Shahi Paneer Recipe शाही पनीर

पनीर की सभी प्रकार की सब्जियां, ज्यादातर लोग पसन्द करते हैं लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं, हर पार्टी की शान है, शाही पनीर सब्जी को आप अपने मेहमानों के लिये या अपने किसी स्पेशल दिन पर बनाइये. शाही पनीर सब्जी बनाने में बिलकुल आसान है.
शाही पनीर को पनीर के टुकड़े तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है. हम पनीर के टुकड़े तल कर शाही पनीर बनायेंगे. तो आइये हम शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe) बनाना शुरू करते हैं.
Read - Shahi Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Paneer
- पनीर - 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
- टमाटर - 5 मिडियम आकार के
- हरी मिर्च — 2
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी या तेल —2 टेबल स्पून
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- काजू - 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
- मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to Make Shahi Paneer
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.
काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये. पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिये.
कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये. टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये. नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.
शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.
समय - 40 मिनिट
4 -5 सदस्यों के लिये.
कमेंट (998)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Sai paneer ka 1 pice kitna gram ka hota hai
250 gram paneer bnane ki vidhi btaiye
निशा: भानू जी, पनीर बनाने की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, 1 लीटर फुल क्रीम दूध से 200- 250 ग्राम पनीर बनता है.
VERY EASY And NICE RECIPE
ghee desi dal de kya
निशा: योगेन्द्रा जी, देशी घी डाला जा सकता है.
Shahi Paneer recipe ki vedio not coming, currently there is Arhar Dal Recipe, pl correct it..
निशा: हरेन्द्र जी, इसे हम सही कर देते हैं, बताने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
Paneer agar mirch kam ho to Kya kare ?
निशा: आशा, सब्जी में मिर्ची वाला एक तड़का लगा दीजिये, सब्जी अच्छी स्पाइसी हो जायेगी.
Very nice we all love it & enjoy in a party.Thanks
निशा: रामकृ्ष्ण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam kya mlayi or cream ki jgh coconut milk use kr skte hai??
निशा: प्रियंका जी, शाही पनीर को क्रीम और मलाई डालकर बनाया जाता है, वैसे ग्रेवी को अपनी पसन्द के अनुसार बहुत सारी चीजों से बनाया जा सकता है, कोकोनट मिल्क से ग्रेवी बनाई जा सकती है.
Mam hum log garlic use Karte hai to uski smell rehti hai sabzi me wo kaise dur kare. Hum log garlic nahi khate pr pav bhaaji me dalte hai isliye hame garlic ka use nahi ata.
निशा: विकास जी, गार्लिक आप किसी भी चीज में डालेंगे, उसकी तीखी स्मेल और स्वाद उसमें अवश्य आयेगा, गार्लिक कि स्मैल पसन्द नहीं है तो उसे बिना डाले ही सब्जी बनायें,बटर जा यूज करें, सब्जियां अच्छी बनती हैं.
Thanku mam. It's a good recipe
PANEER KAISE BANTA HAI. PANEER KISNE INVENT KIYA? KAB KIYA? KAISE KIYA RECIPE BATAE. OR KYU KIYA
yeh reciepe bahut hi tasty lagti hai
This is amazing receipes
Hi, medam
I m mousumi bera or main aapka sari racipe try karti hoon .or mujhe aapka racipe banana achha lagta hai .meri beti ko bhi nya kuch test karne ko achha lagta hai isi lie aapka racipe try karti hoon .or bhi achha achha racipe sear karie
THANKS
निशा: मौसमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hlo nisha mam mujhe apki har ek recipe bahut easy lagti h..thanxxx mam har ek recipe hmare sath share karne...love u mam
निशा: बन्दना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
how to make 30 member in this dis . Let me know every item of dis
Ex- Paneer in Kg
etc
निशा: जीवन जी, 250 ग्राम पनीर 4-5 लोंगों के लिये पर्याप्त होता है, अगर साथ में दूसरी सब्जी है और है तब 1.5 किग्रा. पनीर पर्याप्त है, और अगर एक सब्जी अकेली है तो 2 किग्रा. पनीर लिया जा सकता है, और इसी के अनुसार सारी चीजें बढ़ा लीजिये.
Bahut hi badiya swadisht aur bnane me asaaan best nisha madhulika
निशा: दीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
isha ji, Ghar par cream banane ka tarika kya hai. Kya milk se nikla cream ko use kar sakte hain.
निशा: रीना घर में क्रीम अच्छी नहीं बनती लेकिन घर दूध के ऊपर जो मलाई जम जाती है, उसे भी शाही पनीर में यूज किया जा सकता है.
Jab paneer fry k k bad hard hota h tab paneer aap halka fry krk k pani m dal dijye....fir dekhye aap ka paneer kv hard nhi hoga.
Mam kya mein cream ke jgh pr dahi use kr sakte hun
निशा: सोम्या जी, शाही पनीर बना रहे हैं तब ग्रेवी क्रीम या मलाई या ड्राई फ्रूट से बनाई जाती है.
Muze sirf palk pneer aati thi lekin mai aapki recipisse aur bhi trikese bnana sikh gyi. Thanks nishaji
निशा: चंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Paneer talna jaruri he
निशा: कमल जी, पनीर बिना तले भी बना सकते हैं.
Bahut hi achha laga madam ji sahipaneer
very nic
Halo sir mai yeah puchana chata ho ki soon ki jagah aap masale wajah kai hisab se bata sakte hai
Swadist lgta h but mere se banta ni h mistk ho jati
निशा: सपना जी, बस आप कोशिश करते रहिये, जल्द ही आप बहुत अच्छा शाही पनीर बनायेंगी, ये बहुत आसान है.
Hi mam, mam maine shahi paneer banai thi jese ki aapki recipe hai lekin wo tast nahi aaya
निशा:मीनाक्षी जी, हो सकता है इसका स्वाद आपके अनुसार न बना हो, आप ग्रेवी में अपने अनुसार चेन्ज किया जा सकता है.
malai kya hota hai ?????
निशा: अरविन्द जी, दूध को गरम करने के बाद, उसके ठंडा होने पर, उसके ऊपर एक मोटी परत आ जाती है, यही मलाई होती है.
I great thank to nisha madhulika for these recepies.
And i am a batter cook after looking these recepies
निशा: पंकज जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Can I make Shahi Paneer without Malai or Cream?? Bcoz I dont have Malai at this time!!!!!!!!
निशा:विकी जी, ग्रेवी आप अपने पसन्द के अनुसार बना सकते हैं, मलाई और क्रीम आवश्यक नहीं है.