सूजी का हलवा – Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa

जब भी कभी आपको तुरन्त मिठाई खाने का मन कर रहा हो तो आप सूजी का हलवा (Suji ka halwa) बना सकते हैं, यह बहुत जल्द बन जाता है, हलवा बनाने मे बहुत ही आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट.
Read - Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji ka Halwa
- सूजी - 70 ग्राम (आधा कप)
- देशी घी - 60 - 70 ग्राम(1/3 कप)
- चीनी-100 ग्राम (आधा कप से थोड़ी सी अधिक )
- काजू - 10-12
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4 (कूटकर पाउडर बना लीजिए)
- बादाम - 8-10
बनाने की विधि - How to make Sooji ka Halwa
कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें आधा घी डाल दीजिये. घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी को ब्राउन होने तक भूनिये. थोड़ी देर बाद गैस को धीमी करके हल्का डार्क ब्राउन होने तक और भून लीजिए.
सूजी भूनने के बाद, इसमें 4 गुना यानी कि 2 कप पानी और चीनी डालकर मिला दीजिए. धीमी गैस फ्लेम पर हलवे को पकने दीजिये. हलवे को बीच-बीच में चला लीजिए.
इसी बीच मेवे काट लीजिए. काजू को एक काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. किशमिश को डंठल तोड़ कर धो लीजिये.
हलवे में कटे हुए काजू-बादाम और किशमिश डाल कर मिला दीजिये. इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दीजिए. हलवे में बचा हुआ घी डालकर मिला दीजिए. बाद में घी डालने से हलवा चिकना और अच्छा दिखता है.
थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लीजिये. सूजी के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवे के ऊपर काजू डालकर सजा लीजिए. सूजी का हलवा तैयार है, गरमा गरम सूजी का हलवा परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 20 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
Reply please
निशा: रूपेश जी, आप इसमें डालडा का उपयोग कर सकते हैं लेकिन देशी घी से स्वाद कुछ ज्यादा ही अच्छा होता है.
निशा: मंदिरा जी, 1 कि. सूजी में 1.25 किग्रा. चीनी डाली जाती है, अपनी पसन्द के अनुसार थोड़ा कम या ज्यादा की जा सकती है.
निशा: पूर्वी जी, ये हलवा अच्छा होता है, आप अच्छा हलवा बना रही हैं.
निशा: कविता जी, सूजी का हलवा में पानी ही इस्तेमाल होता है. दूध डालकर भी हलवा बनाया जा सकता है, ये हलवा अलग स्वाद में बनता है, आप दोंनो हलवा बनाकर देखें और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे.
निशा: उषा जी, खाया जा सकता है लेकिन कम मात्रा में ही सेवन करें.
Thanks Nisha ji
निशा: विकास जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनोद जी, हलवा में पिसी चीनी मिलाकर, हलवा को थोड़ा सा गरम करके किया जा सकता है, या चीनी और पानी मिलाकर उसे घुलने तक पकायें हलवा डाले और मिलने तक गरम करे, आप जितनी चीनी चाहें डाल सकते हैं.
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:सोनम जी,हलवा गाढ़ा हो जाय तो वह तैयार है, आप इसे बनाइये आप तुरन्त जान जायेंगी कि हलवा अब बन चुका है.
निशा: सल्गे जी, सूजी का हलवा में पानी ही इस्तेमाल होता है. दूध डालकर भी हलवा बनाया जा सकता है, ये हलवा अलग स्वाद में बनता है, आप दोंनो हलवा बनाकर देखें और जो भी अच्छा लगे उसे आप बताते रहें.
निशा: चंदा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमिता जी, नही होगा. आप ऎसे भी बना सकती हैं.
निशा: संतोष जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माया जी, आप इसमें ऊपर से भी घी डाल सकते हैं.
निशा: नाथू जी, धन्यवाद.
निशा: अमित जी हाँ सूजी का केक बनाया जा सकता है.
निशा: शशि जी, हां आपको दूध मिलाना है, तो आप मिला सकती हैं. पर स्वाद में अंतर होगा और यह पतला भी हो जाएगा, सूजी की खीर जैसा लगेगा.
निशा: गुलाफशा, इसके लिए आपको भुनी हुई सूजी को फिर से पानी में पकाकर फीका हलवा बनाकर मिक्स करना होगा.
Halka white colour banane ke liye kya kre
Or water hot dalna hai ya cold
निशा: मुकेश जी, अब तो इसमें कुछ भी नहीं किया जा सकता. सूजी ज्यादा भुनने की वजह से हलवा काला हो गया होगा. अगली बार जब भी आप हलवा बनाएं, तो सूजी को थोड़ा कम भूनिएगा.
निशा: अंकुश जी, सूजी को गोल्डन ब्राउन भूनें, हलवा का कलर अच्छा आता है. सूजी का हलवा केसरी पीला कलर डालकर बनाया जाता है जिसे रवा केसरी कहा जाता है.
निशा: विपिन जी, धन्यवाद.