आंवला जूस – How to make Amla Juice at Home

आंवला फल (Indian gooseberry) आइरन और विटामिन सी से भरपूर रस से भरा हुआ प्राकृ्तिक खजाना है. आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त, त्वचा में चमक, त्वचा के रोगों में लाभ, बालों की चमक बढाने, बालों को सफेद होने से रोकने के अलावा और भी बहुत सारे फायदे हैं.
आंवले का मौसम दिसम्बर से चालू होकर अप्रेल तक रहता है. दिसम्बर से अप्रेल तक तो ताजा आंवला जूस ताजा निकाल कर पी सकते हैं. आंवले के जूस (Amla Juice) को सीजन के बाद प्रयोग करने के लिये आप आंवला जूस को घर में आसानी से निकाल सकते हैं और प्रिजर्व कर सकते हैं
Read - How to make Amla Juice at Home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Juice
- आंवला - 1 कि. ग्राम ( 28 - 30)
विधि - How to make Amla Juice at Home
आंवले को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये.
आंवले के थोड़े से टुकड़े मिक्सर जार जिसमें मसाला पीसा जाता है, उसमें डालिये और पीसिये, इन टुकड़ों के पेस्ट बन जाने पर थोड़े और टुकड़े जार में डालिये और बिलकुल बारीक होने तक पीस लीजिये. पहली बार थोड़े ही आंवले बारीक पीस लीजिये, इस पेस्ट को साफ सूती कपड़े में डालिये और दबाकर जूस किसी प्याले में छान लीजिये. आंवला पल्प को अलग प्याले में रख लीजिये.

इसके बाद आंवले के टुकडों के साथ निकाला हुआ आंवला जूस भी मिक्सी में डाल दीजिये और आंवले के टुकडों को पीस लीजिये. सूखे आंवले के टुकड़े पीसने के बजाय इन्हें थोडा तरल पदार्थ मिला कर आसानी से पीसा जा सकता है. थोड़ा पहले से निकाला हुआ आंवला जूस मिला देने से यह जल्दी और अच्छी तरह से पिस जायेंगे.
पिसे हुये आंवले और जूस के मिश्रण को कपड़े में डालिये और हाथ से दबाकर सारा जूस निकाल लीजिये, पल्प को पल्प वाले प्याले में रख दीजिये.
सारे आंवले के टुकड़ों के लिये यही तरीका बार बार दुहरा कर जूस निकाल लीजिये. एक किलोग्राम आंवले में लगभग 600 -700 ग्राम तक जूस निकल आता है.
आंवला जूस को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये. इस आंवला जूस को 1 महिने तक प्रयोग कर सकते हैं.
यदि आपके पास जूसर है, तब आंवले को काट कर डायरेक्ट जूसर में डालकर जूस आसानी से निकाला जा सकता है.

