Shahi Paneer Recipe शाही पनीर

📅 15 अक्टूबर 2007 👁 50.6 लाख बार देखी गई 💬 998 कमेंट ★ 4.6 (89896)


पनीर की  सभी प्रकार की सब्जियां, ज्यादातर लोग पसन्द करते हैं लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं, हर पार्टी की शान है, शाही पनीर सब्जी को आप अपने मेहमानों के लिये या अपने किसी स्पेशल दिन पर बनाइये. शाही पनीर सब्जी बनाने में बिलकुल आसान है.

शाही पनीर को पनीर के टुकड़े तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है. हम पनीर के टुकड़े तल कर शाही पनीर बनायेंगे. तो आइये हम शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe) बनाना शुरू करते हैं.

Read - Shahi Paneer Recipe  In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Paneer

  • पनीर - 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
  • टमाटर - 5 मिडियम आकार के
  • हरी मिर्च —  2
  • अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी या तेल —2 टेबल स्पून
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • काजू     - 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
  • मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to Make Shahi Paneer

पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.

काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये. पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिये.

कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये.  गरम घी में जीरा डाल दीजिये.  जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये.  टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक  मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये.  नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.

शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.

समय - 40 मिनिट
4 -5 सदस्यों के लिये.

Shahi Paneer Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.6 / 5 (89896 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (998)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

jaspinder singh virk
shahi paneer is a nice dish.i have prepared it at my place it was marvellous

निशा: जसपिंदर जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
bharti bunkar
pneer rice rol

निशा: भारती जी, हम जल्दी ही रेसिपी पोस्ट करेंगे.
sakshi
how to make gravy without kaju with other ingredients?

निशा: साक्षी जी, आप काजू की जगह खरबूजे के बीज, अखरोट, खसखस, मावा जो आपको पसन्द हो, उसका उपयोग करके ग्रेवी बना सकते हैं.
Hardeepkaur
Apka batane ka ieda kaffi acha ha thanks for u

निशा: हरदीप जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Vishal
Thanks ab try kr k jaroor batyenge

निशा: विशाल जी, मै आशा करती हूं कि आपकी डिश अच्छी बने.
romit kumar
Paneer 65 recipe
निशा: रोमित जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
vandana pandey
Yeh kaju ki jagah kya use kar sakte hai

निशा: वंदना जी, खसखस या खरबूजे के बीज या ड्राई फ्रूट से ग्रेवी अपनी पसन्द के अनुसार बना सकती हैं.
manish
Thanks mam
Bahut hi achi recipe bani mane 1st baat try ki hh.

निशा: मनीष जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Nisha
Tomato dalne se sabji khati ho jati hai jyada vo kaise door kr sakte hain

निशा: निशा जी, इसके लिए आप सलाद वाले टमाटर का ही इस्तेमाल कीजिए. सब्जी खट्टी नहीं बनेगी.
gajender rana
nisha ji apki recipe bhut la jawav h

निशा: गजेन्द्र जी, धन्यवाद.
pooja
Is this like a marriage shahi paneer receipee
निशा: पूजा जी, ये उससे भी ज्यादा स्वादिष्ट शाही पनीर बनता है.
prakash kumar
Nisha mam kya. Hum Malayan in jagah kuchh or use or skate hai kya?
Jaise CURD..

निशा: प्रकाश जी, शाही पनीर में मलाई या क्रीम ग्रेवी में अच्छा लगता है, वैसे आप ग्रेवी को अपने स्वादानुसार दही से भी बना सकते हैं.
riddhi
Thanks for d receipe mam i first see your receipe for anything .. Mam please tell me cheena nikalne k baad jo pani bachta h uska kya use ho sakta h??
निशा: रिद्धी जी, उसे आप किसी भी करी बनाने में यूज कर सकती है या आटा लगाने के लिये काम ले सकती हैं.
Vandana
MaJa avi gay hooooo

निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amit
I like wahi planner

निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ubed khan
Nice dish maza a gaya sir

निशा: उबेद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sarita mangwani
Awesome recipe i ve just made it

निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aashu
its taste was good ...

निशा: आशू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ratanbaghel
sahi paneer
shashank
Sahi Paneer ki sabji me agar kaju no he to khaskhas ya magaj ke beej ko kis vidhi se dala jae....ur khade garam masale daal sakte he kya .....hotel ke jaise sabji naho ban pati kaise banya jaae.

निशा: शशांक जी, आप ग्रेवी अपनी पसंद से बना सकते हैं, खसखस और मगज को पानी में 1 घंटे भिगोने के बाद पीसकर मसाले में भूनकर उससे बिलकुल इसी तरह ग्रेवी बनाई जा सकती है. और साबुत मसालों का भी उपयोग भी कर सकते हैं.
sahilmassey
Very helpful.....its so easy
THANK YOU

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
poonam singh
Hello mam
Mam cream koi bhe use kr sakte h kya......

निशा: पूनम जी, कोई भी उपयोग कर सकते हैं.
bharti
Plzz reply me..
bharti
Hllo nisha ji, mujhe ye janna h k 40 logo k liye kitna indegrent use hga shahi paneer.
निशा: भारती जी, 3 किग्रा पनीर की सब्जी इतने लोंगों के लिये पर्याप्त हैं.
नितेश
मैम मीठा पनीर कैसे बनता है।। प्लीज हेल्प मी मैम प्लीज रिप्लाई
Sunny kumar
Main bhut SE hotel main gya hun BT wo ye kazu wazu ka istemal to kbhi krte dekha nhi
Kya ese bhi bna leta hai

निशा: सनी जी, सब्जी की ग्रेवी आप अपनी पसंद अनुसार जैसे चाहें बना सकते हैं.
pankaj
can we use milk for making gravy instead of water ?
निशा: पंकज जी, ग्रेवी के लिये दूध की अपेक्षा क्रीम या मलाई का यूज अच्छा होता है.
preeti
Nice tips for recipe

निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Priyank Tyagi
Nisha mam.....
Shahi paneer bnate huye...tari ko ptla krne ke liye paani ki jagah doodh ka use kar sakte hai kya??
zara
Shahi paneer me kishmish ka bhi use kr skte h

निशा: जारा जी, बिलकुल कर सकते हैं.