आंवला जूस – How to make Amla Juice at Home

📅 25 जनवरी 2011 👁 5.7 लाख बार देखी गई 💬 307 कमेंट ★ 3.8 (9651)


आंवला फल (Indian gooseberry) आइरन और विटामिन सी से भरपूर रस से भरा हुआ प्राकृ्तिक खजाना है. आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त, त्वचा में चमक, त्वचा के रोगों में लाभ, बालों की चमक बढाने, बालों को सफेद होने से रोकने के अलावा और भी बहुत सारे फायदे हैं.

आंवले का मौसम दिसम्बर से चालू होकर अप्रेल तक रहता है.  दिसम्बर से अप्रेल तक  तो ताजा आंवला जूस ताजा निकाल कर पी सकते हैं.  आंवले के जूस (Amla Juice) को सीजन के बाद प्रयोग करने के लिये आप आंवला जूस को घर में आसानी से निकाल सकते हैं और प्रिजर्व कर सकते हैं

Read - How to make Amla Juice at Home In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Juice

  • आंवला - 1 कि. ग्राम ( 28 - 30)

विधि - How to make Amla Juice at Home

आंवले को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये.

आंवले के थोड़े से टुकड़े मिक्सर जार जिसमें मसाला पीसा जाता है, उसमें डालिये और पीसिये, इन टुकड़ों के पेस्ट बन जाने पर थोड़े और टुकड़े जार में डालिये और बिलकुल बारीक होने तक पीस लीजिये. पहली बार थोड़े ही आंवले बारीक पीस लीजिये, इस पेस्ट को साफ सूती कपड़े में डालिये और दबाकर जूस किसी प्याले में छान लीजिये. आंवला पल्प को अलग प्याले में रख लीजिये.

इसके बाद आंवले के टुकडों के साथ निकाला हुआ आंवला जूस भी मिक्सी में डाल दीजिये और आंवले के टुकडों को पीस लीजिये. सूखे आंवले के टुकड़े पीसने के बजाय इन्हें थोडा तरल पदार्थ मिला कर आसानी से पीसा जा सकता है. थोड़ा पहले से निकाला हुआ आंवला जूस मिला देने से यह जल्दी और अच्छी तरह से पिस जायेंगे.

पिसे हुये आंवले और जूस के मिश्रण को कपड़े में डालिये और हाथ से दबाकर सारा जूस निकाल लीजिये, पल्प को पल्प वाले प्याले में रख दीजिये.

सारे आंवले के टुकड़ों के लिये यही तरीका बार बार दुहरा कर जूस निकाल लीजिये. एक किलोग्राम आंवले में लगभग 600 -700 ग्राम तक जूस निकल आता है.

आंवला जूस को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये. इस आंवला जूस को 1 महिने तक प्रयोग कर सकते हैं.

यदि आपके पास जूसर है, तब आंवले को काट कर डायरेक्ट जूसर में डालकर जूस आसानी से निकाला जा सकता है.

आंवला जूस को प्रिजर्व कैसे करें - How to Preserve Amla Juice

आंवला जूस प्रिजर्व करने के लिये 500 ग्राम आंवला जूस को 500 ग्राम कांच की या प्लास्टिक की बोतल में भरें और इसमें 1 छोटी चम्मच सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) डालकर बोतल को अच्छी तरह से हिला दें ताकि सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आंवला जूस में भली भांति मिल जाय. प्रिजर्व करने के लिये उतनी ही बड़ी बोतल लें जितना जूस आप प्रिजर्व कर रहे है. जूस की मात्रा से अधिक बड़ी बोतल न लें. इस प्रिजर्व की हुई बोतल को आप फ्रिज में रखकर आठ-दस महीने तक प्रयोग कर सकते हैं.

सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आपको खाने के कैमीकल बेचने वाली दुकानों पर आराम से मिल जाता है.

इसके अलावा आप आंवले जूस को आइस ट्रें में जमाकर आंवला जूस क्यूब भी बना सकते है़.

आंवला जूस को कैसे प्रयोग करें - How to use Amla Juice

जब भी आप आंवला जूस प्रयोग करना चाहें तो दो छोटी चम्मच आंवला जूस या एक आंवला जूस क्यूब को एक कप गरम पानी और 1-2 छोटी चम्मच शहद में मिलाईये. यदि आप शहद न लेना चाहें तो आंवला जूस को काला नमक मिलाकर भी पी सकते हैं.

