सूजी का हलवा – Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa

जब भी कभी आपको तुरन्त मिठाई खाने का मन कर रहा हो तो आप सूजी का हलवा (Suji ka halwa) बना सकते हैं, यह बहुत जल्द बन जाता है, हलवा बनाने मे बहुत ही आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट.
Read - Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji ka Halwa
- सूजी - 70 ग्राम (आधा कप)
- देशी घी - 60 - 70 ग्राम(1/3 कप)
- चीनी-100 ग्राम (आधा कप से थोड़ी सी अधिक )
- काजू - 10-12
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4 (कूटकर पाउडर बना लीजिए)
- बादाम - 8-10
बनाने की विधि - How to make Sooji ka Halwa
कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें आधा घी डाल दीजिये. घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी को ब्राउन होने तक भूनिये. थोड़ी देर बाद गैस को धीमी करके हल्का डार्क ब्राउन होने तक और भून लीजिए.
सूजी भूनने के बाद, इसमें 4 गुना यानी कि 2 कप पानी और चीनी डालकर मिला दीजिए. धीमी गैस फ्लेम पर हलवे को पकने दीजिये. हलवे को बीच-बीच में चला लीजिए.
इसी बीच मेवे काट लीजिए. काजू को एक काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. किशमिश को डंठल तोड़ कर धो लीजिये.
हलवे में कटे हुए काजू-बादाम और किशमिश डाल कर मिला दीजिये. इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दीजिए. हलवे में बचा हुआ घी डालकर मिला दीजिए. बाद में घी डालने से हलवा चिकना और अच्छा दिखता है.
थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लीजिये. सूजी के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवे के ऊपर काजू डालकर सजा लीजिए. सूजी का हलवा तैयार है, गरमा गरम सूजी का हलवा परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 20 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
my q is all the ingredients which generally infected soon so how to safe n used long.. like
pulses,all dry masala's,gram flour,maida...etc.
please answer it thanks ..pls reply..
निशा: नीतिमा, सूजी को हल्का सा रोस्ट करके रख दिया जाय तो जल्दी ही खराब नहीं होती, मैदा, बेसन अगर एअर टाइट कन्टेनर में रखे जाय तो ज्यादा दिन तक अच्छे रहते हैं, पैकेट में मैदा और बेसन आ रहे हैं उनकी सैल्फ लाइफ अधिक होती है.
निशा: नीतिमा, सूजी, गेहूं से बनाई जाती है, गेहूं से भुसी उतार कर हटा दी जाती है, और उसे थोड़ा मोटा पीसा जाता है, ये ही सूजी है.
निशा: सुनीता, हलवा के स्वाद में जो कमी थी बताइये मैं तभी तो बता सकती हूं किसकी वजह से एसा हो सकता है.
निशा: सूनीता, आप हलवा की रैसिपी देखकर हलवा बनाइये, आप अपना मन पसन्द हलवा बना लेंगे.
निशा: प्रिया, हलवा में पानी की जगह उतना ही दूध डालकर भी हलवा बनाया जा सकता है.
निशा: खुशबू, वेबसाइट पर कई तरह के ढोकला रैसिपी उपलब्ध है, वेबसाइट होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.
meri abi nov m
marry honi hai thanku so much ur recipe
निशा: गौरव, धन्यवाद.
निशा: कंगना, जी अवश्य कर सकते हैं.
how long we could stored a suji halwa in a fridge
निशा: नीतिमा जी, हलवा को 3-4 दिन तक रखकर खाया जा सकता है.
निशा: स्नेहा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: गुन्जन, सूजी का हलवा बनाने का तरीका वेवसाइट पर दिया गया है, इसी तरीके से हलवा बनाया जाता है.
nisha ji mujhe aapki har dish bahut hi badiya lagi easy to make..
निशा: मधु कप से नापने पर एक कप सूजी में चार कप पानी मिलाईये.
निशा: वैशाली, पानी पूरी की रैसिपी पहले से दी हुई है, आप सर्च बटन पर पानी पूरी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती है.
निशा: शिवांगी, अगर आपको बेसन का स्वाद पसन्द है तो बेसन डाल सकती हैं.