माइक्रोवेव एपल स्पंज केक - Apple Eggless Cake in Microwave Recipe

केक ओवन में बनाये जाते हैं और ओवन में बने केक के ऊपर अच्छा सा ब्राउन क्रस्ट आता है. केक को ओवन में बेक होने में 40 - 60 मिनिट लग जाते हैं. लेकिन माइक्रोवेव केक सिर्फ 5-7 मिनिट माइक्रोवेव में तैयार हो जाता है, बस माइक्रोवेव केक के ऊपर ब्राउन क्रस्ट नहीं बनता और माइक्रोवेव केक थोड़ा अधिक रसीला बनता है. स्वाद में माइक्रोवेव केक भी ओवन बेक्ड केक जितना अच्छा होता है. आज हम माइक्रोवेव में माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक (Eggless Apple Cake in Microwave) बनाते हैं.
Read : Apple Eggless Cake in Microwave Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Apple Cake in Microwave
- मैदा - 1 कप
- एपल - 1
- मक्खन - 1/2 कप
- चीनी - 1/2 कप
- काजू - 2 टेबल स्पून
- अखरोट - 2 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- दूध - आधा कप
विधि - How to make Eggless Apple Cake in Microwave
सबसे पहले एपल सास बनाकर तैयार कर लीजिये: एपल को छील कर कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस किया हुआ एपल पैन में डालिये और चीनी भी डालकर मिक्स कर दीजिये, मीडियम गैस पर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये पकाइये जब तक कि चीनी पूरी तरह न घुल जाय और गाढ़ा सास बनकर तैयार न हो जाय, एपल सास बनकर तैयार है, सास को नार्मल तापमान तक ठंडा होने दीजिये.
केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये: मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये, मैदा को छलनी में 2 बार छान लिया जाय तो ये सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाती हैं.

किसी बड़े प्याले में पिघला हुआ मक्खन डालिये, एपल सास मक्खन में डालकर अच्छी तरह फ्लफी होने तक मिक्स कर लीजिये. आधा दूध डालिये और मिक्स कर लीजिये, मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. थोड़ा दूध और डालिये और मिश्रण को फैटकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. इसके बाद, काजू और अखरोट भी डालकर मिक्स कर लीजिए. एपल स्पंज केक बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये. प्याले को सारे किनारों से चिकना कर लीजिये, प्याले के तले में रखने के लिये बटर पेपर प्याले के तले के बराबर गोल काट लीजिये, बटर पेपर को चिकना कर लीजिये और चिकना भाग ऊपर करते हुये बटर पेपर को कन्टेनर में रख दीजिये. केक का मिश्रण कन्टेनर में डालिये, कन्टेनर को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये.
केक कन्टेनर को माइक्रोवेव में रखिये और केक को 4 -5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. केक को बाहर निकालिये और 2 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता केक बेक होकर तैयार है, अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को 1-2 मिनिट और बेक करके चैक कीजिये. केक बेक हो चुका है.
केक को थोड़ा ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर कन्टेनर के किनारों से अलग कर लीजिये, कन्टेनर के ऊपर प्लेट रखिये और कन्टेनर क उलटा करके केक को प्लेट में निकाल लीजिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर परोसिये और खाइये. केक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 10-12 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
- केक को घोलते समय ध्यान रहे कि केक का बैटर बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला न हो.
- मिश्रण में घुठले न रहें. केक को माइक्रोवेव करते समय पहले कम समय के लिये माइक्रोवेव करें, चैक करे और बाद में और समय देकर केक को बेक करें.
- एपल के पतले स्लाइस काट कर, केक के ऊपर लगाकर केक को सजा भी सकते हैं.
कमेंट (219)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्राती, वाटर भी यूज किया जा सकता है.
निशा: विभूति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीला, तले में बटर पेपर तेल से चिकना करके लगा दीजिये, केक तले से एकदम अलग हो जायेगा.
निशा: नुसरत, केक न फूलने के कारण, बेकिंग पाउडर कम डाला जाना भी हो सकता है, और केक बैटर को बहुत समय तक रखा रहने के बाद बेक किया जाय तो भी केक नहीं फूलता, तापमान सही नहीं मिले तो भी केक नहीं फूलता. सही मात्रा में इन्ग्रीडिएन्ट और सही बैटर बना हो तो केक अवश्य फूलता है, आप फिर से ट्राई कर सकते हैं.
cake bnane ke liye vese kon sa medium best hai? microwave ya convection mode?
निशा: अल्का जी, केक ऊपर की ओर से ब्राउन पसन्द करती हैं तब कन्वेक्सन मोड पर बनाइये, माइक्रोवेव में व्हाइट स्पंजी केक बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है.
are u used green apple.. n why u used both baking powder n baking soda pls explain
निशा: नीतिमा, दोंनों चीजें डालने से केक ज्यादा फ्लपी होता है.
Kya aap hame video k through ye kar ke bata de to bht hi achcha hoga. Nishaji kyunki mujhe cake banane bht hi pasand hi or isiliye me is hobby ko hi apna part time job banana chati hu yadi mere banaye cake market ki tarah banne lage to me cake ke order ghar par lene ke bare me b soch rahi hu. Aap is k bare me kya kehti hain nishaji?