तुरन्त प्रयोग के लिये आंवला जूस कैसे निकालें - How to use Fresh Amla for Juice

दो आंवले के बीज हटाकर छोटे छोटे टुकडे करें और इसे ग्राइंडर में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिये.  इस पेस्ट को एक कप पानी में मिलाकर छान लीजिये.  इस जूस में 1-2 छोटे चम्मच शहद या एक चुटकी काला नमक मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं.

How to make Amla Juice at Home - how to preserve amla juice at home

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (9651 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (307)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

babita
sodium lactate ki jagah sodium bicarbonate bhi use kr sakte hai kya

निशा: बबिता जी, सोडियम लेक्टेट का ही इस्तेमाल करना है.
sanjeet jaiswal
Amla juice lene ke kitne der bad breakfast krna chahiye??
निशा: संजीत जी, 15- 20 मिनिट बाद आप ब्रेकफस्ट कर सकते हैं.
sanjeet jaiswal
Kya Bina fridge ke ise preserve kr skte h?? Actually I'm staying in pg so fridge is not available here....what should I do ?,pls reply

निशा: संजीत जी, 500 मिली आंवला जूस में 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट डाल दीजिए, ये जूस को प्रजर्ब कर देता है, इसके बाद आप जूस को फ्रिज के बाहर भी रख सकते हैं.
Shrishti Singh
Hello mam it's me shrishti I want to ask one thing that my hairs damage with dandruff and the amount of hairfall is increasing what can I do for it ?
Alok Jangid
Is ke fayde kay h

निशा: आलोक जी, यह पाचन दुरुस्त, त्वचा में चमक, त्वचा के रोगों में लाभ, बालों की चमक बढाने और बालों को सफेद होने से रोकता है.
sjain
mam kya aawle ko raatbhr pani me daalkr rkhe fir agle din jb wo soft ho jayega tb uski giriya nikal kr juice banaye to kya shi rahega ?

निशा: जैन जी, आप इस तरह भी आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं. पर आंवले को पानी से अच्छे से धोने के बाद ही भिगोएं और आंवले भीगे हुए पानी का उपयोग जूस बनाते समय कर लीजिए क्योंकि आंवले के पौषक तत्व पानी में निकल सकते हैं.
Ritu
Ma'am,
Aapki recipes bahut acchi hoti hai, easy language and easy to understand, love u Nd ur recipes.
Jab bhi muzhe kuch naya try karna hota hai to mei mei aapki website ki help leti hoo aur kuch naya banane ki koshish karti hoo, friends aur family SE compliment bhi miltey hai...thnx a ton nisha ma'am....
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
harikisan vyas
Muze abhi abhi sugar hui hai to nishaji main subah karele ka juce leta hu to aavle ja juce khana khane bad le sakta hu aur usme kya dal sakte hai krapya margdarshan karaye.
निशा: हरिकिशन जी, आप आंवले का जूस खाना खाने के बाद ले सकते हैं, आंवले के जूस में शहद या काला नमक डाल कर पी सकते हैं.
balraj tailor
1 kg anwale ka 600 ml juice niklta h to isme kitne pani ki matra uchit rahegi ?
निशा: बलराज जी, आंवले के जूस को बिना पानी डाले ही रखा जाता है, यूज करते समय आप 2 टेबल स्पून जूस में आधा कप पानी और 1 छोटी चम्मच शहद मिलाये और पीयें.
Poonam
Amla ark kya hota h.
निशा: पूनम जी, आंवला के जूस को आवला अर्क कहते हैं.
Rohit
Kya aap Mujhe bata sakte hai ki amle ka juice ya aloe vera ka juice
Kaun sa juice mota karne me madad karta hai or kaise
निशा: रोहित जी, दोंनों में से कोई भी जूस मोटा करने में मदद नहीं करता है.
preeti
mere Baal 28 saal ki age me hi white ho gye h or muje discharge ki bhi problem h. Kay kru
shreepal
mujhe garam pani nhi sut karta to me cold pani me aamla juice lesakti hun....or kya me alovera juice bhi aam la juce ke kast milake piskti hun....or kese lena he kab lena he isko le ne ke bad kab kya kitni der tak khana he nhi khana he plz sub kuch btaye din me kiti bar lena he ye bhi btaye
Hemant
निशा जी ,अर्जुन छाल के स्वरस को preserve करने के लिए कोनसा preservative डालना चाहिये ,और कितनी मात्रा में डालना चाहिये /
Amit
kya patanjali awala juice khali pet lena chahiye ise khali pet pine se koi side effect toh nahi hoga.
निशा: अमित जी, आंवला जूस खाली पेट ले सकते हैं, और आप ये पातंजली डा. जो उनके शोप पर रहते हैं उनसे भी पूंछ सकते हैं.
satender
very good product in india baba ji

