माइक्रोवेव एपल स्पंज केक - Apple Eggless Cake in Microwave Recipe

📅 26 दिसंबर 2012 👁 4.6 लाख बार देखी गई 💬 219 कमेंट ★ 3.4 (8016)


केक  ओवन में बनाये जाते हैं और  ओवन में बने केक के ऊपर अच्छा सा ब्राउन क्रस्ट आता है. केक को ओवन में बेक होने में 40 - 60 मिनिट लग जाते हैं. लेकिन माइक्रोवेव केक सिर्फ 5-7 मिनिट माइक्रोवेव में तैयार हो जाता है, बस माइक्रोवेव केक के ऊपर ब्राउन क्रस्ट नहीं बनता और माइक्रोवेव केक थोड़ा अधिक रसीला बनता है. स्वाद में माइक्रोवेव केक भी ओवन बेक्ड केक जितना अच्छा होता है.  आज हम माइक्रोवेव में माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक (Eggless Apple Cake in Microwave) बनाते हैं.

Read : Apple Eggless Cake in Microwave Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Apple Cake in Microwave

  • मैदा - 1 कप
  • एपल - 1
  • मक्खन - 1/2 कप
  • चीनी - 1/2 कप
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • अखरोट - 2 टेबल स्पून
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • दूध - आधा कप

विधि - How to make Eggless Apple Cake in Microwave

सबसे पहले एपल सास बनाकर तैयार कर लीजिये: एपल को छील कर कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस किया हुआ एपल पैन में डालिये और चीनी भी डालकर मिक्स कर दीजिये, मीडियम गैस पर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये पकाइये जब तक कि चीनी पूरी तरह न घुल जाय और गाढ़ा सास बनकर तैयार न हो जाय, एपल सास बनकर तैयार है, सास को नार्मल तापमान तक ठंडा होने दीजिये.

केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये: मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये, मैदा को छलनी में 2 बार छान लिया जाय तो ये सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाती हैं.


किसी बड़े प्याले में पिघला हुआ मक्खन डालिये, एपल सास मक्खन में डालकर अच्छी तरह फ्लफी होने तक मिक्स कर लीजिये. आधा दूध डालिये और मिक्स कर लीजिये, मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. थोड़ा दूध और डालिये और मिश्रण को फैटकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. इसके बाद, काजू और अखरोट भी डालकर मिक्स कर लीजिए. एपल स्पंज केक बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये. प्याले को सारे किनारों से चिकना कर लीजिये, प्याले के तले में रखने के लिये बटर पेपर प्याले के तले के बराबर गोल काट लीजिये, बटर पेपर को चिकना कर लीजिये और चिकना भाग ऊपर करते हुये बटर पेपर को कन्टेनर में रख दीजिये. केक का मिश्रण कन्टेनर में डालिये, कन्टेनर को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये.

केक कन्टेनर को माइक्रोवेव में रखिये और केक को 4 -5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. केक को बाहर निकालिये और 2 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता केक बेक होकर तैयार है, अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को 1-2 मिनिट और बेक करके चैक कीजिये. केक बेक हो चुका है.

केक को थोड़ा ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर कन्टेनर के किनारों से अलग कर लीजिये, कन्टेनर के ऊपर प्लेट रखिये और कन्टेनर क उलटा करके केक को प्लेट में निकाल लीजिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर परोसिये और खाइये. केक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 10-12 दिन तक खाते रहिये.

सुझाव:

  • केक को घोलते समय ध्यान रहे कि केक का बैटर बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला न हो.
  • मिश्रण में घुठले न रहें. केक को माइक्रोवेव करते समय पहले कम समय के लिये माइक्रोवेव करें, चैक करे और बाद में और समय देकर केक को बेक करें.
  • एपल के पतले स्लाइस काट कर, केक के ऊपर लगाकर  केक को सजा भी सकते हैं.

