आंवला जूस – How to make Amla Juice at Home

📅 25 जनवरी 2011 👁 5.7 लाख बार देखी गई 💬 307 कमेंट ★ 3.8 (9651)


आंवला फल (Indian gooseberry) आइरन और विटामिन सी से भरपूर रस से भरा हुआ प्राकृ्तिक खजाना है. आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त, त्वचा में चमक, त्वचा के रोगों में लाभ, बालों की चमक बढाने, बालों को सफेद होने से रोकने के अलावा और भी बहुत सारे फायदे हैं.

आंवले का मौसम दिसम्बर से चालू होकर अप्रेल तक रहता है.  दिसम्बर से अप्रेल तक  तो ताजा आंवला जूस ताजा निकाल कर पी सकते हैं.  आंवले के जूस (Amla Juice) को सीजन के बाद प्रयोग करने के लिये आप आंवला जूस को घर में आसानी से निकाल सकते हैं और प्रिजर्व कर सकते हैं

Read - How to make Amla Juice at Home In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Juice

  • आंवला - 1 कि. ग्राम ( 28 - 30)

विधि - How to make Amla Juice at Home

आंवले को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये.

आंवले के थोड़े से टुकड़े मिक्सर जार जिसमें मसाला पीसा जाता है, उसमें डालिये और पीसिये, इन टुकड़ों के पेस्ट बन जाने पर थोड़े और टुकड़े जार में डालिये और बिलकुल बारीक होने तक पीस लीजिये. पहली बार थोड़े ही आंवले बारीक पीस लीजिये, इस पेस्ट को साफ सूती कपड़े में डालिये और दबाकर जूस किसी प्याले में छान लीजिये. आंवला पल्प को अलग प्याले में रख लीजिये.

इसके बाद आंवले के टुकडों के साथ निकाला हुआ आंवला जूस भी मिक्सी में डाल दीजिये और आंवले के टुकडों को पीस लीजिये. सूखे आंवले के टुकड़े पीसने के बजाय इन्हें थोडा तरल पदार्थ मिला कर आसानी से पीसा जा सकता है. थोड़ा पहले से निकाला हुआ आंवला जूस मिला देने से यह जल्दी और अच्छी तरह से पिस जायेंगे.

पिसे हुये आंवले और जूस के मिश्रण को कपड़े में डालिये और हाथ से दबाकर सारा जूस निकाल लीजिये, पल्प को पल्प वाले प्याले में रख दीजिये.

सारे आंवले के टुकड़ों के लिये यही तरीका बार बार दुहरा कर जूस निकाल लीजिये. एक किलोग्राम आंवले में लगभग 600 -700 ग्राम तक जूस निकल आता है.

आंवला जूस को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये. इस आंवला जूस को 1 महिने तक प्रयोग कर सकते हैं.

यदि आपके पास जूसर है, तब आंवले को काट कर डायरेक्ट जूसर में डालकर जूस आसानी से निकाला जा सकता है.

आंवला जूस को प्रिजर्व कैसे करें - How to Preserve Amla Juice

आंवला जूस प्रिजर्व करने के लिये 500 ग्राम आंवला जूस को 500 ग्राम कांच की या प्लास्टिक की बोतल में भरें और इसमें 1 छोटी चम्मच सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) डालकर बोतल को अच्छी तरह से हिला दें ताकि सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आंवला जूस में भली भांति मिल जाय. प्रिजर्व करने के लिये उतनी ही बड़ी बोतल लें जितना जूस आप प्रिजर्व कर रहे है. जूस की मात्रा से अधिक बड़ी बोतल न लें. इस प्रिजर्व की हुई बोतल को आप फ्रिज में रखकर आठ-दस महीने तक प्रयोग कर सकते हैं.

सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आपको खाने के कैमीकल बेचने वाली दुकानों पर आराम से मिल जाता है.

इसके अलावा आप आंवले जूस को आइस ट्रें में जमाकर आंवला जूस क्यूब भी बना सकते है़.

