Shahi Paneer Recipe शाही पनीर

📅 15 अक्टूबर 2007 👁 50.6 लाख बार देखी गई 💬 998 कमेंट ★ 4.6 (89896)


पनीर की  सभी प्रकार की सब्जियां, ज्यादातर लोग पसन्द करते हैं लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं, हर पार्टी की शान है, शाही पनीर सब्जी को आप अपने मेहमानों के लिये या अपने किसी स्पेशल दिन पर बनाइये. शाही पनीर सब्जी बनाने में बिलकुल आसान है.

शाही पनीर को पनीर के टुकड़े तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है. हम पनीर के टुकड़े तल कर शाही पनीर बनायेंगे. तो आइये हम शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe) बनाना शुरू करते हैं.

Read - Shahi Paneer Recipe  In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Paneer

  • पनीर - 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
  • टमाटर - 5 मिडियम आकार के
  • हरी मिर्च —  2
  • अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी या तेल —2 टेबल स्पून
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • काजू     - 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
  • मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to Make Shahi Paneer

पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.

काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये. पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिये.

कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये.  गरम घी में जीरा डाल दीजिये.  जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये.  टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक  मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये.  नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.

शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.

समय - 40 मिनिट
4 -5 सदस्यों के लिये.

Shahi Paneer Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.6 / 5 (89896 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (998)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

itrat
hi nishaji... apki recipe bahot hi achhi he.pls ap restaurant style paneer tikka masala ki recipe bataiye.
निशा: इतरत, वेबसाइट पर पनीर टिक्का मसाला रैसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर टिक्का लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
neelam

thank you for the recipe
ranjeet singh chauhan
my wife made the dish i love it
thank u very much
निशा: रंजीत जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
bhoomi thakkar
Insted of cottage can we use feta or cheddar cheese
निशा: भूमि, इसके लिये कोटेज पनीर ही चाहिये.
Ravi
Nisha ji kya hum shahi paneer me Kaju paste k sath sath Amul fresh Cream bhi daal skte hain..agar haan to kya hum ise aise hi direct packet se nikal kr dalein ya fir ise fetne ki jrurat padegi? (agar fetne ki jarurat ho to uski bhi vidhi btaiye)
निशा: रवि, सब्जी में क्रीम डायरेक्ट पैक से निकाल कर डाल सकते हैं, इसे फैटने की आवश्यकता नहीं है.
shally arora
To day I make first time shahi paneer and it is awesome in taste

निशा: शैली, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neeru Narula
thanks,very nice recipe....
vijay
i tay it its very delicious
Simran
Very nice I will try
Khyati
Your Shahi Paneer looks delicious and easy.
Naaz
I make it today... Woooo its awsome... Nd my all family member like it...
निशा: नाज, बहुत बहुत धन्यवाद.
uttam singh
sahi paneer mein kaju na dalne se kya hoga nisha jiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiii
निशा: उत्तम जी, काजू की ग्रेवी बनाई है, ग्रेवी के लिये आप खसखस, खरबूजे के बीज या मावा कुछ भी ले सकते हैं, धन्यवाद.
saurabh sharma
thanx for the recepie,, i will defenately try it,,, it seems to be nice and yummy,,, m going to try it tonight,,, thanx thanx alot :)
shilpi
if malayi ghar par na ho to cream use kar sakte hai
निशा: शिल्पी, जी हां अवश्य कीजिये.
ranjeet salwan
paneer ko talne ya na talne se taste mei koi change aayega
निशा: रंजीत, कुछ खास फर्क नहीं आता है, कभी आप पनीर तल कर बनायें और कभी बिना तले दोंनो ही अच्छे लगते हैं.
Jyoti Shrivastava
Devendraji paneer banane ki recipe net pe available hai.
sunil
main puchna chata hoon jab masala teyar karna ho tho ghi ja makahn kitna dalna hai
निशा: सुनील, घी या मक्खन की मात्रा रैसिपी के हिसाब से ली जा सकती है, और घी या मक्खन को थोड़ा कम या ज्यादा अपने अनुसार किया जा सकता है.
rahul singh
kya ham malai ki jagah kuch aur mila sakate hai.

निशा: राहुल, मलाई, क्रीम या काजू, खसखस या खरबूजे के बीज जो आप चाहें उससे ग्रेवी बना सकते हैं.
kriti saini
kya hm kaju paste ki jagah kuch aur bhi istemaal kr sakte hai nisha ji
निशा: कीर्ती, ग्रेवी के लिये काजू या खसखस या खरबूजे का पेस्ट या क्रीम कुछ भी लिया जा सकता है.
mukul
I am very much thankful to you for this mouth watering recipe. I tried this at my home and every one liked this. whenever i get time , i just go to the kitchen and try something new. cooking is my passion though i am MBA. it seems awkward but still i like it. thanks agaian & keep it up.
निशा: मुकुल, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Manisha
Thank you nisha ji, I was finding this recipe from a long time but I could not find the appropriate one . But I am loving this recipe and I wil definitely try it at home thank you very very much
निशा: मनीषा जी,आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
MADHU TRIPATHI
निशा जी हमने शाही पनीर की रेसपी ट्राई की. बहुत अच्छी बनी. धन्यवाद.
biosanjaya
wow very nice, mamamia lezatos
Rahul
very very good recipe.nishaji you are very good safe.
mamta
Thanks Nisha ji, kisi b dish me cream use krte hue kya dhyan rakhna chahiye jisse ki wo fate na...
निशा: ममता, क्रीम डालने के बाद, सब्जी को लगातार तब तक चलाते हुये पकायें जब तक कि उसमें फिर से उबाल न आ जाय.
mamta
Nisha ji cream k jagah kya kuch aur use kr sakte h?
निशा: ममता, बिना क्रीम के सिर्फ काजू टमाटर से ग्रेवी बनाई जा सकती है.
ravi kumar
Hello,

I was not aware of making sahi paneer, my best friend who used to make usually, but today, he is not here. I am missing him.

What would I do? I have searched in Google and found this useful article to make sahi paneer at home.

Thanks author
निशा: रवि, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
girija shankar maitry
mai bhi try karunga mujhe cooking ka bahut shouk hai...
shaku rawat
very nice recipe,thanx
rajeev
thanks nisha ji i m working out of home distt.. so i just fogot mom hand food taste but when i made this its taste like my mom hand made .. thanks to remember my mom made paneer,,,thanks alot
निशा: राजीव, बहुत बहुत धन्यवाद.