आंवला जूस – How to make Amla Juice at Home

आंवला फल (Indian gooseberry) आइरन और विटामिन सी से भरपूर रस से भरा हुआ प्राकृ्तिक खजाना है. आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त, त्वचा में चमक, त्वचा के रोगों में लाभ, बालों की चमक बढाने, बालों को सफेद होने से रोकने के अलावा और भी बहुत सारे फायदे हैं.
आंवले का मौसम दिसम्बर से चालू होकर अप्रेल तक रहता है. दिसम्बर से अप्रेल तक तो ताजा आंवला जूस ताजा निकाल कर पी सकते हैं. आंवले के जूस (Amla Juice) को सीजन के बाद प्रयोग करने के लिये आप आंवला जूस को घर में आसानी से निकाल सकते हैं और प्रिजर्व कर सकते हैं
Read - How to make Amla Juice at Home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Juice
- आंवला - 1 कि. ग्राम ( 28 - 30)
विधि - How to make Amla Juice at Home
आंवले को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये.
आंवले के थोड़े से टुकड़े मिक्सर जार जिसमें मसाला पीसा जाता है, उसमें डालिये और पीसिये, इन टुकड़ों के पेस्ट बन जाने पर थोड़े और टुकड़े जार में डालिये और बिलकुल बारीक होने तक पीस लीजिये. पहली बार थोड़े ही आंवले बारीक पीस लीजिये, इस पेस्ट को साफ सूती कपड़े में डालिये और दबाकर जूस किसी प्याले में छान लीजिये. आंवला पल्प को अलग प्याले में रख लीजिये.

इसके बाद आंवले के टुकडों के साथ निकाला हुआ आंवला जूस भी मिक्सी में डाल दीजिये और आंवले के टुकडों को पीस लीजिये. सूखे आंवले के टुकड़े पीसने के बजाय इन्हें थोडा तरल पदार्थ मिला कर आसानी से पीसा जा सकता है. थोड़ा पहले से निकाला हुआ आंवला जूस मिला देने से यह जल्दी और अच्छी तरह से पिस जायेंगे.
पिसे हुये आंवले और जूस के मिश्रण को कपड़े में डालिये और हाथ से दबाकर सारा जूस निकाल लीजिये, पल्प को पल्प वाले प्याले में रख दीजिये.
सारे आंवले के टुकड़ों के लिये यही तरीका बार बार दुहरा कर जूस निकाल लीजिये. एक किलोग्राम आंवले में लगभग 600 -700 ग्राम तक जूस निकल आता है.
आंवला जूस को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये. इस आंवला जूस को 1 महिने तक प्रयोग कर सकते हैं.
यदि आपके पास जूसर है, तब आंवले को काट कर डायरेक्ट जूसर में डालकर जूस आसानी से निकाला जा सकता है.

