सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

📅 4 सितंबर 2010 👁 7.6 लाख बार देखी गई 💬 383 कमेंट ★ 3.1 (13034)

image

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.

सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.)  आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.

Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk

  • सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
  • पानी

विधि - How to Make Soybean Milk

सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.
How to make Soy Bean Milk
सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये.  दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.

सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.

आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.

छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.
Making Soy Milk, How to Make Soy Milk
दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.

अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,

सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.

How to Use Soybean Milk

आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.
Soy Bean Okara
सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी.  सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.

How to Make Soybean Milk video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (13034 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (383)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

prakash aloriya
सोयाबीन के ढूध को सुबह शाम केसे पीये खाने से पहले या खाने के बाद और इसे कितना पीये मेरी उम्र 20 है.
निशा: प्रकाश जी, सुबह नाश्ते के साथ ले सकते हैं, मात्रा 1 छोटा गिलास 200 मिली, और शाम को डिनर के बाद भी लिया जा सकता है.
Renu sharma
Nisha g nmskar,
M apki bhut abhari hu. Apki receipies pdh pdh kr mne khana acha khana bnana sikha h. Jo phle mujhe bilkul nhi ata tha.
M ye janna chahti hu ki soya milk thnda pina chahiye ya garam. Kya esme chini b mila skte h or agr eska flavour change krna chahe to kya kre kyoki mere bchcho ko pasand nhi aa rha jbki market wala pite h.

निशा: रेनू जी, आप इसे ठंडा या गरम जैसे पीना चाहें ले सकते हैं और इसमें फ्लेवर का उपयोग भी कर सकते हैं.
Yogesh bhardwaj
Soya milk Banakar bhejne ke liye market India mein kahan hai plant kaha par success hoga मैं उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रिक्ट मैनपुरी ग्राम पतारा का रहने वाला हूं यह बिजनेस गांव में सक्सेस हो सकता है या नहीं क्या कोई ऐसा थोक विक्रेता जो सारा milk एक साथ खरीद ले

निशा: योगेश जी, माफ किजिएगा मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. आप अपने गांव के थोक विक्रेता से इसके बारे में पूछ सकते हैं.
B A snap
Good product

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
sonu nain
hlo ji kya koi muja btaega soyabeen ko kis time mtlb subha ya syam kitni matra ma khana chaiya or khane ki vidi

निशा: सोनू जी, इसे कभी भी पीया जा सकता है. दिन में 250 मिली. 500 मिली. तक ले सकते हैं.
suhail khan
Thank u nisha

निशा: सुहेल जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Jaya
Home made soya milk mein sugar kitni mix karein . Kyunki uska swad phika rehta hai? Pls tell me.

निशा: जया जी आप अपने स्वादानुसार चीनी डाल कर पी सकती हैं.
Nymph srivastava
How to make soya milk or tofu bacteria free?
निशा: निम्फ जी, आप ये दोंनो रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
vibhor deep garg
Nisha madam namaste
Main apse ye puchna chahta hun ki soya milk banane ke baad thodi der ke baad gaada ho jata Hai..Half drink kar pata is wajah see...Thick kyu ho jata Hai?
निशा:विभोर जी दूध को फ्रिज में रखें, फ्रिज में रखने के बाद दूध हल्का गाढ़ा हो जाता है, आप उसमें पानी डाल कर यूज कर सकते हैं.
Rohit Singh
Mam, Is this milk is helpful in reducing cholesterol level. As it is claimed by various sites.
निशा:रोहित जी, आप सही कह रहे हैं इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, फैट और क्रीम बहुत कम होती है.
Akanksha
Nisha ji i tried to make it but its taste not sweet... Little bit different like tura. Pls let me know kya mere banane me kuch galti hui ya koi or bat ka dhyan rakhna ho..... Pls reply

निशा: अकांक्षा जी, सोया दूध मीठा नही होता और इसका स्वाद गाय या भैंस के दूध से अलग भी होता है. इसमें हल्की सी सोया की महक भी रहती है़. आप चाहे, तो इसमें इलाइची पाउडर मिलाकर उस महक को थोड़ा कम कर सकते हैं.
jagdish maheshwari
Soyabin se Jo doodh banta Hai ,kya usse mithaiyan bana sakte Hai isse kisi ko nuksan to nahi hota.

