Shahi Paneer Recipe शाही पनीर

📅 15 अक्टूबर 2007 👁 50.6 लाख बार देखी गई 💬 998 कमेंट ★ 4.6 (89896)


पनीर की  सभी प्रकार की सब्जियां, ज्यादातर लोग पसन्द करते हैं लेकिन शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं, हर पार्टी की शान है, शाही पनीर सब्जी को आप अपने मेहमानों के लिये या अपने किसी स्पेशल दिन पर बनाइये. शाही पनीर सब्जी बनाने में बिलकुल आसान है.

शाही पनीर को पनीर के टुकड़े तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है. हम पनीर के टुकड़े तल कर शाही पनीर बनायेंगे. तो आइये हम शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe) बनाना शुरू करते हैं.

Read - Shahi Paneer Recipe  In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Paneer

  • पनीर - 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
  • टमाटर - 5 मिडियम आकार के
  • हरी मिर्च —  2
  • अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी या तेल —2 टेबल स्पून
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • काजू     - 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
  • मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to Make Shahi Paneer

पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.

काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये. पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिये.

कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये.  गरम घी में जीरा डाल दीजिये.  जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये.  टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक  मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये.  नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.

शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.

समय - 40 मिनिट
4 -5 सदस्यों के लिये.

Shahi Paneer Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.6 / 5 (89896 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (998)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kamal
No Egg & No Non-Veg

Vegitarion food is good for health
Kamal
Hindustani Recipe Like karte ho to Hindi Bhi Seekho.
priyanka shukla
hello mam apki recipi bahut acchi h kya ham isme khoya dal sakte hai
निशा: प्रियंका, जी ग्रेवी खोया से भी बनाई जा सकती है.
viresh
bahut acchi bani hai.. aap ka thanks
devendra
tanks for recipe
chitransh tiwari
thanku mam,ap mujhe egg ki chatpati sabji bnane ki vidhi batiyega..................thanks
monu
kaaju ki jagah kuch or use kar sakte hai
निशा: मोनू, काजू की जगह, खरबूजे के बीज, अखरोट, खसखस, मावा जो आपको पसन्द हो यूज कर लीजिये.
vandana sharma
sherry ji paneer ko halka brown sakne ke baad aap paneer ko halke garam water mein 5 min rakhe paneer soft ho jayenge
james smith
its yummy :-*
suchi chokshi
very nice and easy recipe
Pooja Rathore
Awwsummm.........Recipe I enjoyed it a lot.......Thanxxxxxx.........
suman bharti
muje vegiterian me egg free cake banana hai plz
निशा: सुमन, इस वेबसाइट पर सभी केक बिना अंडे के ही बनाये गये हैं, आप वेबसाइट के होम पेज पर सर्च बटन पर केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
preeti mehra
really osm recipe
sonu duggal
really it's fantastic recipe,,,,,,, tnk's nishamadulika,,,,,,,,,,,,,,!!1!1!!!!1!1!1
aarti
nisha ji agar hum pani ki jagah milk dal de too bi thik hai na
निशा: आरती, ग्रेवी में दूध भी डाला जा सकता है.
kanika
sahi paneer receipe is 2 gud maine bhi try ki bohut acha bana thanx a lot
parul
i like the receipe of saahi paneer
kanchan
Can we use onion in Shahee Panerr

निशा: कंचन, रेसीपी के नीचे प्याज सहित शाही पनीर बनाने का तरीका भी लिखा हुआ है. आप प्याज डाल कर भी शाही पनीर बना सकतीं हैं
Cocotte Labroue
I was so happy to find your site. I first used it to make the garam masala. I was lucky to find subtitles to your video. When I looked up Shahi Paneer, I was estatic to see that your site had a recipe. I LOVE SHAHI PANEER! Unfortunately, this time there were no substitles. Anyway to post the recipes in English too? I tried to put it in Google translate, but some steps are lost in translation.
निशा: कोकोटे, धन्यवाद, आप सारी रैसिपी को निशामधुलिका नेट पर इंगलिश में देख सकते हैं, मैं इंगलिश में वीडियो बनाने की भी कोशिश करूंगी.
Ravi Daisy
thanks for sahi paneer i will tray it Nishamadhulika ji...............
rita gupta
mujhe aapki recipe kuch khas nahi lagi. aapke wajah se meri beti ne paneer khana chod diya.kuch behtar batayein.
sadiya khan
very nice resipi
sharma vinita
jarur batayenge...apna pata de do..hum khane aayenge
vinita sharma
aapne shahi paneer ki recipe achchhi tarah se batai he hame aur bhi recipe batana
nishalalit
nisha ji maine shahi paneeer banaya but usme shahi paneer ka taste nahi aya

निशा: निशाललित, आपको किस तरह की कमी लग रही थी?
sushma
aachi recepie hai. thanks
sunny
this is nice .
sayali khisty
Maine ye karke dekha,gharme sabko pasand aya. Thank You.
Suman Sahu
If you will try you can make anything.
Suman Sahu
Yes you can include onion and garlic cloves. Cut it into pieces and fry it.