आंवला जूस को कैसे प्रयोग करें - How to use Amla Juice

जब भी आप आंवला जूस प्रयोग करना चाहें तो दो छोटी चम्मच आंवला जूस या एक आंवला जूस क्यूब को एक कप गरम पानी और 1-2 छोटी चम्मच शहद में मिलाईये. यदि आप शहद न लेना चाहें तो आंवला जूस को काला नमक मिलाकर भी पी सकते हैं.

तुरन्त प्रयोग के लिये आंवला जूस कैसे निकालें - How to use Fresh Amla for Juice

दो आंवले के बीज हटाकर छोटे छोटे टुकडे करें और इसे ग्राइंडर में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिये.  इस पेस्ट को एक कप पानी में मिलाकर छान लीजिये.  इस जूस में 1-2 छोटे चम्मच शहद या एक चुटकी काला नमक मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं.

How to make Amla Juice at Home - how to preserve amla juice at home

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (9651 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (307)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

girish lohia
diabetic person can drink loki ka juice (botalgard)
RAJIV GROVER
We can also used preservatives such as Methyl paraben Sodium or Propyl paraben Sodium in Amla juice & how much quantity
निशा: राजीव जी, इसे हमने यूज नहीं किया है, हमने सोडियम लेक्टेट और सोडियम बेन्जोएट या एसिटिक एसिड यूज किया है, इन्हैं 1 लीटर जूस में 2 छोटे चम्मच डाला जाता है.
rohan jangra
mam.. kya ye skin ki problem ko b dur kr skta h kya lpz tell me..

निशा: रोहनजी, आप इसे स्किन की प्रोब्लम दूर करने में हैल्प करता है.
rohan jangra
hlo everyone
mohit dhama
sir mein bahut paresaan hoon kirpya mujhe kuch raashta batae mera wait kam nai ho pa rha hai daud karta hoon to kuch fark pad jata hai chodte hi fir badh jata hai khali pani peeta hoon to wo bhi ghee ka kaam karta hai mere age 21 year hai kuch upay batao jo jaldi se jaldi fat kam ho jay pls pls pls argent
निशा: मोहित जी, व्यायाम,दौड़ ये हमेशा रोजाना ही करते रहें, खाने में फल और सलाद का यूज अधिक कीजिये, तली हूई चीजें और मिठाइयां बिलकुल नहीं, वजन में बहुत धीरे फरक आता है.
Dilshad
Hi!!! Nisha Ji,amla ka juice nikalne k baad agr hum isko fridge me nahi rakhe or isme koi preservative bhi nahi Dale toh Ye bahar rakhne se juice kharab to nahi hoga.kitne din bahar reh sakta h.pls tell me
निशा: दिलशाद जी, जूस को एसे ही बाहर रख कर यूज नहीं कर सकते हैं, ये खराब हो जायेगा.
amit singh
Kya hum patanjali ka amla juice use kr skte hai.
megha
Aapne fresh juice mai oney ku mix kia ?? kya yeh zaroori h?

निशा: मेघा जी, फ्रेस जूस में हनी डालना बिलकुल भी आवश्यक नहीं है, ये तो टेस्ट बढ़ाने के लिये डाला है ताकि आप उसे स्वाद से पीसकें और हनी फायदेमन्द भी होता है.
ASHOK KUMAR
nisha जी नमस्कार मेरी उम्र २२ ईयर है में सेहत से बहुत कमजोर हु क्या आप मुझे इसका सरल सुलभ इलाज बता सकते हो!
निशा: अशोक जी नमस्कार, घर का बना ताजा खाना, प्रोटीन से भरपूर, दाल रोटी, छोले चावल, राजमा चावल और साथ में सब्जी, खाना समय से खायें, खाना पचाने में प्रोब्लम है तो त्रिफला चूर्ण या कोई और लिया जा सकता है. दिन में 1 घंटा व्यायाम अवश्य कीजिये, धीरे धीरे सेहत में अन्तर अवश्य आयेगा.
Tilak
Still waiting for your ans Nishaji.........

