आंवला जूस – How to make Amla Juice at Home

📅 25 जनवरी 2011 👁 5.7 लाख बार देखी गई 💬 307 कमेंट ★ 3.8 (9651)


आंवला फल (Indian gooseberry) आइरन और विटामिन सी से भरपूर रस से भरा हुआ प्राकृ्तिक खजाना है. आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त, त्वचा में चमक, त्वचा के रोगों में लाभ, बालों की चमक बढाने, बालों को सफेद होने से रोकने के अलावा और भी बहुत सारे फायदे हैं.

आंवले का मौसम दिसम्बर से चालू होकर अप्रेल तक रहता है.  दिसम्बर से अप्रेल तक  तो ताजा आंवला जूस ताजा निकाल कर पी सकते हैं.  आंवले के जूस (Amla Juice) को सीजन के बाद प्रयोग करने के लिये आप आंवला जूस को घर में आसानी से निकाल सकते हैं और प्रिजर्व कर सकते हैं

Read - How to make Amla Juice at Home In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Juice

  • आंवला - 1 कि. ग्राम ( 28 - 30)

विधि - How to make Amla Juice at Home

आंवले को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये.

आंवले के थोड़े से टुकड़े मिक्सर जार जिसमें मसाला पीसा जाता है, उसमें डालिये और पीसिये, इन टुकड़ों के पेस्ट बन जाने पर थोड़े और टुकड़े जार में डालिये और बिलकुल बारीक होने तक पीस लीजिये. पहली बार थोड़े ही आंवले बारीक पीस लीजिये, इस पेस्ट को साफ सूती कपड़े में डालिये और दबाकर जूस किसी प्याले में छान लीजिये. आंवला पल्प को अलग प्याले में रख लीजिये.

इसके बाद आंवले के टुकडों के साथ निकाला हुआ आंवला जूस भी मिक्सी में डाल दीजिये और आंवले के टुकडों को पीस लीजिये. सूखे आंवले के टुकड़े पीसने के बजाय इन्हें थोडा तरल पदार्थ मिला कर आसानी से पीसा जा सकता है. थोड़ा पहले से निकाला हुआ आंवला जूस मिला देने से यह जल्दी और अच्छी तरह से पिस जायेंगे.

पिसे हुये आंवले और जूस के मिश्रण को कपड़े में डालिये और हाथ से दबाकर सारा जूस निकाल लीजिये, पल्प को पल्प वाले प्याले में रख दीजिये.

सारे आंवले के टुकड़ों के लिये यही तरीका बार बार दुहरा कर जूस निकाल लीजिये. एक किलोग्राम आंवले में लगभग 600 -700 ग्राम तक जूस निकल आता है.

आंवला जूस को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये. इस आंवला जूस को 1 महिने तक प्रयोग कर सकते हैं.

यदि आपके पास जूसर है, तब आंवले को काट कर डायरेक्ट जूसर में डालकर जूस आसानी से निकाला जा सकता है.

आंवला जूस को प्रिजर्व कैसे करें - How to Preserve Amla Juice

आंवला जूस प्रिजर्व करने के लिये 500 ग्राम आंवला जूस को 500 ग्राम कांच की या प्लास्टिक की बोतल में भरें और इसमें 1 छोटी चम्मच सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) डालकर बोतल को अच्छी तरह से हिला दें ताकि सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आंवला जूस में भली भांति मिल जाय. प्रिजर्व करने के लिये उतनी ही बड़ी बोतल लें जितना जूस आप प्रिजर्व कर रहे है. जूस की मात्रा से अधिक बड़ी बोतल न लें. इस प्रिजर्व की हुई बोतल को आप फ्रिज में रखकर आठ-दस महीने तक प्रयोग कर सकते हैं.

सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आपको खाने के कैमीकल बेचने वाली दुकानों पर आराम से मिल जाता है.

इसके अलावा आप आंवले जूस को आइस ट्रें में जमाकर आंवला जूस क्यूब भी बना सकते है़.