निशा: सतेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanjay
आमले का चुर्ण ज्यादा फायदेमन्द है या जूस

निशा: संजय जी, दोनो ही बहुत फायदेमंद होते हैं.
SHITAL
Mai 25 sal ki hu lekin mere bal 2 sal se white ho rahe hai . kya daily amla juice se mere bal firse black ho jayenge
निशा: शीतल जी, आंवला जूस बालों के लिये अच्छा होता है, लेकिन उसे पीने से बाल काले हो जाय ये निश्चित नहीं है.
talwawala
Amla juice ka upyog kaise aur kb kre

निशा: आंवला सर्दी के मौसम में ही मिलता है, इसे आप कभी भी खा सकते हैं, लेकिन आप जूस पी रहे हैं तब सर्दी के मौसम में गरम पानी में लेंगे तो ज्यादा अच्छा है, आंवले का मुरब्बा ठंडक देने वाला होता है, वह गर्मी में खाने के लिये ज्यादा अच्छा है.
Atul Pandey
Thank you nisha ji. For your good suggestions for awala

निशा: अतुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hamida
Mere duno gutne me dard hotahae garelu ilaj bataye 45saal umar hae
jitender dilwal
Amla Ankho ki rosni ke liye kase kare yous
निशा: जीतेन्द्र जी, आप आंवला का जूस लेते रहें ये पेट के लिये विटेमिन्स और आयरन के लिये और आंखों के लिये फायदेमन्द होता है.
Devender Sidhu
Nisha ji meri hight 6feet hai aur mera vajan sirf 53kg vohot koshish bad b mera vajan nahi bad raha me aashvgandh powder aur shtavari poweder b dhudh aur shehad k sath le chuka 6mahino tak but mera vajan nahi bad raha
Kya agar me amla juice le lunga mera vajan aur kam to nahi ho jayega.
निशा: देवेन्द्र जी, आप आंवला जूस लीजिये, सुबह सुबह खाली पेट मत लीजिये, आंवले के जूस पीने से आपका वजन नहीं घटेगा.
Koustubh
Nisha ji Amla juice ko brush karne se pahale ya brush karne ke baad liya to jyada faydemand rahega?
निशा: कौस्तुभ जी, आप इसे ब्रश करने से पहले ले सकते हैं, अच्छा रहता है.
महावीर प्रसाद
मुझे बार बार पेशाब आता है शुगर नहीं है परोसटेट भी 5 एम एम बङा है मेरी उमर 65 साल है यह बीमारी 45 साल पुरानी है कोइ उपाय बताओ
harrikisan
Amla juce kab kab le sakte hai
दीपक पाटीदार
जी अगर 1 कि.ग्रा.आँवले से 650 ग्राम ज्यूस निकलता हे तो इसे कितने दिन तक इस्तमाल कर सकते हे

निशा: दीपक जी, आंवला जूस फ्रिज में रख कर 1 महिने तक प्रयोग कर सकते हैं. बोटल को उबलते पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लीजिये, अब इसमें जूस भरें.
Seema sharma
Hello nisha ji kya aap mjhe thik se btaoge ki mjhe amla ka juice kaise use krna hai i mean kis trha oina h... Khali pet ya khana khane ke baad..ur subha sham lena chahiye ur kitna spoon..main to normal water main 1/2 glass pani me 2 spoon amla dalti hu ur subha sham piti hu kya ye thik h ? Plz tell me mam
निशा: सीमा जी, हां आप इस तरह पी रही है और कोई दिक्कत नहीं है तो ठीक है, आप चाहें तो इसे गरम पानी के साथ भी ले सकती है.
Mayur
Hi mam,
Main 20yrs old hun. Maine daily amla juice lena shuru kiya he. Lekin Mera ek saval he ki mai soaked almonds bhi subah khana chahta hun. To kya mai juice pine ke pahile khau ya pine ke baad. Aur juice brush karne ke baad pina chaahiye ya uske baad. Plz iska javab deejiye. Waiting for your reply.
Thank you.
निशा: मयूर जी, आप आंवला जूस को सुबह उठने के तुरन्त बाद गरम पानी के साथ मिलाकर ले सकते है, फ्रेश होने के बाद भी ले सकते हैं, और बादाम इसके बाद खा लीजिये.
Kaustubh
Hi,
Mera problem ye hai ki jab maine amla juice pine ko start kiya he to mujhe dysentry ka problem ho rahi he. Kya mai pina stop karu ? ans me soon to my mail
निशा: कौस्तुभ जी, आप जूस पीना बन्द कर दीजिये.