निशा: रिया, मुझे केक डेकोरेसन पर करना है, कोशिश करती हूँ.
निशा: निधि, हमारे बटर की जगह ओलिव ओइल यूज कर सकती हैं.
can this cake be baked in oven with the same measurements....
pls guide...
thanks n regards
ruchi
निशा: रुचि, जी हां इस केक को ओवन में भी बेक किया जा सकता है.
Nisjaji me hamesha cooker me hi cake banati hu jiske karan mera cake under se brown ho jata hi or cake me wo perfection nhi aata. Market wale cake under se bhi white hi rahte hi or bahar se bhi , me is ki wajah janane chahti hu kya cooker ke karan hi aisa hota hai? Isi wajah se me microwave lenewali hu aap mujhe sujest kare ki kaun sa microwave lena chaiye?
Nisha ji me job karti hu or mujhe cake banana bht hi bhata hai to me apni hobby ko hi part time job banana chati hu .aapne sujhab de or meri pareshani dur karein ki kya me microwave lene k bad mere cake perfect banenge?
निशा: रिया, माइक्रोवेव ओवन में केक अच्छे बनेंगे, लेकिन केक ऊपर से ब्राउन ही होता है, प्रेक्टिस से सारी चीजें आसानी से अच्छी बनने लगती है.
निशा: महक, एकसाथ माइक्रोवेव करने के वजाय, 1 या 2 मिनिट एक बार में माइक्रोवेव कीजिये, प्याला बाहर निकालिये और चमचे से चला दीजिये, और फिर से माइक्रोवेव कीजिये, और बड़ा बर्तन भी यूज किया जा सकता है.
निशा: रितु, माइक्रोवेव में फोइल नहीं यूज करते हैं.
It is my humble request to you plz give information how to use microwave along with the recipe. It is very helpful for the users to use microwave at the time of cooking. It is practically not possible every time to watch video at the time of cooking & make the food. If you will give how to use microwave along with the recipe user can take the printout and use the same while he/she is cooking.
Thanks & Regards
2 tbsp aata
2 tbsp suji
3 tbsp coco pwd
1 tsp baking pwd
1 n half cup sugar
1 tsp vinegar
2 tbsp desi ghee
1 tbsp dahi
n milk as required
Hello Mam
I used above ingre. to make cake in microwave...it tastes very yummy n soft also but when i keep it overnight at room temp. it become so hard
Can u plz suggest why...
निशा: महक, केक माइक्रोवेव में यदि थोड़े भी अधिक यानि कि 1 मिनिट भी ज्यादा माइक्रोवेव कर दिये जाय तो वे हार्ड हो जाते हैं, माइक्रोवेव के तुरन्त बाद वह साफ्ट होता है, लेकिन बाद में हार्ड हो जाते हैं, माइक्रोवेव होने के बाद में भी केक के अन्दर हीट रहती है, वह उसे कुक करती रहती है. माइक्रोवेव करे लेकिन समय का ध्यान रखें, केक को अगर इतनी मात्रा का केक है तो 4 मिनिट से 5 मिनिट पर्याप्त है.
If we want to make this cake with eggs, then can we add 2 eggs when we start preparing for the mixture. like beat 2 eggs in a container and then add melted butted and apple sauce and continue with the recipe? pls. advise.
Thanks
निशा: शीतल, जी हां अवश्य बना सकती हैं.
निशा: नेहा, एपल केक इतनी मात्रा से बनाया गया, अधिकतम तापमान पर 5 मिनिट में बेक हो जाता है, और सारे केक इतने बड़े आकार के इतनी ही देर में बेक हो जायेंगे. मैं कप के बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नुशरत, अगर बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा अच्छी तरह काम न करें तो केक नहीं स्पंजी होता.
ghar par banaye cake market wale cake ki tarah under se white kyu nhi hota hi, brown kyu ho jata hai?
निशा: रिया, केक ऊपर से ब्राउन और अन्दर से व्हाइट होता है, बजार वाले केक का ऊपर वाला ब्राउन हिस्सा काट कर उसे क्रीम लगाकर डेकोरेट कर देते हैं, सोफ्ट करने के लिये थोड़ा चीनी का पानी बनाकर केक के ऊपर डाला जाता है.
निशा: अल्का जी हां मैं अवश्य बनाऊंगी.
निशा: कीर्ती, जिस तरह एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बनाया गया है,उसी तरह ओरेन्ज केक भी माइक्रोवेव में बनायंगे, सारे केक माइक्रोवेव में इसी तरह बेक किया जायेंगे.
निशा: नितू, बटर पेपर नीचे लगाने से केक कभी नहीं टूटता, बहुत ही आसानी से एकदम साबुत निकल आता है.
main jab bhi microwave me cake banati hu cake garm hota h to soft rahta h par tanda hote hi heard kyu ho jata h? plzzz reply.
निशा: गीता, माइक्रोवेव करने के बाद केक पकता रहता है, प्लीज अगली बार केक अभी जो समय दे रही हैं माइक्रोवेव में उससे कम समय दीजिये, अच्छा केक बनेगा.