Shahi Paneer Recipe शाही पनीर

📅 15 अक्टूबर 2007 👁 50.6 लाख बार देखी गई 💬 998 कमेंट ★ 4.6 (89896)


पनीर की  सभी प्रकार की सब्जियां, ज्यादातर लोग पसन्द करते हैं लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं, हर पार्टी की शान है, शाही पनीर सब्जी को आप अपने मेहमानों के लिये या अपने किसी स्पेशल दिन पर बनाइये. शाही पनीर सब्जी बनाने में बिलकुल आसान है.

शाही पनीर को पनीर के टुकड़े तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है. हम पनीर के टुकड़े तल कर शाही पनीर बनायेंगे. तो आइये हम शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe) बनाना शुरू करते हैं.

Read - Shahi Paneer Recipe  In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Paneer

  • पनीर - 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
  • टमाटर - 5 मिडियम आकार के
  • हरी मिर्च —  2
  • अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी या तेल —2 टेबल स्पून
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • काजू     - 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
  • मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to Make Shahi Paneer

पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.

काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये. पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिये.

कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये.  गरम घी में जीरा डाल दीजिये.  जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये.  टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक  मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये.  नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.

शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.

समय - 40 मिनिट
4 -5 सदस्यों के लिये.

Shahi Paneer Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.6 / 5 (89896 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (998)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

abbakToump
test
NishaMadhulika
thanks you abbakToump
abbakToump
test
NishaMadhulika
thanks you abbakToump
ram ujer gupta
awesome
NishaMadhulika
thanks you ram ujer gupta
lakshmi
Mam kaju dalna jarori he
NishaMadhulika
lakshmi , जी, आप काजू के बिना भी इसे बना सकते हैं.
Manita Chauhan
Madam, Thanks a lot for the recipe. Can we make this without Malai or cream? Please suggest
NishaMadhulika
Manita Chauhan जी, आप इसे बिना मलाई या क्रीम के बना सकती हैं.
neha
टिप्पणीvery nice kya isme dhahi bhi daal sakte h
NishaMadhulika
neha जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
bohut bdiya
NishaMadhulika
जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका
Rakesh
Mam Shai panner main milk dal sakty kaya
NishaMadhulika
राकेश जी, बिलकुल उपयोग कर सकते हैं.
Arjun singh
Veri veri nice supab हमे आपकी रेसीपी बहोत अच्छी लगी Thanks mam
NishaMadhulika
अर्जुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद
nisha
Agar sabji Jada Katti ho jaye to khattapan kam krne k liye kya kare
NishaMadhulika
nisha जी, इसमें थोड़ा क्रीम या मिल्क डाल कर मिक्स करें खटास में कमी आएगी.
SANJAY KUMAR GUPTA
kya is sabji piyaj and lahsun bhi dal sak tha ha
NishaMadhulika
SANJAY KUMAR GUPTA , आप यदि इसमें प्याज लहसुन डालना चाहें तो उपयोग कर सकते हैं.
Devika saryar
Awesome recipe mam! I tried this recipe for dinner and it came out very well.. husband and kids loved it. Thank you for sharing such great recipes.
NishaMadhulika
देविका जी, आपके इस प्यारे से कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें.
सृष्टि
निशा जी मुझे किसी ने बताया था की शाही पनीर में अगर चिकन मसाला या मटन मसाला दाल दो तो सब्जी का स्वाद बहुत बेहतर हो जाता है. कृपया इसके बारे में बताये.
NishaMadhulika
सृष्टी जी, आप कम मसालों का उपयोग करके भी बहुत स्वादिष्ट रेसिपी बना सकती हैं. आपके द्वारा प्यार और मेहनत से बनाया हुआ खाना सभी को जरुर पसंद आएगा.
Vidhi Singh
Really Good thank you Nisha ji
NishaMadhulika
विधि जी, रेसिपी पसंद करनेके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Jayanti
Mam I am your big fan.... thank you so much for the recipe mam

निशा: जयंती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu Thakurr
I'm a student of class 11th,, i also used this recipe and it makes me famous in my school coz my shahi paneer was very delicious ndd whole the class ate my paneer and gave compliments to me.. Thankiu soo much nisha mam....u r superb.

निशा: ऋतु जी, ये आप कि ही कोशिशों का नतीजा है कि आप इतनी स्वादिष्ट रेसिपी बना रही हैं. मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं आप इसी तरह हमारे साथ जुड़ी रहें.
sohan singh bisht
good food recipe

निशा: सोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rishi p
Really very tasty sabhi thank you nisha ji, but if we don't have cashwenuts then what we use instead of this . . . .
Please reply

निशा: ऋषि जी, काजू के बदले आप खरबूजे के बीज, खसखस इत्यादि का भी उपयोग कर सकते हैं.
Vijay choudhary
बहुत ही बढ़िया सब्जी बनी है दीदी जी मैंने पहली बार आप की सब्जी देखकर मैंने घर पर सब्जी बनाई खुद और परिवार वालों को खिलाई और सब को बहुत मजा आया दीदी जी बहुत-बहुत धन्यवाद आपका

निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Eshaan chaudhary
Excellent in making shahi paneer

निशा: ईशान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
renuka tarke
Shahi paneer me lavang ,dalchini ,tamalpatra aur dalchini dal sakte hai
Siddharth
Shahi paneer ki gravy kin kin cheejo se banaayi ja sakti h?
Priya
Nice recipe

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rakhiIndia.in
Thanks so much, my Shahi Paneer Recipe was so yummy. Your recipe is very simple to follow.

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
samarpita
fantabulous
preeti khokher
wow kya MST recipe

निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Safa Fazli
Mam agar malai/cream nhi pasand to bhi dalna hi hai?

सफा जी, आप अगर ये न डालना चाहें तो इसके बिना भी इसे बना सकती हैं. आप चाहें तो थोडा़ सा दूध भी डाल सकती हैं.
Sonali Charan
I want to make shahi paneer for 15 people . Plz tell me receipe according to that. We have very important function so plz tell me the recipe and which type of gravy will be more tasty
निशा: सोनाली जी, 15 लोंगो के लिये 1 - 1.25 कि. पनीर की सब्जी पर्याप्त रहेगी, आप ये शाही पनीर वाली ग्रेवी बनाइये, सबको पसन्द आती है.
Preeti
Very well explained

निशा: प्रीति जी, धन्यवाद.
suman goyal
Hello nisha Ji
kya hum kisi bhi pander m dalchini use kar sakte h.basically dal chini ka use kin dishes m hota h

निशा: सुमन जी, हां, आप अपने स्वादानुसार दालचीनी डाल सकते हैं, दाल चीनी किसी भी रिच ग्रेवी वाली सब्जी में यूज कर सकते हैं, गरम मसाले में तो दाल चीनी होती ही है.