Shahi Paneer Recipe शाही पनीर

पनीर की सभी प्रकार की सब्जियां, ज्यादातर लोग पसन्द करते हैं लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं, हर पार्टी की शान है, शाही पनीर सब्जी को आप अपने मेहमानों के लिये या अपने किसी स्पेशल दिन पर बनाइये. शाही पनीर सब्जी बनाने में बिलकुल आसान है.
शाही पनीर को पनीर के टुकड़े तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है. हम पनीर के टुकड़े तल कर शाही पनीर बनायेंगे. तो आइये हम शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe) बनाना शुरू करते हैं.
Read - Shahi Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Paneer
- पनीर - 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
- टमाटर - 5 मिडियम आकार के
- हरी मिर्च — 2
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी या तेल —2 टेबल स्पून
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- काजू - 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
- मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to Make Shahi Paneer
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.
काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये. पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिये.
कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये. टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये. नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.
शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.
समय - 40 मिनिट
4 -5 सदस्यों के लिये.
कमेंट (998)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
as per me, we use onion paste, poppy seed paste and cashewnut paste in the gravy....
plesase tell me what is right?
Today i made this recipe.It is delicious
thanks again to explain so simply..:)
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
And i have liked a lot ur recipe....
Actually my MOM was out of Station then i searched on NET and tried it with the help of ur webpage...Thanks a lot again........
THan
निशा: करन, बहुत बहुत धन्यवाद.
Yesterday i took fried paneer at hot water for few minutes and it again became soft
aapke recipes easy hai and aapney bahut he achee video upload kiye haii
maine besan laddo, khajur ladoo , pulao, baigan masala banaya haii..
bahut achaa bana haii
thank u
निशा: पल्लवी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वरिन्दर, सब्जी में मिठास लाने के लिये 1-2 छोटी चम्मच चीनी डाल सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धीरज, आपको भी दिवाली की ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: शगुफ्ता, और ज्यादा स्वादिष्ट बना होगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya aap Mashroom ki recepi bata sakti hai?
निशा: अमित, पालक मशरूम, मटर मशरूम और कढ़ाई मशरूम रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
Marrige party me Halwai sahi paneer me Tomato Pure ya Tomato sauce dalte hai. Aapki sujection me kya sahi hai?
निशा: अमित, टमाटो प्यूरी डालना सही है, ये सब्जी को स्वाद और कलर, ग्रेवी को गाढ़ापन देते हैं, पहले से तैयार है तो उन्हैं मसाला पीसना और भूनना नहीं पड़ता. हम ताजा टमाटर पीस कर उसे भूनकर तब सब्जी बना रहे हैं, जैसे आसानी हो, या घर में उपलब्ध हो उसे डालकर सब्जी बनाई जा सकती है, तरीके दोनों ही अच्छे हैं.
निशा: कतई आवश्यक नहीं.
निशा: वैशाली दूध/दही मिलाकर मसाला भूनते समय इसे अच्छी तरह से चलाते रहना चाहिये इससे यह फटता नहीं है
thank-u nisha ji
निशा: पायल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमन्त मसाले को धीमी आग पर अच्छी तरह भूनिये, और काजू, क्रीम की ग्रेवी में हल्की सी मिठास रहती है.