Shahi Paneer Recipe शाही पनीर

पनीर की सभी प्रकार की सब्जियां, ज्यादातर लोग पसन्द करते हैं लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं, हर पार्टी की शान है, शाही पनीर सब्जी को आप अपने मेहमानों के लिये या अपने किसी स्पेशल दिन पर बनाइये. शाही पनीर सब्जी बनाने में बिलकुल आसान है.
शाही पनीर को पनीर के टुकड़े तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है. हम पनीर के टुकड़े तल कर शाही पनीर बनायेंगे. तो आइये हम शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe) बनाना शुरू करते हैं.
Read - Shahi Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Paneer
- पनीर - 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
- टमाटर - 5 मिडियम आकार के
- हरी मिर्च — 2
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी या तेल —2 टेबल स्पून
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- काजू - 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
- मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to Make Shahi Paneer
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.
काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये. पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिये.
कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये. टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये. नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.
शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.
समय - 40 मिनिट
4 -5 सदस्यों के लिये.
कमेंट (998)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i want to know ki kya gravy me doodh dahi malai ek sath kab use kar sakte hain kya?ya doodh kab dalna chahiye?agar malai na ho to doodh dal sakte hain kya?dahi gravy gaadi karne je liye dalte hain ya sirf khatta karne ke liya?doodh dalne se gravy pe kya asar hota hai jaise malai sirf gada karne ke liye hoti hai.
निशा: सुमन, दही से ग्रेवी गा़ढ़ी और खट्टी दोंनो होती है, क्रीम से ग्रेवी गाड़ी और अलग स्वाद वाली होती है, इसी तरह मलाइ से. दूध से भी ग्रेवी गाड़ी और अलग स्वाद वाली बनती है, दूध की जगह क्रीम यूज कीजिये तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: प्रियंका, मसाले और इन्ग्रीडियेन्ट थोड़े फरक होने से स्वाद भी अलग हो जाता है, आप यदि इनकी रैसिपी पढ़ेंगी तो फरक को आसानी से जाना जा सकता है.
First of all thanks for such good reciepes.
We have not used sauce/sugar etc here.What should be added to give it bit sweet taste as in restaurents.
Also, I want to know the purpose of curd, milk and cream in curries...which can work as substitute for other ingredient?and which can not among these?
निशा: सुमन, करी में मीठे स्वाद के लिये 1 -2 छोटी चम्मच चीनी डाली जा सकती है. ग्रेवी को दही या दूध या क्रीम या मलाई और ड्राईफ्रूट या मावा और बहुत सारी चीजों से बनाया जाता है, और सादा ग्रेवी टमाटर से या इसमें थोड़ा बेसन भून कर मिलाने से बन जाती है, टमाटर प्याज की सादा ग्रेवी बन जाती है, अपने स्वाद के अनुसार ग्रेवी को बनाया जा सकता है.
निशा: विशाल जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी, जी हां दूध भी डाला जा सकता है.
Thanks nisha ji AAP ki websit ki help se Maine bhi shahi paneer banaya Jo ki bahut hi tasty bana or meri famili me sabhi be meri tarif ki ,ab main or bhi recipe shikhungiaap ki website se
Thankyou so much
निशा: दीप्ती, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks nisha ji AAP ki websit ki help se Maine bhi shahi paneer banaya Jo ki bahut hi tasty bana or meri famili me sabhi be meri tarif ki ,ab main or bhi recipe shikhungiaap ki website se
Thankyou so much
निशा: दीप्ती जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नकुल जी ये सब्जी होटल में मिलने वाली सब्जी से भी ज्यादा स्वादिष्ट है, और मैं सिर्फ वेजिटेरियन बनाती हूँ.
i like it
कल मैं आपका मकना स्वीट बनाऊँगी । आपको ज़रूर बताऊँगी ।
Nisha ji please keep posting these wonderful onion and garlic free recipes which are very useful during these festive times.
Thanks
Sandhya