सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.
सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.) आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.
Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk
- सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
- पानी
विधि - How to Make Soybean Milk
सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.

सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये. दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.
सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.
आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.
छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,
सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.
How to Use Soybean Milk
आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.

सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी. सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.
कमेंट (383)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रीतम जी, सोया मिल्क रोजाना 1 गिलास पीने पर तो नुकसान दायक नहीं है.
निशा: सतीश जी, दूध में छोटी इलाइची पाउडर डालकर यूज कीजिए, उतनी महक नहीं रहनी चाहिए.
निशा: चंदा जी, सोयाबीन मिल्क से खीर और रसगुल्ले बनाये जा सकते हैं.
निशा: मीत जी हां सोया बीन के मिल्क को काउ मिल्क में मिला कर पी सकते हैं, ये उतना ही फायदेमन्द होगा.
लोगो को उनके स्वास्थ के प्रति जागरूक करने के लिये धन्यवाद
इस मिल्क को 1दिन मे कितनी मात्रा मे पी सकते है
और इसके साथ कोई परहेज़ है ? Plz tell
निशा: आनन्द जी, अपने पाचन के अनुसार दूध एक दिन में 1-2 गिलास तक पी सकते हैं, इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, सारी चीजें आप अच्छी हैल्दी घर में ताजा बनी हुई खायें, सेहत के लिये अच्छा होता है.
निशा: राहुल जी, धन्यवाद.
निशा: सदीप जी, बाजार में सोयाबीन दूध मिलता है.
निशा: सलीम जी, सोया मिल्क में सोया की महक तो रहती है.
plz. soyabin se paneer aur soyabin badi banane ki vidi evam machine price plz.
निशा: कृ्ष्णा जी, सोयाबीन से पनीर (टोफू ) बनाना मेरे वेबसाइट और चैनल पर दिया हुआ है आप इसे देख सकते हैं.
निशा: बजरंग जी, इस दूध का स्वाद गाय और भैंस के दूध से अलग होता है पर आप इससे चाय बना सकते हैं.
निशा: रजनीश जी, आप दूध के फटने के बाद उसे कपड़े में डालकर पूरी तरह पानी निकलने तक छाने और किसी भारी चीज से दबा कर रखें अच्छा टोफू जमकर तैयार हो जायेगा, अगली बार आप अवश्य ही अच्छा टोफू बना सकेंगे.
Useful ok
Thanks Exlent
निशा: राशिद जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गणेश जी हां इसे हम चाय में यूज कर सकते हैं.
निशा: संजीवनी जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नदीम जी, सोया मिल्क में सोया बीन की स्मैल आती है, इलाइची पाउडर डालकर स्मैल को कम किया जा सकता है.
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रंजीत जी, ये दूध डेयरी मिल्क से ज्यादा पाचक होता है, इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, आप एक बार डा. से सलाह ले सकते हैं, सोय मिल्क को फ्रिज में रखकर 3 दिन तक यूज किया जा सकता है.