आंवला जूस को प्रिजर्व कैसे करें - How to Preserve Amla Juice
आंवला जूस प्रिजर्व करने के लिये 500 ग्राम आंवला जूस को 500 ग्राम कांच की या प्लास्टिक की बोतल में भरें और इसमें 1 छोटी चम्मच सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) डालकर बोतल को अच्छी तरह से हिला दें ताकि सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आंवला जूस में भली भांति मिल जाय. प्रिजर्व करने के लिये उतनी ही बड़ी बोतल लें जितना जूस आप प्रिजर्व कर रहे है. जूस की मात्रा से अधिक बड़ी बोतल न लें. इस प्रिजर्व की हुई बोतल को आप फ्रिज में रखकर आठ-दस महीने तक प्रयोग कर सकते हैं.
सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आपको खाने के कैमीकल बेचने वाली दुकानों पर आराम से मिल जाता है.
इसके अलावा आप आंवले जूस को आइस ट्रें में जमाकर आंवला जूस क्यूब भी बना सकते है़.
आंवला जूस को कैसे प्रयोग करें - How to use Amla Juice
जब भी आप आंवला जूस प्रयोग करना चाहें तो दो छोटी चम्मच आंवला जूस या एक आंवला जूस क्यूब को एक कप गरम पानी और 1-2 छोटी चम्मच शहद में मिलाईये. यदि आप शहद न लेना चाहें तो आंवला जूस को काला नमक मिलाकर भी पी सकते हैं.
तुरन्त प्रयोग के लिये आंवला जूस कैसे निकालें - How to use Fresh Amla for Juice
दो आंवले के बीज हटाकर छोटे छोटे टुकडे करें और इसे ग्राइंडर में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिये. इस पेस्ट को एक कप पानी में मिलाकर छान लीजिये. इस जूस में 1-2 छोटे चम्मच शहद या एक चुटकी काला नमक मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं.
How to make Amla Juice at Home - how to preserve amla juice at home
कमेंट (307)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सर्बजीत, मैं कोशिश करूंगी.
Thanks lot
aur iske kya fayde hai
निशा: विनय जी हां ठीक है.
agar main moring main garam paani ke sath nimbu aur honey use karu usse jyaada faayeda hoga pet ka fat kam karne ke liye ya
isse.pls rply
निशा: कमल, नीबू शहद पेट के लिये बहुत अच्छे हैं, लेकिन इनके रिजल्ट फैट कम करने के लिये जल्दी नहीं मिलते, लम्बा इंतजार करना होता है, और दूसरी ओर भी थोड़ा ध्यान देना होता है.
How much quantity take the amla Juice..
निशा: अंकित, दिन में एक बार सर्दियों के मौसम में गुनगुना गरम पानी में 1-2 टेबल स्पून आंवले का रस और 1-2 छोटी चम्मच शहद मिला कर लिया जा सकता है.
निशा: शैली अगर आंवले अच्छी तरह कांच या चीनी मिट्टी के प्याले में रखकर फ्रिज में रखे गये हों तो वे एकदम अच्छे मिलेंगे.
Sir, May I know that what chemical or product should v add so that the stored amla juice doesnt spoiles!!
निशा: मुदित, 1/2 लीटर आंवला जूस में 1 छोटी चम्मच सीट्रिक एसिड या बेन्जोइक एसिड की डाल दीजिये, जूस प्रजर्व हो जाता है, जूस को 6 महिने तक यूज किया जा सकता है.
निशा: शशि, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.
निशा: अल्का, करेले धोइये और बड़े बड़े काट कर जूसर में डालकर जूस बना लीजिये,मुझे लगता है इसमें कुछ कठिन नहीं है.
निशा: नीरज, सवाल समझ नहीं आ रहा है, और जिस रैसिपी से सम्बन्धित सवाल पूंछ रहे हैं, उसी पर सवाल लिखें मुझे जवाब देने में आसानी होती है.
Thanks.
निशा: अर्चना,सर्दियों के मौसम में ये जूस फ्रिज में 1 महिने तक अच्छा रहता है, लेकिन गर्मी के दिनों में 15 दिन ही फ्रेस रह पाता है.
2) consuming Amla pulp of 3-4 amlas once in a week is at one time is fine ?
निशा: आंवला पल्प भी समान ही गुणकारी है. यदि सप्ताह में 3-4 आंवला पल्प के रूप में खा लेते हैं तो इससे अच्छा और क्या है!
2) can we apply the boiled amla pulp directly to hair ?
kindly suggest
निशा: उबले हुये आंवलों का जूस नहीं निकलेगा बल्कि वे पल्प बन जायेंगे. आप उबले हुये पल्प को अवश्य प्रयोग कर सकतीं हैं
निशा: आकांक्षा, आंवला का जूस अच्छा है, आंवला जूस में शहद मिला कर पीजिये, वह अच्छा लगता है, मुझे एसा नहीं लगता कि जूस पीकर पतले हो सक्ते हैं, पतले होने के लिये फैट वाला खाना कम करना होगा और एक्सरसाइज भी करनी होगी,धन्यवाद.
निशा: रेवा, जी सोडियम मेटाबाइसल्फाइट भी प्रजरवेटिव है, इसे यूज किया जा सकता है, धन्यवाद.
निशा: ऋषि, लिया जा सकता है.
how do preserve amla juice.please explains the method.
निशा: गोविन्द, 500 ग्राम आंवला जूस में 1 छोटी चम्मच सोडियम बैन्जोएट या सोडियम लेक्टेट को अलग से थोड़े जूस में घोलें और मिला दीजिये, आंवला जूस खराब नहीं होता, इसे 6 माह तक फ्रिज से बाहर रख कर प्रयोग में लाया जा सकता है, पोस्ट के नीचे आंवला जूस को किस तरह प्रिजर्व किया जाय ये तरीका दिया गया है.
निशा: रुपाली, आंवला जूस लीजिये, वह अच्छा है, और भी जूस, फल और दूध साथ में लीजिये, हैल्दी ताजा खाना समय से लीजिये, 1 महिये तक अपना पूरा ध्यान रखिये और अच्छा महसूस करें तो अपना ख्याल इसी तरह रखती रहें, अगर आपको इतना सब कुछ करने पर भी थकान रहती है तो डाक्टर से सलाह लीजिये, धन्यवाद.
निशा: नरेन्द्र, आमला का जूस निकाल कर, फ्रीजर में या प्रिजरवेटिव डाल कर साल भर तक रखा जा सकता है, आंवले का अचार और मुरब्बा बनाकर साल भर तक रख सकते हैं, आंवले की कैन्डी बनाकर साल भर तक खाई जा सकती हैं, और ये सारी चीजें बनाना वेवसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: रविन्दर, ड्राई आंवला का जूस नहीं बनता है, ड्राई आंवला पानी में 1 घंटे पहले भिगो कर, या घोल कर छान कर यूज कर सकते हैं.
good presentation