आंवला जूस को कैसे प्रयोग करें - How to use Amla Juice

जब भी आप आंवला जूस प्रयोग करना चाहें तो दो छोटी चम्मच आंवला जूस या एक आंवला जूस क्यूब को एक कप गरम पानी और 1-2 छोटी चम्मच शहद में मिलाईये. यदि आप शहद न लेना चाहें तो आंवला जूस को काला नमक मिलाकर भी पी सकते हैं.

तुरन्त प्रयोग के लिये आंवला जूस कैसे निकालें - How to use Fresh Amla for Juice

दो आंवले के बीज हटाकर छोटे छोटे टुकडे करें और इसे ग्राइंडर में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिये.  इस पेस्ट को एक कप पानी में मिलाकर छान लीजिये.  इस जूस में 1-2 छोटे चम्मच शहद या एक चुटकी काला नमक मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं.

How to make Amla Juice at Home - how to preserve amla juice at home

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (9651 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (307)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ritesh
mere hair white ho rahe he to mai kese awale ka use kruu juice se ya murbbeee see
निशा: रेतेश जी, आंवले का यूज करने से व्हाइट हेयर काले नहीं होते, लेकिन आंवला अपने खाने में कच्चा या सब्जी बनाकर, या मुरब्बा या उसका जूस निकाल कर लें, ये बालों को सफेद होने से रोकता है, और बहुत ही फायदेमन्द है.
jitender sharma
thanks for u mam
Rani Garg
instead of cutting and putting the Amal in mixy why not grate it on Kaddukas and squeeze through a muslin cloth .I have tried it myself and it takes much less time.
निशा: रानी जी हां जिस तरह आसान लगे उस तरह से किया जा सकता है.
Nikita Semlani
Nishaji,i want to know how to preserve amla juice without preservative for month ???please help me
निशा: निकिता जी, आंवला जूस को बोटल में भरकर फ्रिज में रखकर 1 माह तक यूज किया जा सकता है, बोटल को उबलते पानी से धोयें और धूप में या ओवन में सुखा लें, आंवला जूस भर कर फ्रिज में रखें. फ्रीजर में आइस ट्रे में बर्फ की तरह जमा कर रखा जा सकता है.
prakash
Amala gajar beet mix Kar ke piyajasaktahe

