आंवला जूस – How to make Amla Juice at Home

आंवला फल (Indian gooseberry) आइरन और विटामिन सी से भरपूर रस से भरा हुआ प्राकृ्तिक खजाना है. आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त, त्वचा में चमक, त्वचा के रोगों में लाभ, बालों की चमक बढाने, बालों को सफेद होने से रोकने के अलावा और भी बहुत सारे फायदे हैं.
आंवले का मौसम दिसम्बर से चालू होकर अप्रेल तक रहता है. दिसम्बर से अप्रेल तक तो ताजा आंवला जूस ताजा निकाल कर पी सकते हैं. आंवले के जूस (Amla Juice) को सीजन के बाद प्रयोग करने के लिये आप आंवला जूस को घर में आसानी से निकाल सकते हैं और प्रिजर्व कर सकते हैं
Read - How to make Amla Juice at Home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Juice
- आंवला - 1 कि. ग्राम ( 28 - 30)
विधि - How to make Amla Juice at Home
आंवले को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये.
आंवले के थोड़े से टुकड़े मिक्सर जार जिसमें मसाला पीसा जाता है, उसमें डालिये और पीसिये, इन टुकड़ों के पेस्ट बन जाने पर थोड़े और टुकड़े जार में डालिये और बिलकुल बारीक होने तक पीस लीजिये. पहली बार थोड़े ही आंवले बारीक पीस लीजिये, इस पेस्ट को साफ सूती कपड़े में डालिये और दबाकर जूस किसी प्याले में छान लीजिये. आंवला पल्प को अलग प्याले में रख लीजिये.

इसके बाद आंवले के टुकडों के साथ निकाला हुआ आंवला जूस भी मिक्सी में डाल दीजिये और आंवले के टुकडों को पीस लीजिये. सूखे आंवले के टुकड़े पीसने के बजाय इन्हें थोडा तरल पदार्थ मिला कर आसानी से पीसा जा सकता है. थोड़ा पहले से निकाला हुआ आंवला जूस मिला देने से यह जल्दी और अच्छी तरह से पिस जायेंगे.
पिसे हुये आंवले और जूस के मिश्रण को कपड़े में डालिये और हाथ से दबाकर सारा जूस निकाल लीजिये, पल्प को पल्प वाले प्याले में रख दीजिये.
सारे आंवले के टुकड़ों के लिये यही तरीका बार बार दुहरा कर जूस निकाल लीजिये. एक किलोग्राम आंवले में लगभग 600 -700 ग्राम तक जूस निकल आता है.
आंवला जूस को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये. इस आंवला जूस को 1 महिने तक प्रयोग कर सकते हैं.
यदि आपके पास जूसर है, तब आंवले को काट कर डायरेक्ट जूसर में डालकर जूस आसानी से निकाला जा सकता है.

