Shahi Paneer Recipe शाही पनीर

📅 15 अक्टूबर 2007 👁 50.6 लाख बार देखी गई 💬 998 कमेंट ★ 4.6 (89896)


पनीर की  सभी प्रकार की सब्जियां, ज्यादातर लोग पसन्द करते हैं लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं, हर पार्टी की शान है, शाही पनीर सब्जी को आप अपने मेहमानों के लिये या अपने किसी स्पेशल दिन पर बनाइये. शाही पनीर सब्जी बनाने में बिलकुल आसान है.

शाही पनीर को पनीर के टुकड़े तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है. हम पनीर के टुकड़े तल कर शाही पनीर बनायेंगे. तो आइये हम शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe) बनाना शुरू करते हैं.

Read - Shahi Paneer Recipe  In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Paneer

  • पनीर - 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
  • टमाटर - 5 मिडियम आकार के
  • हरी मिर्च —  2
  • अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी या तेल —2 टेबल स्पून
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • काजू     - 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
  • मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to Make Shahi Paneer

पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.

काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये. पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिये.

कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये.  गरम घी में जीरा डाल दीजिये.  जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये.  टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक  मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये.  नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.

शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.

समय - 40 मिनिट
4 -5 सदस्यों के लिये.

Shahi Paneer Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.6 / 5 (89896 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (998)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

nikhil
Main aapk recipe try ki thi bahot acchi bani...thnku very much..

निशा: निखिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rahul
There is sweet is very nice

निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ajay kanojia
Bahut achchi bani thanks mam

निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your name...prashant patel
Good sajections for make sahi panir i am very happy

निशा: प्रशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Azad kumar
mast hai,,,its very testey

निशा: आजाद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neha
nisha ji kya hum pyaaj ka pest bhi bna sakte hadarak hari mirch ke sath

निशा: नेहा जी, बना सकते हैं.
Priya
Aap paneer ki sabji me kali mirch kyu nahi dalti?

निशा: प्रिया जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
Kapil
इस रेसिपी को बताने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आपका वाकई बिल्कुल स्वादिष्ट सब्जी बनी है इसी तरह से आप कुछ और रेसिपी भी शेयर कीजिए सहकारी हो बहुत-बहुत धन्यवाद मधुलिका जी

निशा: कपिल जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर रैसिपी देख सकते हैं धन्यवाद.
pinki
This vegetable super

निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sakshi
Hello nisha Ji
Maine kai books m pada h ki kisi bhi paneer ki sabji m haldi or jeera ka use nahi karna chaye.kya ryt process h
निशा: साक्षी जी, मुझे तो एसा नहीं लगता है और पनीर की सब्जी में हल्दी और जीरा डाला जा सकता है, अगर आप व्हाइट ग्रेवी बना रहें हैं तो हल्दी का प्रयोग न करें और जीरा पिसा हुआ यूज करें.
Vishal maurya
Nice Shahi paneer Recipe
निशा: विशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
abhay
Hii mujhe 3 k.g shahi panner banana hai so uske liye kya karna padega
khushi dawer
Mam.agr sahi paneer mae pani toda jyda gir jaye to use kaise thek kiya ja sakta hai

निशा: खुशी जी, ग्रेवी को गाढा़ होने तक पका लीजिए.
neha
Hm curd b use kr skte h kya agrr mlai or cream na dalnii ho??

निशा: नेहा जी, आप किसी भी तरह की ग्रेवी बना सकती है, लेकिन आप इस सब्जी को शाही पनीर कहेंगी तब आप इसी तरह की शाही ग्रेवी बनानी होगी.
Komal
nice recipes awesome

निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pradeep kumar
मैम हम काजू की जगह किसी और चीज की gravy नहीं बना सकते।।।

निशा: प्रदीप जी, बिलकुल बना सकते हैं.
usha
Tari bnane k liye kaju hi chahiye ya hm kuch or b try kr skte h

निशा: ऊषा जी, आप किसी भी चीज से ग्रेवी बना सकते हैं जैसे आप इसके लिए क्रीम, खरबूजे के बीज, खसखस, सिर्फ टमाटर से भी ग्रेवी बना सकते हैं.
rahul jaycker
waaa....... o...o... fabulous paneer

निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mona
so sweet paneer shahi.

निशा: मोना जी धन्यवाद.
Rashi
Mam...mene ye kafi bar try kia bt jab onion tomato garlic green chilli ko ek sat blender krti hu to gravy bnne k bad b smell si aati h n last time mene onion ko blanch b kia before use. ..to kya kru sabi chizo ko alag alsg blend kiya kru kya.....
निशा: रशि जी, ओनियन को ब्लान्च करके अलग प्यूरी बनायें और पहले उसे डालें, भूनें, टमाटर पेस्ट डालें और भूनें, और आप चाहें तो ये सब्जी आप बिना प्याज के बनायें बहुत अच्छी लगती है.
rashid
Agar kaju na dalna ho

निशा: रशिद जी, आप इसे काजू के बिना भी बना सकते हैं और ग्रेवी अपनी पसन्द के अनुसार बना सकते हैं.
pradeep
bhut taste hai

निशा: प्रदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonam gupta..
i like pneer mujhe sbse taisty lgti h ..
mujhe chvl ke sath bahut accha lgta h khane me..
very nice recipe

निशा: सोनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pradeep kumar
apane jo mujhe sahi paneer ki recepi batai hai mujhe bahut accha laga ye recepi maine apne ghar banai thi to mere ghar balo ko kafi pasand aai hai

निशा: प्रदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
divya
Nisha ji, yeh tho bahut tasty hai..........thank u...........so tasty.... love paneer.........
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rakesh kumar
nice शैरी, पनीर को एकदम हल्का ब्राउन होने तक ही सेकिये.
Kanchan Sidana
Mam agr malai nhi h to cream dal kr bna skte h kya?

निशा: कंचन जी, क्रीम डाल सकते हैं.
Rashmi
Excellent !

निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Charu
I like ur each n every recipe..whenever i gonna cook smthing i read it from ur side..thnks my dearest nisha...family likes the taste cooked by me given by u

निशा: चारू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja gurjar
mam kya gravy ke liye peanut use kr sakte h....plz reply must...

निशा: पूजा जी, आप ग्रेवी के लिए मूंगफली का उपयोग कर सकती हैं.