khalid
Nisha ji me cnfirm krna chahta hu ki agr me ek litr amla juice ko 1 tea spoon se prezrvative kru or usko 1ltr ki bolat me kr k freeze me rakhu,or daily usi me se le use kru.
Kahi esa to nhi ki botal daily kholne bund krne ki wajah se juice kharab to nhi hoga???
निशा: खालिद जी, फ्रिज में रख कर जूस यूज करेंगे, जूस बिलकुल खराब नहीं होता.
Aarti
thank u for replay mam
Aarti
nisha ji kya aamla dal ya sbji ke sath ubal kr kha skte h plzzzz replay
निशा: आरती जी, अगर आपको इसका स्वाद पसन्द है तब अवश्य डालकर खाइये, ये तो हैल्थ के लिये बहुत अच्छा होता है.
har prateek
हेल्लो निशा जी..
मुझे आवला जूस के लिये sodium benzoid मिल पाया है क्या मे इसे यूज़ कर
सकता हु | और इसकी मात्रा कितनी मिलानी है
प्लीज जल्दी बतायेगा |
निशा: प्रतीक जी, 500 मिली. जूस में 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोइड की डालें और अच्छी तरह मिला लीजिये. बोटल को पूरा ऊपर तक भरें और अच्छी तरह बन्द करके ठंडी जगह पर रखें.
amit
Mam mje piles ki problem h main ubal or daily aawla khau tho kya meri yae problem the ho skti h pls suggest me.
निशा: अमित जी, आंवला बहुत फायदेमन्द है लेकिन ये प्रोब्लम ठीक होगी ये मुझे नहीं मालुम, इसके लिये डा.से सलाह ले सकते हैं.
N A Suthar
I am having vision problem since last two months will amala juice help in it?
निशा: Suthar jI,आंवला जूस बहुत फायदेमन्द लेकिन उसे पीने से विजन प्रोब्लम दूर नहीं होती. इसके लिये आप अच्छे डा.से मिलेंगे तो ठीक है.
chand mal
hello nisha ji
kya amla ka juice khali pet hi lena chahiye.
निशा: चांद जी, आंवले का जूस खाली पेट लेने से अच्छा काम करता है.
Keshav
how long can Amla juice last without preservation ?
निशा: केशव जी, ताजा आंवला जूस निकाल कर सूखी बोटल में भर कर फ्रिज में 1 माह तक रख कर यूज कर सकते हैं.
Harpreet singh
Nisha g kya hum amla juice ko apne hairs par massage kar sakte hai? Koi side effect to nahi hai.?
निशा: हरप्रीत जी आंवला जूस से बालों में मसाज कर सकते हैं, ये बालों के लिये अच्छा है.
akash
hello mam,
mujhe constipation aur diarrhea aur gas problem bi h...to ky amla k murraba se mujhe faaydaa milega....aur mujhe milk se gas hoti h..agar me amla ka muraba khaakar milk piyoo to ky mujhe gas me relief milega ...aur ha kitni quantity khaaoo murraba ki...plz reply
निशा: आकाश जी, आंवला मुरब्बा और आंवला केन्डी पेट के लिये अच्छी होती है, लेकिन दूध से पहले इसे खायें और गैस न बने एसा होना आवश्यक नहीं है, दूध डबल टोन्ड लीजिये. लन्च के बाद 1 गिलास मठा लीजिये, जिसमें भुना पिसा अजवायन, जीरा और काला नमक डालें इससे गैस में फायदा होगा.
Sumit
Man aap Sodium Benzoate as a preservative use karne ki bbat kar rahi hain, lekin yeh chemical Vitamin C k sath mil kar Benzene nam ka ek chemical banata hai, jis se Cancer bhi ho sakta hai, bazar mein amla juice ki branded bottles milti hain, unn mein amla juice ke sath sodium benzoate milla hotta hai, jo mujhe theek nahi laga, isi liye meine amla juice khud hi banane ka socha aur internet par mujhe apka yeh article mila, liken isme bhi amla juice nikal kar usme sodium benzoate milane ki baat likhi hai.....plz iske barre mein bateyen.
निशा: सुमित जी, ताजा आमला जूस से अच्छा तो कुछ हो ही नहीं सकता, लेकिन अगर आमला जूस को निकाल कर रखें तो बिना प्रजरवेटिव के 1 माह तक फ्रिज में रखकर यूज कर सकते हैं, अगर इसे अधिक दिनों तक यूज करना हो प्रजरवेटिव डालना पड़ता है, मुझे इसके बारे में इतने डिटेल में नहीं पता है, इसे प्रजरवेटिव के रूप में यूज किया जाता है, सीट्रिक एसिड भी प्रजरवेटिव के रूप में यूज किया जाता है, मैं भी प्रजरवेटिव्स ज्यादा यूज करना पसन्द नहीं करती.
ekta
mam karele ka juice kaise banate h plz tell me
निशा: एकता, इसके लिये हम जल्दी वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं.
Anku
Hi Nishaji,
I have been having half a glass of amla juice everyday (made out of 8-10 amlas),for the last 20 days..as I am experiencing thinning of hair...Is it harmful to drink this quantity...are there any side effects..please suggest!!Thanks
निशा: अंकू जी, आधा गिलास जूस ज्यादा है, 2-3 टेबल स्पून या चौथाई गिलास जूस ही काफी है, में इसके बारे में एसा तो नहीं कह सकती कि नुक्सान देय है लेकिन कोई भी खाना अगर ज्यादा लिया जाय तो उतना अच्छा नहीं रहता.
