सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.
सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.) आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.
Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk
- सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
- पानी
विधि - How to Make Soybean Milk
सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.

सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये. दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.
सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.
आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.
छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,
सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.
How to Use Soybean Milk
आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.

सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी. सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.
कमेंट (383)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: maishbhasin ji, बेबी को डेयरी सोय मिल्क दिया जा सकता है, ये बहुत अच्छा होता है. एसे साइड अफेक्ट नहीं होता.
निशा: मिश्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ललित जी, सोयाबीन दूध में प्रोटीन अधिक होता है, दूसरा कारन जो लोग बेगान है वे सोया बीन का दूध ही यूज करते है.
निशा: अंकित जी, प्रोटीन के लिये सोया प्रोडक्ट बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन कम्पनी के बारे में मुझे मालुम नहीं है.
Hum soya milk project karna chahte hai please muze iske bareme puri jankari dijiye.
निशा: मिनिनाथ जी, मुझे खेद है, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है.
thanx for sharing this valuable knowledge with Public.
निशा: आनन्द जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम जी, सोयाबीन का दूध गर्मी या ठंड भी पी सकते है, हर मौसम में फायदेमन्द है.
निशा: अरुन जी इससे टोफू बनता है, टोफू बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
निशा; पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुषमा जी, कपड़े में बधा हुआ ओकरा है. सोया पनीर इस दूध से बनता है, वेबसाइट पर सोया पनीर की रेसिपी उपलब्ध है.
mai soya milk ka plants lgana chahta hu or shath hi soyabin se banne vale padharth ke bare me jankari chahta hu l kya aap mujhe healp karege ji .
Sir machine ki jankari dene ka kast Kate ....
निशा: शरद जी इतनी डिटेल जानकारी मुझे नहीं हैं, लेकिन मशीन बेचने वाले लोग आपको डिटेल जानकारी दे सकते हैं.
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
is it gud for gym holder ""or"" take bais kaaa dudh....
n
how much we shud take after workout....
one more thing maim i read about its side effect is that it create cancer..
is it true..??????
निशा: अमन जी, सोयाबीन का दूध लाभकारी है, बहुत अधिक यूज करने पर इसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं.
निशा: पूजा जी और मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है.
निशा: फराज जी, कच्चा नहीं इसे पका कर खायें तो अच्छा है.
निशा: पिन्केश जी, दूध में इलाइची पाउडर मिलाने से उसका टेस्ट और स्मैल कम हो जाती है.
wowwwww
निशा: रेनुका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहित जी रोयाबीन का आटा बनाकर उसे गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी या परांठा बना कर खायें, बहुत पौष्टिक है.
निशा: खुशी, इससे वेट ज्यादा नहीं बढ़ता है, साथ आपकी हैल्थ बढ़ जायेगी.