Apple Eggless Cake in Microwave Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (8016 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (219)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Vishal
नमस्कार निशाजी, आपकी बात से सहमत है की केक को convention मोड पे ही बनाना पड़ता है. लेकिन शायद इस रेसिपी में आपने micro मोड़ पे बनाया है क्यूंकि इसमें आपने प्री-हिट का कोई संदर्भ नहीं किया इसलिए पूछा हमने. कृपया उल्जन सुलजाये. क्या इसे micro मोड़ पे बना सकते है? धन्यवाद. आपका दिन शुभ हो.
NishaMadhulika
Vishal जी, यह केक हमने माइक्रोवेव मोड पर बनाया है. आप चाहें तो इसे माइक्रोवेव कन्वेक्शन मोड पर भी बना सकते हैं. ,केक को माइक्रोवेव में माइक्रोवेव से बेक करें तो उसे बेक होने में 5-7 मिनिट लगते हें लेकिन केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक करें तो इसे बेक होने में 40 -60 मिनिट लग जाते हैं.
Vishal
नमस्कार निशाजी, इस रेसिपी में केक को Microwave with Convention में microwave mode पे बनाना है या फिर convention mode पे बनाना है? और दुसरे जितने भी केक आपने बनाये है वो भी इसी तरह बना सकते है? धन्यवाद. आपका दिन शुभ हो.
NishaMadhulika
Vishal जी, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर ही बनाना होता है और आप बाकी केक भी इसी प्रकार बना सकते हैं.
Pratiksha
Namaste nishaji....maine aapke microwave with convection mode eggless cake try Kiya....40min Mai mera cake to cook ache se hogaya , but usaka upper part full burn hogaya....180 per prehit karake , maine 180 per hi 30 min rakha then 10 min 160 per.
Plz bataye mera cake upper se kyo jala...
NishaMadhulika
Pratiksha , माइक्रोवेव में चीजें बहुत जल्दी पक जाती हैं और जरा भी देर होने पर वे जल जाती है, माइक्रोवेव की कुकिंग पहले हल्की कम लगती है, लेकिन माइक्रोवेव के बन्द होने के बाद भी कुकिंग 2-3 मिनिट तक चालू रहती है और रेसिपी पूरी तरह पक जाती, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये चीजें सही हो जाती हैं.
Monika
Nisha g ye cake hm steel k bartan me bna site h kya plz btaye
NishaMadhulika
मोनिका जी, माइक्रोवेव में बना रही हैं तो माइक्रोवेव सेफ बर्तन का ही यूज करें.
Meenakshi
Hello mam
Mam apki recipes bhut hi achi hoti hai.
Mam kya hum apple cake ko whole wheat se bna sakte hai.
Aur mere pas OTG hai. Kya hum borosilicate ko use kar sakte hai Otg mein aur kis temperature par .
Please reply
NishaMadhulika
Meenakshi जी, आप मैदा में आटा मिक्स करके केक बना सकती हैं और ओटीजी के लिए जो सेफ बर्तन उपयोग में लाते हैं उन्हीं का यूज कीजिए.
Indu
Hello mam, me janna chahti hu ki me ager microwav m cake bnati hu to usme candance milk use kr skti hu ya nhi
Maithily Saran Gupta
इंदू जी, आप इसमें कंडेन्स मिल्क उपयोग कर सकती हैं.
aparna
इस रेसिपी को कुकर या कढाई मे कर सकते है क्या और मक्खखन कि जगह हम घी इस्तेमाल कर सकते है ?

निशा: अपर्णा जी, आप इसे कुकर में बना सकते हैं और घी का उपयोग भी कर सकती हैं.
Shalini kumar
Mam aaj mene apple cake bnaya bht hi tasty bna first time. isse phle basic cake bnaya tha wo accha nhi bna tha lekin today i m very happy cake bhut hi accha bna aapki wajah se me cake tasty bna payi thank you so so much.

निशा: शालिनी जी, जानकर अच्छा लगा की आपका केक बहुत अच्छे से बनकर तैयार है, ये आपकी लगन और मेहनत का ही नतीजा है. आप इसी तरह स्वादिष्ट रेसिपी बनाती रहें और हमारे साथ बनी रहें बहुत बहुत धन्यवाद.
Salabh
Seriously this recipe is praisable by everyone who made cake by this recipe. Because the cake that gets ready by this recipe is very very tasty and not more time taken. I will make again this cake on this sunday.