Poonam
Hello mam
I m giving 10 mg amla juice daily to my 5 yr old son early in the morning. He is having stomach ache now daily .is it a side effect of giving amla juice to him or something else.should I continue the juice or not .plz reply soon
regards
Poonam
निशा, पूनम, आवला जूस बेबी को दे सकते हैं, लेकिन इसे हल्के गरम पानी में और 1 छोटी चम्मच शहद के साथ दीजिये तो ज्यादा अच्छा है, तो ज्यादा अच्छा है, बेबी को जंक फूड खाने से बचायें, पेट के दर्द के लिये डाक्टर से सलाह अवश्य लीजिये, धन्यवाद.
manish
nisha ji kya amla juice se constipation bhi thik ho sakta hai ?
निशा: मनीष जी हां आप बिलकुल सही कह रहे हैं आंवला जूस से कान्सटीपेसन ठीक होता है.
manish
nisha ji kya amla juice se piles bhi thik ho sakti hai .
निशा: मनीष जी, आंवला जूस पाइल्स की दबा तो नहीं है, लेकिन पेट को सही रखने में मदद करता है और पाइल्स को ठीक करने के लिये पेट का सही रहना भी आवश्यक है, आप आंवला जूस लीजिये अच्छा है, धन्यवाद.
sonu
Nisha ji amla khane ka sahi time kya h or eshe kis mareej ko nhi khana chahiy
निशा: सोनू, आंवला को कभी भी खाया जा सकता है, लेकिन खाना खाने से पहले लेंगे तो ज्यादा अच्छा है. आंवला जूस थोड़े शहद में मिलाकर सुबह खाली पेट लीजिये, बहुत अच्छा रहता है. आंवला तो सभी लोग खा सकते हैं, लेकिन कुछ लोंगो को इससे एलर्जी हो सकती है, या फिर किसी के शरीर में विटामिन C की मात्रा अधिक हो रही है तो आंवला न खायें.
Pradeep Mishra
Dear Nisha Ji also please tell how much quantity a person can eat or take of सोडियम बेन्जोएट. Can i use सोडियम बेन्जोएट for any material like sweet, Sour, Chllly etc
Pradeep Mishra
Dear Nisha ji,
I am planning to start a business manufacturing and supply of frozen foods like Momos, French Fries, Vegetables, Chapati and all. Which product should i use to preserve it for at least 1 year. How much quantity a person can eat having no problem. Please do answer in long form. name of the product and quantity??????
निशा: प्रदीप जी मुझे इस बारे में बिलकुल जानकारी नहीं है, धन्यवाद.
ASHOK CHAUHAN
madam bina freez me rakhe juice kitne time achha rahta hai ?
pooja gupta
Nisha ji mujhe ye pucchna hai ki kya amla juice se weight bhi kum hota hai kya please nisha ji reply must
निशा: पूजा, आंवला जूस पीने से वेट कम हो जाय यह कहना मुश्किल है, वेट कम करने के लिये, फैट वाला खाना छोड़ना और एक्सरसाइज करना भी आवश्यक है, यदि ये सारी चीजें एक साथ की जांय तो वेट कन्ट्रोल होता है.
anita
nisaji kya hum kachhi haldi ginger aur amla ka juice nikalker preserve 1 saal tak kar sakte hai.
kya hum amla ka murabba brown sugar me banaya tha aur bahot tasty bana.kya hum uske syrup ko dubara murabba banate samay use kar sakte hai.ya amla ko syrup me dubaker ki rakhna padta hai.
निशा; अनीता, यदि मुरब्बा जल्दी ही खतम हो गया और सीरप है तब उसे आप फिर यूज कर सकते हैं यदि ज्यादा दिन कि 1 साल हो गया है सीरप को तो मत यूज कीजिये, उसका शर्बत बनाकर यूज कर लीजिए.
anita
thanku nisaji for telling us preservating amla juice .i m really thank ful to you.u you are really great beco'z of you we are learning many things without any cooking classes.your method of explation is also very good.keep doin this social work.good wishes from heart,may god bless you.
निशा: अनीता, , आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Vipan
Hi Nisha ji
mainai aap ki site per daikh ker amla juice dala hai. per usai preserve krnai
kai leai market main Sodium Lactate nahi mila.
Kiya is ki jagha per Sodium Benzoate
amla juice main daal saktai hai aur ek liter main kitna.
Thanks
निशा: विपन, आंवला जूस को फ्रिज में रखकर 1 माह तक बिना प्रिजरबेटिव डाले यूज कर सकते हैं, बहुत अधिक दिनों के लिये फ्रिज से बाहर रखना है तब 1 लीटर आंवला जूस में 2 छोटे चम्मच सोडियम बेन्जोएट की डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
alice
Recently a friend told me about raw amla juice and it helped me to clean my bowels, far better than any other laxative. Your article has increased my information about it's other benefits ...thanks a lot...
निशा: आलिस, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.