सूजी का हलवा – Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa

जब भी कभी आपको तुरन्त मिठाई खाने का मन कर रहा हो तो आप सूजी का हलवा (Suji ka halwa) बना सकते हैं, यह बहुत जल्द बन जाता है, हलवा बनाने मे बहुत ही आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट.
Read - Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji ka Halwa
- सूजी - 70 ग्राम (आधा कप)
- देशी घी - 60 - 70 ग्राम(1/3 कप)
- चीनी-100 ग्राम (आधा कप से थोड़ी सी अधिक )
- काजू - 10-12
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4 (कूटकर पाउडर बना लीजिए)
- बादाम - 8-10
बनाने की विधि - How to make Sooji ka Halwa
कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें आधा घी डाल दीजिये. घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी को ब्राउन होने तक भूनिये. थोड़ी देर बाद गैस को धीमी करके हल्का डार्क ब्राउन होने तक और भून लीजिए.
सूजी भूनने के बाद, इसमें 4 गुना यानी कि 2 कप पानी और चीनी डालकर मिला दीजिए. धीमी गैस फ्लेम पर हलवे को पकने दीजिये. हलवे को बीच-बीच में चला लीजिए.
इसी बीच मेवे काट लीजिए. काजू को एक काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. किशमिश को डंठल तोड़ कर धो लीजिये.
हलवे में कटे हुए काजू-बादाम और किशमिश डाल कर मिला दीजिये. इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दीजिए. हलवे में बचा हुआ घी डालकर मिला दीजिए. बाद में घी डालने से हलवा चिकना और अच्छा दिखता है.
थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लीजिये. सूजी के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवे के ऊपर काजू डालकर सजा लीजिए. सूजी का हलवा तैयार है, गरमा गरम सूजी का हलवा परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 20 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जीगनेश जी, आप हलवे में दूध डालकर भी बना सकते हैं.
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please hame suji ki burfi ke baare me bataaye ham ise kaise bana skte he.
Dhanywad.
निशा: विक्रम जी, मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
bus muje itna janna hai ki kya ye same bhandare wale halwe jesa tasty hoga ???
निशा: अमीत जी, आपको यह जरूर पसंद आएगा.
निशा: आप पानी की मात्रा थोडी़ सी बढा़ दीजिए इससे हलवा नरम बनेगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दर्शना जी, परांठे में स्टफिंग कम भरें और पिठ्ठी भरी लोई को उंगलियों से दबा कर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये ताकि आलू परांठे के अन्दर बराबर चारों ओर हो जाय.
निशा: जानकर अच्छा लगा, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तेल में हलवा अच्छा नहीं बन पाएगा.
निशा: अगर एक कटोरी सूजी का हलवा बनायें तो हम एक कटोरी चीनी या पसन्द के अनुसार, अगर ज्यादा मीठा पसन्द करें तो इससे थोड़ी अधिक और 3/4 कटोरी घी, मेवा कम ज्यादा अपनी पसन्द के अनुसार ले सकते हैं, तो आप जितनी कटोरी सूजी से हलवा बना रहें हैं, इसी अनुपात से सारी चीजें लेकर हलवा बना लीजिये, आप बहुत अच्छा हलवा बनायेंगी.
निशा: पल्लवी जी, आपका धन्यवाद.
निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: नितिन जी, 250 सूजी में घी 250 ग्राम और चीनी 300 ग्राम ले लीजिये, ड्राई फ्रूट अपनी पसन्द के अनुसार जो अच्छे लगे कम या ज्यादा लिये जा सकते हैं.
निशा: रंजीत जी, गुरुद्वारा वाला हलवा गेहूं के मोटे आटे से बनता है, इसे सूजी से भी बना सकते हैं, आटे या सूजी की मात्रा के बराबर ही घी लेंगे. हलवा बनाने का तरीका थोड़ा सा अलग है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
nishaji mujhe 5kg suji ka halwa bnana , to mujhe or baki items kitna kitna lena padega hisab se. kya aap meri help karengi plz nishaji plz
निशा: ममता जी, 5 किग्रा. सूजी में 4 -5 किग्रा. घी और 6 -7 किग्रा. चीनी स्वाद के अनुसार लग जायेगी, 5 किग्रा. सूजी का हलवा बहुत अधिक बनेगा.
sooji ke halwe ka kiya faida hai khane se
निशा: रामरीन जी, सूजी का हलवा मिठाई के रूप में खाया जाता है, अच्छा लगता है.
Suji ki Chkki bnani ho tab kya kre