आंवला जूस को प्रिजर्व कैसे करें - How to Preserve Amla Juice
आंवला जूस प्रिजर्व करने के लिये 500 ग्राम आंवला जूस को 500 ग्राम कांच की या प्लास्टिक की बोतल में भरें और इसमें 1 छोटी चम्मच सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) डालकर बोतल को अच्छी तरह से हिला दें ताकि सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आंवला जूस में भली भांति मिल जाय. प्रिजर्व करने के लिये उतनी ही बड़ी बोतल लें जितना जूस आप प्रिजर्व कर रहे है. जूस की मात्रा से अधिक बड़ी बोतल न लें. इस प्रिजर्व की हुई बोतल को आप फ्रिज में रखकर आठ-दस महीने तक प्रयोग कर सकते हैं.
सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आपको खाने के कैमीकल बेचने वाली दुकानों पर आराम से मिल जाता है.
इसके अलावा आप आंवले जूस को आइस ट्रें में जमाकर आंवला जूस क्यूब भी बना सकते है़.
आंवला जूस को कैसे प्रयोग करें - How to use Amla Juice
जब भी आप आंवला जूस प्रयोग करना चाहें तो दो छोटी चम्मच आंवला जूस या एक आंवला जूस क्यूब को एक कप गरम पानी और 1-2 छोटी चम्मच शहद में मिलाईये. यदि आप शहद न लेना चाहें तो आंवला जूस को काला नमक मिलाकर भी पी सकते हैं.
तुरन्त प्रयोग के लिये आंवला जूस कैसे निकालें - How to use Fresh Amla for Juice
दो आंवले के बीज हटाकर छोटे छोटे टुकडे करें और इसे ग्राइंडर में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिये. इस पेस्ट को एक कप पानी में मिलाकर छान लीजिये. इस जूस में 1-2 छोटे चम्मच शहद या एक चुटकी काला नमक मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं.
How to make Amla Juice at Home - how to preserve amla juice at home
कमेंट (307)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनीषा जी, आंवले का जूस कच्चे आंवले से ही बनाया जाता है.
Videos main aloevera juice ki recipe b bataengi to wo hum sabke liye bohot faaydemand hoga.
Baki aapki amla juice recipe bohot
Hi achhi hai.
निशा: प्रियंका जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अहमद जी, जूस को आप सुबह नाश्ते से पहले ले सकते हैं, और आंवला जूस 2-3 टेबल स्पून सर्दी के मौसम में गरम पानी के साथ मिलाकर लेंगे तो ठीक है.
निशा: धीरज जी, आप पतन्जलि में मिलने वाला गैसहर चूर्ण ले सकते हैं, बच्चे को डा. को किसी अच्छे डा दिखायें.
निशा: अल्का जी हां अवश्य ले सकते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में आंवला जूस में गरम पानी मिलाकर लें.
Now I will try at my home. I am going to buy a new juicer. I found a guide on buying a juice.
निशा: रिम्मी जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: राशी जी, आंवला को उबाल कर सुखाया जाता है, पाउडर बनाते समय बीज निकाल दिये जाते हैं, आप इसे खा सकते हैं लेकिन बीज खाने के यूज में नहीं लाये जाते.
निशा: रश्मी जी, हम इसे फैंक ही देते हैं.
Nice
निशा: रीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंकज जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: राज जी, कोई भी जूस निकालने के बाद, तुरंत पीना ही फायदेमंद रहता है, आप चाहे, तो जूस कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर भी पी सकते हैं.
Plz help me for that.
निशा: मोहन जी, आंवला जूस खाली पेट या बाद जब पेट एकदम भरा न हो तब कभी ले सकते हैं.
निशा: रश्मी जी, आंवले का रस 1 लीटर से ज्यादा ही निकला होना चाहिये, ये लगभग 1.25 लीटर होना चाहिये, तब इसमें इतना सोडियम बैन्जोएट ठीक है, बोटल्स को पूरा भर कर, बन्द करके फ्रिज में रखें, और खोलने पर उसे 1 महिने के अन्दर खतम करें.
निशा: धीरज जी, आमला जूस खाली पेट या बाद जब पेट एकदम भरा न हो तब कभी ले सकते हैं.
निशा: शत्रुधन जी, एक दिन में 2 आंवला का जूस पी सकते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में उसमें गरम पानी मिलाकर लें तो ज्यादा अच्छा है.
or me alovera ki kheti
karata hu. Aap muje ye
Batye ki alovera ka juches (juyus ) kese banake bhechu?
aasa rakhta hu ki aap meri hellp karenge
निशा: नरेश जी, माफ कीजिएगा. इस विषय में हमें कोई जानकारी नहीं.
निशा: इन्द्र जी, आंवले के जूस को ठंड के मौसम में हल्का गरम पानी और शहद मिला कर लिया जाता है.
निशा: नेहा जी हां अवश्य निकाल सकते हैं.
निशा: रणधीर जी, इस जानकारी के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.