सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

📅 4 सितंबर 2010 👁 7.6 लाख बार देखी गई 💬 383 कमेंट ★ 3.1 (13034)

image

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.

सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.)  आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.

Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk

  • सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
  • पानी

विधि - How to Make Soybean Milk

सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.
How to make Soy Bean Milk
सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये.  दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.

सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.

आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.

छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.
Making Soy Milk, How to Make Soy Milk
दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.

अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,

सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.

How to Use Soybean Milk

आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.
Soy Bean Okara
सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी.  सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.

How to Make Soybean Milk video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (13034 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (383)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Raj Agrawal
Ma'am soya milk ka test kaisa hota hai??
Kya isme se gandh aati hai??
NishaMadhulika
Raj Agrawal जी, सोयाबीन की महक दूध में होती हैं, हमारा स्वाद इस दूध के लिये नही हैं, लेकिन अगर रोजाना ये दूध पिया जाय तो ये धीरे धीरे अच्छा लगने लगता है. वैसे चाहें तो सोयाबीन दूध में थोड़ा इलाइची पाउडर डाल दें तो स्मैल कम हो जाती है.
Pramod Kumar Sharma
Soya Doodh me soya ki badhbu ke liye kaya milaya Jata he
NishaMadhulika
Pramod Kumar Sharma जी, सोयाबीन की महक दूध में होती हैं, हमारा स्वाद इस दूध के लिये नही हैं, लेकिन अगर रोजाना ये दूध पिया जाय तो ये धीरे धीरे अच्छा लगने लगता है. वैसे चाहें तो सोयाबीन दूध में थोड़ा इलाइची पाउडर डाल दें तो स्मैल कम हो जाती है.
Ankit yadav
Good solution
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Ankit yadav
Snehal gujrati
Hello maam.. mera naam snehal hai... main aapki bohot badi fan hunn.... apki maine maximum sari recipes banayi hai... apka samjhane ka tarika bohot hi simple aur acha hai... thank you so much for being on youtube... maine apki ki soya milk ki recipe dekhi jo ki boht achi hai .. ek request hai aapse agar aap soya curd ki recipe share kariyega...
I wil be waiting for ur positive response...
Thanks Nisha Aunty...????
NishaMadhulika
Snehal gujrati जी, सुझाव के लिए धन्यवाद, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
Deepika
Mera baby norml dudh nhi pita Kya baby ko ye psnd ayega??
NishaMadhulika
Deepika जी, आप इस बारे में डाक्टर से संपर्क करें वहीं आपको उचित सलाह दे पाएंगे.
विजय श्री वास्तव
आप के माध्यम से सोयाबीन के दूध तैयार कर घर के सदस्यों के लिए उपयोगी हैं इस से पौष्टिक अहार के लिए उपाय है इस कार्य के लिए धन्यवाद
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद विजय श्री वास्तव
Dndairy
Soya milk me doodh jaisa flavour kaise paye
NishaMadhulika
Dndairy सोयाबीन की महक दूध में होती हैं, हमारा स्वाद इस दूध के लिये नही हैं, लेकिन अगर रोजाना ये दूध पिया जाय तो ये धीरे धीरे अच्छा लगने लगता है.
Madhusudan Gupta
क्या दूध बनाते समय खाने का सोडा डालने की आवश्यकता होती है? क्या उससे स्वाद और महक में कुछ बदलाव होगा?
NishaMadhulika
Madhusudan Gupta सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
Dilip tukaram kakad
Wery nice process
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Dilip tukaram kakad
Sandip
Soya milk ki mahak kaise khatam hogi
NishaMadhulika
संदीप जी, सोयाबीन दूध में थोड़ा इलाइची पाउडर डाल दें तो स्मैल कम हो जाती है.
Saurabh kulshreshtha
Soyabeen ka doodh banate waqt uske pulp(Okara) jo bachta hai uska kya karna hai
NishaMadhulika
सौरभ जी, सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी. पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नमक और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.
manoj varshney
Super ideas thanks
NishaMadhulika
मनोज जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Afsar gauri
Men Esme she soyabeen ki mahak nhi jati he
NishaMadhulika
Afsar gauri , ये सोयाबीन की महक दूध में होती हैं, हमारा स्वाद इस दूध के लिये नही हैं, लेकिन अगर रोजाना ये दूध पिया जाय तो ये धीरे धीरे अच्छा लगने लगता है. सोयाबीन दूध में थोड़ा इलाइची पाउडर डाल दें तो स्मैल कम हो जाती है.
Ram Mehar Yadav
soya milk se ice cream banane ka tarika
NishaMadhulika
राम जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूम्गी.
Aman
निशा जी
1.क्या सोयाबीन को बिना भिगोए ऊबाल सकते है?
2.क्या सोयाबीन को कच्चा तल के खा सकते हैँ?
3.क्या उबले सोयाबीन को तल सकते है?
4.क्या सोयाबीन को बिना कूकर के उबाल सकते है?
निशा: अमन जी, सोयाबीन को भिगो कर ही उबाला जाता है.
सोया बीन को भिगो कर तल कर खाया जा सकता है.
उबाले हुये सोयाबीन को तला जा सकता है.
सोयाबीन को बिना कुकर के उबाला जा सकता है लेकिन इस तरह उसमें बहुत देर लगती है.
Prem Raj
Kya yeh. Calcium yukt hai. ?