निशा: तिलक जी, मैं आपके कमेन्ट का रिप्लाई जल्दी नहीं दे सकी इसके लिये मुझे खेद है, लेकिन मैं अपने तरीके से चीजें बना रही हूँ, जो घर में खाने के लिये हैं, एकदम फ्रेस हैं,स्वादिष्ट हैं. रामदेव जी के यहां बहुत अधिक मात्रा में इन्हैं तैयार किया जाता हैं, अनके तरीके क्या है,कैसे चीजें बनती हैं, उनमें क्या डाला जाता है, मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, मेरा ये शोक है मैं इसे खुश होकर बनाती हूँ और यूज करती हूँ, आप इसे ट्राई कीजिये और बताइये कि आपको कैसी लग रही हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tilak
Is PATANJALI ( RAMDEV BABA ) Amla products ( Amla juice, Churn, Candi Etc. ) are having same effect as you said.
rk
Kya awake ke juice ko direct balo me laga sakte h??
निशा: rkji, हां अवश्य लगाया जा सकता है.
kiran Gangawane
Nishaji namaste...Hamne ghar par awala candy banai .aur sach main bahut hi lajawab ban gai...lekin jab hamne candy alag kar li tab bahut sara awala juice chini ke sath mix kiya huwa nikla hai .use jada din tikne ke liye use ubal liya to chalega kya?aur ubalte huve usme kya kya dale...please muze bataiye...
निशा: किरन जी, आप आवंले से निकले जूस और चीनी को पका कर गाढ़ा शहद जैसा बना लीजिये और उसे रोजाना पानी में डाल कर पीजिये, ये बहुत ही अच्छा होता है.
Ranjit
Hello mam, maine amle ka fresh juice khali pet liya to mujhe loose motion chalu ho gaye...kya mujhe aage se nahi lena chahiye?
निशा: रंजीत जी, आंवले के जूस को खाली पेट लिया जा सकता है, इससे लूज मोशन नहीं होते, इसका कारण कुछ और भी हो सकता है, ज्यादा मात्रा में लेना और आपको सूट नहीं करना या फिर कुछ और कारण.
nisha
dear mam,
how i reduse my black ness of lips
निशा: निशा, होंठों की सुबह शाम बादाम के तेल से मसाज कीजिये, होठ अच्छे दिखने लगेंगे.
jatin sorathia
who preservative use in lemon juice for one year please give name preservative senf my email id
Ashish Jain
Mam
आज  कछ आवला का रस नकला ह.. परत बोतल  डाल  बाद कुछ पा न बठ गया और ऊपर झाग सी बन जाती है

 जस ख़राब हो गया  या  ऐ ही होता ¦
निशा: आशिश जी, आंवला धोने और उनके सूखने के बाद जूस निकालिये, जिस बोटल में आंवला जूस भर रहें हों उसे उबलते पानी से धो लीजिये, सुखाइये और आंवला जूस भर कर फ्रिज में रखिये, यूज कीजिये, ये जूस 1 माह तक खराब नहीं होता.
Bikash
I have been facing problem with my hair and beard whitening started at the age of 26. Can amala juice revert it back? or it will stop getting it further wihte? Shall i drink the juice or apply on my hair? plz help.
निशा: बिकास जी, आंमला जूस बालों के लिये अच्छा होता है, सेहत के लिये भी अच्छा है, इसे आप पीयें और बालों में लगायें, बाल सफेद होने कम हो जायेंगे, लेकिन बापस काला होना और सफेद होना बन्द हो जाय ये नहीं कह सकती, आप आयुवेद डा. से सलाह से सकते है.
uttam
How amla helps in curing dibectics
निशा: उत्तम जी, आमला डायबिटीज को कन्ट्रोल करने में हैल्प करता है, आमले में विटेमिन C बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसमें आइरन, कैल्सियम, फोस्पोरस और विटेमिन B भी पाये जाते हैं, आमला एन्टीओक्सीडेन्ट भी है.
ritesh
kya awala juice ko balo mai lga kr thodi der rakhne se fayademand rahegaa
निशा: रितेश जी हां, आंवले के जूस को बालों में लगाकर रखें, 20 मिनट बाद बाल धो लीजिये, फायदेमन्द है.
ritesh
awle ke juice ko sir pr lga skte he
निशा: रितेश जी हां इसको सर में लगाकर, बाल धोये जा सकते हैं.
ritesh
juice accha rahega ya murbba ?? balo ko white hone se bchane ke liye
निशा: रितेश जी, जूस बहुत अच्छा है, लेकिन गर्मी के मौसम में आंवले का मुरब्बा शीतल होता है.
shivam rai
nisha ji i'm highly obliged for your precious suggestion but plz also tell me little more about amla which i can easily use becoz i'm student nd leaving in hostel...so if u can tell me any easier and reliable usage of amla for eyes then i'll be highly grateful to u

