हैं.

Apple Eggless Cake in Microwave Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (8016 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (219)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

roopal
Hi Nisha Ji can we make it in cooker.plz reply ASAP
निशा: रूपल, एपल स्पंज केक को कुकर में बनाया जा सकता है, बिलकुल उसी तरह जिस तरह हमने कुकर में खजूर का केक बनाया है.
rimpi
which butter we should use in cake.can we use amul butter which is salted.and what is butter paper?
निशा: रिम्पी, आप अमूल बटर या घर में बनाया बटर कोई भी यूज कर सकती हैं. बटर पेपर ट्रांसपेरेन्ट पेपर होता है, आपको स्टेशनरी सोप से मिल जायेगा.
varsha
Mam, please tell how much milk we have to add ? Also can we add oil instead of butter ?
निशा: वर्षा, इस केक के लिये आधा कप दूध यानि 100 - 125 ग्राम दूध डाला जा सकता है.