निशा: सलभ जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
neha mundaniya
mam es cake ko microwave me ketna temprature rakhna parta he

निशा: नेहा जी, केक को 4 -5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. केक को बाहर निकालिये और 2 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता केक बेक होकर तैयार है, अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को 1-2 मिनिट और बेक करके चैक कीजिये. केक बेक हो चुका है.
Chinki
Hello mam mai aap se ek baat puchna janna chahti hu aapne NE ye Jo apple cake banaya h microwave mai to is cake ko sirf aap ko 5 minutes lage h wahi aap NE aur cake bhi microwave mai banaye h par unko banane mai aapko ko 45 -50 min lage h kya mai Jan Sakti hu aise kyu kyu ke mere pass microwave nhi h tabhi puchtna chahti hu aap se
निशा:चिंकी जी,केक को माइक्रोवेव में माइक्रोवेव से बेक करें तो उसे बेक होने में 5-7 मिनिट लगते हें लेकिन केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक करें तो इसे बेक होने में 40 -60 मिनिट लग जाते हैं. दोंनो कुकिंग में अन्तर होता है.
Rani
I have got Bajaj microwave in which, there are 3 options, Grill, Micro and combined.If I want to make cake and Patties,then 0n which mode should I use for cake, Micro or combined .
निशा: रानी जी, केक और पेटीज को कम्बाइन्ड मोड पर बनाये जा सकते हैं.
sanjay
nisha ji
hamare pass grill microwave h usme kis section & time mai banegi please help me
निशा: संजय जी, इसे माइक्रोवेव मोड पर ही दिये हुये तरीके से बना सकते हैं.
Aarti karma
Mam agar cake microwave mode pr hi Pak jata h to Baki cakes ki recipes m convection mode pr Kyu bake Krna k liye kaha jata h

निशा: आरती जी, माइक्रोवेव में केक पक तो जाता है, लेकिन उसमें ऊपर की ओर आने वाला कलर्ड क्रस्ट नहीं आता माइक्रोवेव में पकने पर खाने का कलर चेन्ज नहीं होता. लेकिन बेकिंग माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर ज्यादा अच्छी होती है. कन्वेक्शन मोड पर माइक्रोवेव ओवन की तरह काम करता है और केक अच्छे से बेक होता है. माइक्रोवेव में बिस्किट या कुकीज बहुत ही पतले होने के कारण बहुत जल्द जल जाते हैं,ये ओवन में या माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही अच्छे बनते हैं.
Suman tak
Microwave convection mod per cack bnate samya temperature kitna hona chahiya

निशा: सुमन जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर 180 डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान पर केक बेक करना चाहिए.
archana
hello mam,Ur recipe is so good. mam cake bake karte samaye micro wave ka temperature kitna hona chahiye