निशा: शिवम, सबसे अधिक फायदा है कि आप आंवले को कच्चा ही खा लें, जूस भी अच्छा और आप इसे फ्राइ करके भी सकते हैं, आंवला फ्राई रेसिपी मेरे वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर आंवला फ्राई लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, वेबसाइट पर और भी आंवले की रेसिपी उपलब्ध हैं, आंवला लिखकर ही रेसिपी देखी जा सकती हैं.
shivam rai
dear nisha ji...
whenever we boiled amla in pressure cooker then some water remains somewhat like amla juice so can i drink it and can i also take hot juice of amla with sugar or honey ?
निशा: शिवम जी हां कुकर को तुरन्त खोलिये और जूस को कुकर में से निकालिये, कांच के गिलास में रखिये, उबलने के बाद अल्यूमीनियम के कुकर में आंवले और आंवले का जूस न रखें, ये खराब हो जाता है. आंवले का गरम जूस ले सकते हैं, लेकिन जूस के लिये आप आंवला उबाल क्यों रहे हैं, आंवला कुकर में उबालने के लिये 1-2 टेबल स्पून पानी का ही यूज कीजिये.
shivam rai
dear nisha ji.....
i'm currently suffering from myopia my spec..power is (-.70) and i'm about to give my medical test in army...so i want please suggest me in what way i can benefitted by amla
निशा: शिवम जी, आमले का जूस आपके लिये फायदेमन्द है, आंवले का ताजा जूस ही लेना ही सबसे ज्यादा फायदे मन्द है, आप अपने खाने में आंवले फ्राइ करके भी यूज कर सकते हैं. आंखों के लिये गाजर और अनार का जूस भी बहुत फायदेमन्द होता है ,लेकिन ये कह पाना कि कितने दिन में आंखें ठीक हो जायेंगी, इसके बारे में श्योर नहीं हूँ, लेकिन रोग आगे नहीं बढ़ेगा.
ravi
Plz nisha ji btaeye ki m kya kru jis se mere face pr ho rhi jhaiya chali Jaye or face pr glow aaye plzz btao
निशा: रवि जी, अपने खाने में सलाद और फल की मात्रा ज्यादा कीजिये, चेहरे पर खीरे का जूस या टमाटर के जूस में शहद मिलाकर लगायें, काफी फर्क पड़ेगा.
ravi
BT nisha ji ye pine se me soach k liye 5-6 jata hu ek din m kya kru btao ap juice KO piyu ra band krdu
निशा: रवि जी, आंवला जूस बहुत फायदेमन्द होता है, लेकिन आपको इसकी वजह से प्रोब्लम हो रही है तो आप इसे पीना बन्द कर दीजिये, कभी कुछ चीजें किसी को नहीं सूट करती हैं.
shivangi Agrawal
For daily consumption of amla juice,warm or cold water which one to use. ? To be consumed empty stomach? Amla pulp can be applied to hair scalp??? Thanks for recipe
निशा: शिवांगी जी, आंवला जूस को हल्के गरम पानी में पीना अच्छा होता है.आंवला पल्प हेयर वाश के लिये यूज किया जा सकता है.
Anjali
Dear nishaji
Mujhe amla juice bina kissi milavat k ek mahine takh preserve Karna hai.. Plzz batahiye kisse Kare..
Aur amla ka hair oil kisse banate hai..
Kripiya Hume batahiye..
Thank you
निशा: अंजली जी, आंवला जूस और नारियल का तेल बराबर की मात्रा में लेकर, नमी खतम होने तक पका लीजिये, छानिये, यूज कीजिये, बहुत अच्छा आंवला हेयर बनकर तैयार है.
ravi
Nisha ji roj subh alovera or amla ka mix kr k pine se face PR ho rhi jhaiya dur ho jati h kya
निशा: रवी जी, ये सही है, इससे चेहरे पर चमक भी आयेगी ये बहुत ही फायदेमन्द है.