निशा: जगदीश जी, इससे मिठाई नही बनाई जाती.
lavi
nisha ji isse hamara wait bi bdhega ya nahi
निशा: लावी जी, सोयानीन के दूध से वेट नहीं बढ़ता है.
mahesh
Namskar medam .
Kya soya milk ko din mai 2 glass le sakte hai ? Use koi nuksan ya sideffect to nahi hota.
निशा: महेश जी, ये दूध दिन में 2 गिलास लिया जा सकता है, फिर भी हरएक इंशान का डायजेशन और हर चीज अलग तरह से काम करती है, तो आप इसे लेकर देंखे अगर अच्छा लग रहा है तब इसे पीयें, और नहीं तो न पीयें.
MANISH kUMAR KAUSHIK
Dear sir/Madam please send me farmula & chemical to remove soya smell & to make it use in Tea coffee curd lassi Paneer as well as natural taste

निशा: मनीष जी, सोयाबीन के दूध में सोया की हल्की सी स्मैल आती ही है. इसमें इलाइची पाउडर डालकर स्मैल को थोड़ा सा कम किया जा सकता है.
Rajeev Kumar yadav
How is protein in soyabin.and how is profit for a man hair fall.
राजीव
इसका मिल्क व अन्य उत्पाद बनाकर बाजार में बेचना चाहता हूँ इसलिए अधिक जानकारी चाहिए संपर्क करे
sachin pandey
M soya milk banakar bechana chahta hu 20 kg se start kana chahta hu kitani matra me kya milana padega......??????
Help me
निशा: सचिन जी, सोयाबीन मिल्क बनाने का तरीका आप म्रेरे वेबसाइट पर देख रहें है और वीडियो भी देख सकते हैं, ये सिर्फ सोयाबीन के दानों से बना होता है.
aman tyagi
can we made gram milk & it's benefits.
subhash chndra
A tastier, healthier recipe for good substitute for milk , ++ proteins especially as a necessary need for those suffering from " Milk Allergy''

निशा: सुभाष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajveer singh chokawat
hw to prepare my body I am very week
Bhuvneshwar
Soya milk बनाने के लिये पुरे सोयाबीन न लेकर सोयाबीन की दाल को पानी मे भीगो सकते है
निशा: भुवनेश्वर जी. सोयाबीन दाल से भी इसी तरह भिगोकर सोय मिल्क बनाया जा सकता है.
भुवनेश्वर पाटीदार
क्या सोयाबीन से घी बनाया जा सकता है
Raj
Kya tofu paneer ka swad milk paneer jesa hota h ya user defrent

निशा: राज जी, इसके स्वाद में और टैक्सचर दोंनों में अंतर होता है.
Ashish jain
madam please answer. soyabeen milk banane ke liye kon si soyabeen use kare. 1 sukhi daal jesi soyabeen. 2 geeli matar ki tarah vaali soyabeen. jo sabji bajar mai chilko samet milti hai.

निशा: आशीष जी, सूखी दाल जैसी सोयाबीन लेनी है.
Rekha chauhan
Nishaji kya soyachaap ghar pe nhi bna skte? Agar ghar me banana chaahen soyabin ka to?

निशा: रेखा जी, इसे घर पर नही बनाया जा सकता है क्योंकि ये तकनीकी प्रक्रिया द्वारा बनता है.
Dipak rambhad
निशा जी मैने दुध बनाया लेकिन उसमे सोयाबिन की महक आ रही है। आप सुझाव दिजीये।

निशा: दीपक जी, इस दूध में सोया की हल्की सी महक तो रहती है, आप इसे कम करने के लिए इलाइची डाल सकते हैं.
Rekha chauhan
Hi,
Nisha ji soya chaap kaise banega soyabin ka? Plzhelp

निशा: रेखा जी, सोया चाप पनीर बेचने वालों के पास मिल जाती है.
prem
Mam
Tofu ko kiske saath khaya ja sakta h
I mean isko kese kha sakte h
Please reply on gmail

निशा: प्रेम जी, टोफू को पनीर की तरह उपयोग किया जाता है. इससे सब्जी, पुलाव, कटलेट्स इत्यादि बना सकते है.
Amit kumar pal
Canning kya hai??
Types of canning???