आंवला जूस को प्रिजर्व कैसे करें - How to Preserve Amla Juice
आंवला जूस प्रिजर्व करने के लिये 500 ग्राम आंवला जूस को 500 ग्राम कांच की या प्लास्टिक की बोतल में भरें और इसमें 1 छोटी चम्मच सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) डालकर बोतल को अच्छी तरह से हिला दें ताकि सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आंवला जूस में भली भांति मिल जाय. प्रिजर्व करने के लिये उतनी ही बड़ी बोतल लें जितना जूस आप प्रिजर्व कर रहे है. जूस की मात्रा से अधिक बड़ी बोतल न लें. इस प्रिजर्व की हुई बोतल को आप फ्रिज में रखकर आठ-दस महीने तक प्रयोग कर सकते हैं.
सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आपको खाने के कैमीकल बेचने वाली दुकानों पर आराम से मिल जाता है.
इसके अलावा आप आंवले जूस को आइस ट्रें में जमाकर आंवला जूस क्यूब भी बना सकते है़.
आंवला जूस को कैसे प्रयोग करें - How to use Amla Juice
जब भी आप आंवला जूस प्रयोग करना चाहें तो दो छोटी चम्मच आंवला जूस या एक आंवला जूस क्यूब को एक कप गरम पानी और 1-2 छोटी चम्मच शहद में मिलाईये. यदि आप शहद न लेना चाहें तो आंवला जूस को काला नमक मिलाकर भी पी सकते हैं.
तुरन्त प्रयोग के लिये आंवला जूस कैसे निकालें - How to use Fresh Amla for Juice
दो आंवले के बीज हटाकर छोटे छोटे टुकडे करें और इसे ग्राइंडर में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिये. इस पेस्ट को एक कप पानी में मिलाकर छान लीजिये. इस जूस में 1-2 छोटे चम्मच शहद या एक चुटकी काला नमक मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं.
How to make Amla Juice at Home - how to preserve amla juice at home
कमेंट (307)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोहित जी, इससे हैल्थ को कोई नुकसान नहीं है.
निशा: नवीन, एक दिन में 2 आंवले का जूस या 2 टेबल स्पून जूस पर्याप्त है.
निशा: आंवला पाचन तंत्र से लेकर स्मरण शक्ति तक को अच्छा रखता है. धन्यवाद.
निशा: संजय जी, जूस को पानी मिलाकर न बनायें, आप इसमें जिंजर जूस मिला सकते हैं और सेम तरीके से प्रजर्व कर सकते हैं.
निशा: प्रमोद जी, आप कोन से पत्ते का रस रखना चाहते हैं, उनका रस निकाल कर आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में रख दीजिये और जब भी चाहें यूज कीजिये.
निशा: अपराजिता जी, हां अवश्य दे सकती हैं,बेबी को जूस में शहद और गरम पानी मिला कर दीजिए, शुरू में मात्रा कम 1 छोटी चम्मच ही रखें.
निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आंवला ओयल में करी लीव्स डालकर, उसे काला होने तक पकाकर यूज कर सकते हैं या आप उसे नारियल के तेल में इसी प्रकार पकाकर उस तेल को यूज कर सकते हैं.
निशा: राज जी, थोड़ा सा शहद मिलाकर जूस लिया जा सकता है.
निशा: मनीषा जी, कोकोनट ओयल तो बहुत सारे लोग लगाते हैं, बाल उससे सफेद नहीं होते और आपको एसा लगता है तो आप उसे न लगायें मार्केट में बालों के लिये बहुत सारे ओयल हैं, वह आप यूज कर सकती हैं.
निशा: यशपाल जी, आंवले की तासीर ठंडी होती है, और चक्कर बन्द करने में ये मदद करते हैं.
nisha ji amla juice me aghar shad ki jagh sakar milakar le tho kya wo faydemand rhega kya ....... nisha ji mene suna ha coconet oil hair me lghne se hair white ho jathe ha kya yah sach ha please replly me answer
निशा: मनीषा जी, आंवला जूस में चीनी या काला नमक या शहद कुछ भी मिलाकर पीया जा सकता है, ये फायदेमन्द है. कोकोनट तेल से बाल सफेद नहीं होते ये बालों के लिये अच्छा होता है.
Mis nisha g ! Kya amla juice pine se nye heir bhi ugte hain?
निशा: रवी जी, आंवला वालों के लिये अच्छा होता है.
AMLA KO FREEZ ME RAKHE YA DEEP FREEZER ME?
निशा: अंकिता जी, आंमला जूस निकाल कर, बोटल को अच्छी तरह धूप या ओवन में सुखा कर, आंवला जूस उसमें भरकर फ्रिज में रखकर 1 माह तक बिना कुछ डाले यूज किया जा सकता है. अधिक गर्मी की मौसम में फ्रिज में 15-20 दिन रख कर यूज किया जा सकता है.
How to use for hair .......
Thank you nisha mam, it is a very healthy juice receipe.