सूजी का हलवा – Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa

जब भी कभी आपको तुरन्त मिठाई खाने का मन कर रहा हो तो आप सूजी का हलवा (Suji ka halwa) बना सकते हैं, यह बहुत जल्द बन जाता है, हलवा बनाने मे बहुत ही आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट.
Read - Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji ka Halwa
- सूजी - 70 ग्राम (आधा कप)
- देशी घी - 60 - 70 ग्राम(1/3 कप)
- चीनी-100 ग्राम (आधा कप से थोड़ी सी अधिक )
- काजू - 10-12
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4 (कूटकर पाउडर बना लीजिए)
- बादाम - 8-10
बनाने की विधि - How to make Sooji ka Halwa
कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें आधा घी डाल दीजिये. घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी को ब्राउन होने तक भूनिये. थोड़ी देर बाद गैस को धीमी करके हल्का डार्क ब्राउन होने तक और भून लीजिए.
सूजी भूनने के बाद, इसमें 4 गुना यानी कि 2 कप पानी और चीनी डालकर मिला दीजिए. धीमी गैस फ्लेम पर हलवे को पकने दीजिये. हलवे को बीच-बीच में चला लीजिए.
इसी बीच मेवे काट लीजिए. काजू को एक काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. किशमिश को डंठल तोड़ कर धो लीजिये.
हलवे में कटे हुए काजू-बादाम और किशमिश डाल कर मिला दीजिये. इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दीजिए. हलवे में बचा हुआ घी डालकर मिला दीजिए. बाद में घी डालने से हलवा चिकना और अच्छा दिखता है.
थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लीजिये. सूजी के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवे के ऊपर काजू डालकर सजा लीजिए. सूजी का हलवा तैयार है, गरमा गरम सूजी का हलवा परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 20 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nisha ji soji ke halwe ko Agar milk k sath banana Ho to kya hum pani Ki jagah utna milk kam m le sakte hr
निशा: नीतू जी, एसा किया जा सकता है.
Mam v can add hot water in place of plain water.
निशा: अनु जी, इसमें नार्मल वाटर ही डाला जाता है.
Nisha ji bhandare wale halwe ka test kese Aayega
निशा: हनी जी, भन्डारे में हलवा इसी प्रकार से बनाया जाता है, लेकिन जब कोई चीज प्रसाद के रूप में खाई जाती है तो उसका स्वाद कुछ ज्यादा अच्छा लगता है.
Me & my elder sister make sooji ka halwa
My mom & dad soooo happy & itss very taste
निशा: jinalji, I am also very happy, thank you so much.
All recipes r nice enough
Kya suji ke halve me dudh dal sakte h
निशा: अभिशेक जी, अवश्य डाला जा सकता है.
dilishius
perfect
निशा:धन्यवाद सिमरन
pls muhe bataye ki 200gm sooji me kitna pani milaya jaye halwe ke liye
निशा: शिखा जी, हलवे में 700-800 ग्राम पानी डाल जा सकता है.
निशा: सुरेन्दर जी, 300- 400 ग्राम सूजी का हलवा बना सकते हैं.
jaise phle 1 bowl suji ko 1 bowl milk m dalkr half hour k liye rkh do.phir kdhai m 2 krchhi ghi dalkr usme milk wali suji brown hone tk bhuno.ab grm pani m chini gla kr hlwe m dal do thodi der pkne k bad usme dry fruits dal k utar do. hlwa ready h.
निशा: अमित जी, हलवे में मावा डाला जा सकता है, मावा को भूनकर जब हलवा थोड़ा गाढ़ा हो जाय तब मिला दीजिये, और हलवा को पूरी तरह पकने तक पकायें. और ज्यादा स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार होगा.
निशा: दीपक जी, हैल्प के लिये ही तो हमने वीडियो बनाया है, प्लीज वीडियो देखकर हलवा बनायें, बहुत जल्दी ही आप अच्छा हलवा बना लेंगे.
निशा: पूजा जी, सूजी को भूनते समय थोड़ा सा और ब्राउन भूनिये, हलवा हल्का ब्राउन बनेगा.
we want to see you on the food channels.
Think seariously.
With Regards
bimalchander
Amritsar
निशा: बिमलचन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you...
निशा: मनीषा जी, रेसिपी से देखकर ये मात्रा निकाली जा सकती है, 200 ग्राम सूजी, 150 ग्राम घी, 250 -300 ग्राम चीनी थोड़ी सी मेवा और पानी हलवा 1.25 से थोड़ा सा ज्यादा बन जायेगा.
निशा: परी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अक्षय जी, सूजी को हल्की ब्राउन होने तक भूनिये, हलवा अच्छा बनेगा.
mujhe apki sari recipe achi lagti hai or mai unko bnati bhi hu. halaki mujhe khana bnana itni achi tarah nahi ata isliye mai apki recipe dekh kar banati hu to sabhi ko acha lagta hai. so thank u.
निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शादमान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Saari recipes ek se bhadkar ek hain...
Main London me rehti hu aur aapki websites pe aksar aati hu...
Thanx a lot! !!!
निशा: जैनी, बहुत बहुत धन्यवाद.