निशा: प्रेम जी, होता है.
Rakesh
Isla rajetreson kha se hoga. Kya rajestretion jarure hae immideat replae me as soon as possible
DIPESH RAJPUT
VERY NICE SOYA PANEER

निशा: दीपेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manoj tiwari
kya soya milk fat to nai jata he. isko kitne din me use karna helthful rahega, kya iska dahi bi ban sakta he. kya is dududh me sugar ki jagah gud dal ke pi sakte he. soya milk ko kitni baar garm karna helth ful hoga.flavour kese milaate he. kya iska commercial production kiya ja sakta he to kese kitna profitable rahega plz har espect se point wise bataiye hindi me. thanx
निशा: मनोज जी, सोया मिल्क को फ्रिज में रखकर 3 दिन तक यूज किया जा सकता है. जितना दूध यूज करना हो उतना गरम करें, सारा दूध बार गरम न करें. दूध में गूड़ डाल कर पीया जा सकता है और छोटी इलाइची का पाउडर डालने से दूध में सोयाबीन की महक को दूर किया जा सकता है. मुझे खेद है कि कामर्शियल यूज के बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
Antony Mathew
How to make good curd from soya milk. We have to add other jaaman for finishing the curf
निशा: एन्टोनी जी, इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Ketan
Soya milk me test milk jesa hota hai means flevar .

निशा: केतन जी, हमारा स्वाद इस दूध के लिये नही हैं, हम पहली बार पीयें तो बिलकुल अच्छा नहीं लगता लेकिन बार बार पीने से टेस्ट डेवलप हो जाता है.
Ajay Chaudhary
Kya yeh milk pack karke rakha ja sakta hai
निशा: अजय जी, दूध अन्य दूध की तरह फ्रिज में रखकर 2-3 दिन यूज किया जा सकता है.
Mukesh Kumar Garg
Soya bean tofu banane me mahak please give me chemical name .
निशा: मुकेश जी, टोफू में हल्की सी महक आती है लेकिन इसे तवा पर हल्का भून कर खायें तो अच्छा लगता है.
shubham saxena
निशा जी मे टोफू की महक को कैसे काम कर सकता हु।plzzzz rply

निशा: शुभम जी, सोया मिल्क में सोया की महक तो रहती है, लेकिन टोफू को सेक कर सब्जी बनाते है उसमें महक नहीं रहती, टेस्ट तो पनीर से थोड़ा फरक होता है.
Ram Milan
Mam I have tried 4-5 times but dudh phat ta hi nahi aur milk ka color bhi pure white nahi it is little bit creamy color
निशा: राम मिलन जी, दूध का कलर क्रीम कलर का ही होता है, लेकिन दूध अवश्य फट जाता है, आप दूध को जिससे यानि कि खट्टा जो भी डाल रहें थोड़ा और डालें और इंतजार करें, दूध अवश्य फटेगा, इसके लिये आप वीडियो भी देख सकते हैं.
faiz
My dear
Sir
Keya soya milk aur cow milk mix Ker kaya doodah pea ja sakta hay Keya.

निशा: फैज़् जी, पी सकते हैं, लेकिन अलग यूज करें तो ज्यादा अच्छा है.
Zilay Singh
Hello Sir,
I make soyabean's milk but this is not like mother dairy milk there is some smell of soyabean in milk what is mother dairy process for smell please tell us
Thanks
Laxmi devi
निशा जी सोया मिल्क मे बहुत महक आ रही है। क्या करें?

निशा: लक्ष्मी जी, ये सोयाबीन की महक दूध में होती हैं, हमारा स्वाद इस दूध के लिये नही हैं, लेकिन अगर रोजाना ये दूध पिया जाय तो ये धीरे धीरे अच्छा लगने लगता है. सोयाबीन दूध में थोड़ा इलाइची पाउडर डाल दें तो स्मैल कम हो जाती है.
Raj
Soya milk nhi ban Pata upar diye vidhi se

निशा: राज जी, परेशान न हों आप सोयाबीन मिल्क बनाने की वीडियो भी देखें और दिये हुए निर्देशों को समझते हुए इसे बनाएं. थोडी़ सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे से सोयाबीन का दूध तैयार कर लेंगे.
prakash aloriya
सोयाबीन के दूध से अपने शरीर की हाईट बड़ाई जा सकती है
निशा: प्रकाश जी, हाइट बढ़ाने के बारे में तो नहीं पता लेकिन इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, सेहत के लिये अच्छा है.