Shahi Paneer Recipe शाही पनीर

पनीर की सभी प्रकार की सब्जियां, ज्यादातर लोग पसन्द करते हैं लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं, हर पार्टी की शान है, शाही पनीर सब्जी को आप अपने मेहमानों के लिये या अपने किसी स्पेशल दिन पर बनाइये. शाही पनीर सब्जी बनाने में बिलकुल आसान है.
शाही पनीर को पनीर के टुकड़े तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है. हम पनीर के टुकड़े तल कर शाही पनीर बनायेंगे. तो आइये हम शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe) बनाना शुरू करते हैं.
Read - Shahi Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Paneer
- पनीर - 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
- टमाटर - 5 मिडियम आकार के
- हरी मिर्च — 2
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी या तेल —2 टेबल स्पून
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- काजू - 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
- मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to Make Shahi Paneer
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.
काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये. पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिये.
कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये. टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये. नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.
शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.
समय - 40 मिनिट
4 -5 सदस्यों के लिये.
कमेंट (998)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
shahi paneer banana nahi aata tha aapki recipe se banaya achha laga.
निशा: प्रदीप जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice recipes
How to make,khova paneer
निशा: संजीव जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
पनीर को सोफ्ट कैसे करते है । कृपया बताएं ।
निशा: सरवेश जी, पनीर को थोड़ी देर के लिये गरम पानी में डाल दें तो ये नरम हो जाता है.
Nisha mam aap bohat acji tarah samjati hai mujko aapse cooking sikhni hai.pulses se lekar har recipe thanks so much mam i love u
निशा: कनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shall we make shahi panner without malai
hi mam,
mera beta 2 sal ka he but vo kuch bhi khata he to turant bathroom ( letrin)kar deta he mujhe samaj nai ata ki me usko kya kya khilaun? esa kyun hota he koi salah hoto bataiye. me bahot pareshan rehti hu uska weight ni badta he or takat bhi ni he. aapki sari recipe bahot achchi hoti he swadist hoti he. mujhe koi solution bataiega pls.
thanks, regards,
anjali mishra
निशा: अंजली जी, बेबी को दलिया या खिचड़ी या साबूदाना खीर या फ्रूट पाचक चीजें खाने को दीजिये, पानी आरोह या बोयल करके ठंडा होने पर दीजिये, और डा. से सलाह ले लीजिये.
Very nice and very taste in eating
Aj mene shahi panir bnaya or mere Pati dev ko bahut testy lga.thank u
निशा: करुना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Di paneer bnana to maine sikh liya but isme aap paneer masale ko use nhi ki hain
निशा: अर्चना जी, हमने अपने घर में मिलने वाले मसाले यूज किये है, और आप इसे ट्राई कीजिये बहुत अच्छी सब्जी बनती है.
Meko abi batyo. Yr pahli baar bna raha hu pls. Koi tho ayo
Nan roti kaise banayi jati hai
निशा: आनन्द जी, वेबसाइट पर नान बनाने की रेसिपीन उपलब्ध है, सर्च बटन पर नान लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
thanks....mujhe ye recipe bahot pasand aai...
Main hmesha kuch bhi naya banane k liye apki recipe Hi use krti hun......or mujhe apki recipes bht pasand aati h apki recipe se kuch bhi banane pr wo bht tasty bnta h
agar iski gravy jada quantity meah teyar karni ho sirf paneer dalna baki reh jye resturent purpose se.....aur kitne tyme tak gravy kharab nhi hoti......
Nisha ji ur recipe is very gud kya hum isme khowa dal skte h plz reply
to kab or kaise ..?
निशा: बोबी जी, हरे मटर के दाने बोइल कर लीजिये और मसाला भूनने के बाद मिला दीजिये.
Which malai should we used in gravy Dudh ki malai ya dahi ki malai...
निशा: प्रीती जी शाही पनीर के लिये क्रीम, मावा और ड्राईफ्रूट से ग्रेवी बना सकते हैं.
But I m confused in malai.which malai should we used Dudh ki malai or dahi wali malai