सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.
सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.) आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.
Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk
- सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
- पानी
विधि - How to Make Soybean Milk
सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.

सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये. दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.
सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.
आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.
छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,
सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.
How to Use Soybean Milk
आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.

सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी. सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.
कमेंट (383)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुरेन्द्र जी, डेयरी मिल्क में फैट अधिक होती है, लेकिन डबल टोन्ड मिल्क हार्ट पेसेन्ट को दिया जा सकता है, सोय मिल्क भी अच्छा होता है, पेसेन्ट के लिये इसे भी यूज कर सकते हैं.
निशा: प्रदुम्ना जी, दूध में छोटी इलाइची पाउडर डालकर यूज कीजिये, उतनी महक नहीं रहनी चाहिये.
निशा: अनुश्री जी इससे फैट नहीं बड़ती.
निशा: राजेश जी इससे मिठाई नहीं बनाई जाती.
निशा: श्रूति जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: भूपेन्द्र जी, अंकुरित दालें ली जा सकती हैं, सोयाबीन का दूध लेना अच्छा है, अगर आपके यहां टोफू मिल जाता है तो उसे लीजिये ये प्रोटीन के लिये बहुत अच्छा खाना है, खाने में ये चीजें हमेशा ही खाते रहना होगा.
निशा: शान्ति जी एसा किया जा सकता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to know the full detail about this project please contact
Rohit kadam
7879667833
Thanks
i am interesting for setting up a soya milk/product making plant in madhya pradesh.
Please contact me asap. 08595141852
निशा: मोना पहली बार आप दही डाल दीजिये, बाद में आपके पास सोया कर्ड ही जमाने के काम आयेगा.
निशा: दिनेश, कच्चा नारियल को काला छिलका उतार कर कद्दूकस कर लीजिये और बारीक पीस लीजिये, 1 गिलास पानी डालकर एक बार और ग्राइन्ड कर लीजिये, बारीक छलनी में छान लीजिये, ये गाढ़ा कोकोनट मिल्क बनकर तैयार हो जायेगा, बचे हुये नारियल को फिर से पीस कर पानी मिलाकर पीस कर छान लीजिये ये पतला कोकोनट मिल्क तैयार हो जायेगा, तीसरी बार भी एसा करके पतला कोकोनट मिल्क बना सकते हैं. बचे हुये कोकोनट को सुखाकर, केक और कुकीज बनाने के काम में लाया जा सकता है.
निशा: मोना, सोय मिल्क को बिलकुल उसी तरह जमा कर दही बनाया जा सकता है जैसे दूध का दही जमाते हैं.
निशा: दही जमाने का तरीका वेबसाइट पर दिया हुआ है, सर्च बटन पर दही जमाना लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Best Regards,
Rajeev Aggarwal
USA
Me aapse contact karna chahta hoo
09827504170
निशा: समीर, दूध फाड़ने के लिये सीट्रिक एसिड का यूज करते हैं.
निशा: परमजीत जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा, अजय 2, 3 छोटी इलाईची का पाउडर बना कर दूध में मिला दीजिये, महक नहीं आयेगी.
Kya soya milk 1year old baby ko de sakte he in place of cow milk?
निशा: अंजली जी अवश्य दिया जा सकता है.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.