निशा: अर्चना जी, इसे अधिकतम तापमान पर बेक किया गया है, केक को मीडियम तापमान पर भी बेक किया जा सकता है, इसके थोड़ा अधिक समय लगेगा. माइक्रोवेव 100W या 900 W के होते हैं, अधिकतम तापमान यानि कि माइक्रोवेव अपने पूरी पावर पर काम करता है और मीडियम यानि कि ये 500W या 450W निम्नतम तापमान 300W पर हो सकता है, माइक्रोवेव के ऊपर जो बटन हैं उसमें बहुत सारी चीजें मेन्शन होती है, आप इसके मेनुयल में भी देख सकते हैं.
Jyoti
Nisha Ji ager maida na ho to kya or koi ingredient hai jisai use kar sakai
Jyoti
Hello nisha Ji...apple cake ager 10 jano k liyai banana ho to sab ingredients ki matraa kitni honi chahiya
निशा: ज्योती जी, माइक्रोवेव के हिसाब से केक बहुत अधिक बढ़ा नहीं बनाया जा सकता है, आप इससे डबल साइज का केक बना सकते हैं, तो सारी चीजें डबल मात्रा मे ली जा सकती हैं.
Nasir k
Hi nisha ji ... Thnkxx aap bahut hi accha khana banati he or ham BH apki banai khane KO follow karte h.. Aap plz ye btayge ki jab BH ham chocolate banate h to jab ham use set hone k liye freeze m pure 2 din k liye BH rakh dete h to BH wo jamti nh h ESA q hota h but wo chocolate ham pure ingridens jese cocoa powder , icingsuger, milk , butter or chashni m sabh ingredients dalkar banate h but hame samjh m nh aata wo set q nh hoti h plz tell..
Nasir k
Hi nisha ji mene ye cake try kiya ye cake accha BH bna or banane k bad soft BH tha..but mene ise thanda hone k liye frezz m rakha to thodi der bad ye cake bahut kadak ho gya.... Or fir mene is cake KO dusre din ande k sath BH try kiya but fir BH banne k thode der bad ye kadak ho jata h plz koi solution btaye plz
निशा: नासिर जी, केक फ्रिज में रखने पर हल्का सख्त हो जाता है, केक को फ्रिज से निकाल कर बाहर रख देंगी और 1 घंटा बाद इसे देखेंगी ये फिर से साफ्ट हो जायेगा, क्यों कि घी या बटर फ्रिज में जमने से ये सख्त हो गया होता है.
Taru
Nisha ji, convection microwave use krke kya brown crust laya ja skta hai, and mere convetion micro mei cake and pizza dono hi brown nhi hote,mei preheat bhi krti hu.
Please help
jyoti
aapki recipe bhut acchi h mam

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kratika soni
Mam mene microwave m cake bnaya tha but wo bht hard ho gya tha.so plz aap btaye mje ki main kitne temperature m back karu or kitne mnt tk..or microwave s cake nikalne k bad wo hard ku ho jata h
निशा: कृ्तिका जी, माइक्रोवेव चीजें बहुत जल्द पक जाती है और अधिक पकने पर वह हार्ड या जल जाती है, माइक्रोवेव में 100 डि. अधिकतम तापमान पर केक के बेक होने में 4-5 मिनिट लगते हैं और मीडियम तापमान पर 6-7 मिनित लगते है, पहले केक एकदम सोफ्ट होता है लेकिन बाद में वह पका हुआ और सही हो जाता है.
Pragya gupta
Nisha ji apple cake hm without egg presure cukar me bana sakte h kya plese reply....

निशा: प्रज्ञा जी, बना सकती हैं.
Sanjeev Pandey
How to make cake in microwave? In micro convection mode, Greek mode or in convection mode only?
Aanchal
Thank u so much mam.....God bless u......love u....
निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aanchal
Thank u so much Nisha mam.......mam jab cake garam hota hai tab kafi soft hota hai but 1/2 ghante baad thoda hard ho jata h....kitni der me demold karna chaiye aur fir air tight box me kitni der baad rakhna chaiye???? aur kya batter ki consistency ki wajah se bhi cake hard ho sakta hai???batter ki consistency kaisi rakhe????
निशा: आंचल जी, केक का बैटर यदि गाढ़ा हो या केक हल्का कम बेक हुआ हो तब वह हार्ड हो सकता है. केक को बेक होने के 15-20 मिनिट बाद ठंडा होने के बाद कन्टेनर से निकालें,और 2 घंटे बाद कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. केक का घोल पकोड़े के घोल से थोड़ा गाढ़ा होना चाहिये.
aanchal
my microwave gives the 900 temperature by defult ....is it ok for bake the cake at 100%power for 4-5 mnts....plz advice me mam or friends???on which tempreatue should i have set to bake cake 900, 720 or 540 ??
निशा: आंचल जी, आप माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान यानि 900 तापमान पर केक को बेक कीजिये, आप अच्छा केक बनायेंगी.
sunita lath
Mee cake banai bahut acchi bani.Thank u nishaji

निशा: सुनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vishu
hii
nisha ji
indian pineapple cake
निशा: विशु जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.