सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

📅 4 सितंबर 2010 👁 7.6 लाख बार देखी गई 💬 383 कमेंट ★ 3.1 (13034)

image

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.

सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.)  आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.

Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk

  • सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
  • पानी

विधि - How to Make Soybean Milk

सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.
How to make Soy Bean Milk
सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये.  दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.

सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.

आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.

छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.
Making Soy Milk, How to Make Soy Milk
दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.

अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,

सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.

How to Use Soybean Milk

आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.
Soy Bean Okara
सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी.  सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.

How to Make Soybean Milk video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (13034 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (383)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shivani
Mam,Plz mujhe chana dal and chawal ka pulao banana sikhaye na.aur maam maine apse mirchi jo fafde ke sath khate hai btaye jo thode meethi hoti hai.
KIRIT PATEL
PLEASE GIVE TOFU RECIPE.
AND HOW TO MAKE TOFU.

THANKS
kuljeet
Nisha g thx! soya milk toh vakai he gud 2 health but yeh soyabeen jo raw hoti hai dikhti kaisi hai? pz batayein.
निशा: कुलजीत, दूध के पास जो दाने बिखरे हैं वही सोयाबीन के दाने हैं.
ram
THANKS FOR YOUR REPLY NISHA JI
but i want butter paneer masala recipe & panner pasanda recipe.i want BIRYANI recipr also.
so plz plz plz NISHA JI tell me these recipe soon i am waiting these recipe for a long time
harshika
can we prepare tea or coffee with this milk or not ?
निशा: हर्षिका, सोयाबीन दूध से चाय काफी नहीं बनते.
babita
wow!!! its really great, i can use this to feed my child also?
ram
there is very long nisha ji and you have not put recipe of paneer or biryani why?
plese give these recipe
निशा, राम पनीर की रैसिपी आप " विविध" कालम में देख सकते हैं.
sweetsneha
ye bht achi recipe hai.thanks.
alka
i will try this recipe plz tofu banana bhi bataiye
निशा: अल्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद. टोफू बनाने की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, इसे आप देख सकती हैं.