सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.
सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.) आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.
Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk
- सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
- पानी
विधि - How to Make Soybean Milk
सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.

सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये. दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.
सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.
आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.
छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,
सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.
How to Use Soybean Milk
आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.

सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी. सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.
कमेंट (383)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजेश जी, दूध में इलाइची पाउडर मिलाने से उसका स्वाद अच्छा हो जाता है. सोयाबीन दूध से टोफू सोफ्ट बनाने के लिये दूध उबालने के बाद, उसे हल्का ठंडा करे और फाड़े टोफू सोफ्ट बनेगा.
निशा: रवि जी, दूध लेना है.
other places before that but
I did not get this type of effective and
more useful text. It is really important now to
vary your anchors as this seems more natural to user.
This article helped me a lot to understand information.
निशा: जापानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चेतना जी, उबालने पर दूध कम नहीं होता है.
other places before that but
I did not get this type of effective and
more useful text. It is really important now to
vary your anchors as this seems more natural to user.
This article helped me a lot to understand information.
Japani oil</a>
निशा: पवन जी हां अवश्य ले सकते हैं.
निशा: प्रशान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राम जी, सोयाबीन का आटा गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बनाई जा सकती है, सोया बीन चीला बनाया जा सकता है, और सोया बीन पनीर (टोफू) खाया जा सकाता है.
निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरीता जी, अपनी पसन्द के अनुसार कोई भी सोया चाप लिये जा सकते हैं, मैं खाने में कलर नहीं पसन्द करती हूँ इसलिये हमने विदआउट कलर चाप लिये हैं.
(2) which chemical used for whiteness of milk.
(3) to increase fatness and fat which chemicals to be added
Aap sach me jadugar ho..my God jo cheeje banane k liye hum soch bhi nhi sakte aap unhe itna easily bana leti ho..aur hame sikha bhi deti ho...sach me ye ek God gift hai...love you..nishaji...
Thank u so much..aaj mai ye milk banane wali hu sirf aapki waja se ...thanx ...
निशा: नाज़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूपेन्द्र जी, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
निशा: वसीम जी, बिलकुल पी सकते हैं.
निशा: विकास जी, अगर डेयरी मिल्क यूज नहीं करते हैं, तब ये सोया मिल्क ले सकते हैं या दूध से एलर्जी हो तब ये दूध ले सकते हैं, ये दूध फायदेमन्द होता है.
निशा: गनेश जी, 125 ग्रान सोयाबीन में 1 लीटर सोयामिल्क बन जाता है.
निशा: नीतू जी हां सोया मिल्क से दही बनाया जा सकता है.
निशा: सोयाबीन की महक दूध में होती हैं, लेकिन अगर रोजाना ये दूध पिया जाय तो ये धीरे धीरे अच्छा लगने लगता है. सोयाबीन दूध में थोड़ा इलाइची पाउडर डाल दें तो स्मैल कम हो जाती है.