सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.
सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.) आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.
Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk
- सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
- पानी
विधि - How to Make Soybean Milk
सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.

सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये. दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.
सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.
आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.
छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,
सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.
How to Use Soybean Milk
आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.

सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी. सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.
कमेंट (383)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अवश्य मिला सकते हैं. बाजार में इलायची फ्लेवर का सोयाबीन दूध मिलता भी है.
निशा: अनुश्री, सोयादही का स्वाद हमारी स्वादग्रंथियों को अभी पसंद नहीं आता. फिर भी मैं कोशिश करूंगी
निशा: सीमा, जी हां आप बेबी को हल्का गरम सोया मिल्क चीनी हल्का मीठा करके दे सकती हैं.
निशा: पन्धीर जी, आप अपने और भी अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिये, धन्यवाद.
निशा: अजय, मुझे इसके वारे में जानकारी नहीं हैं.
निशा: वेवसाइट पर टोफू बनाने का तरीका दिया है, टोफू को सोय कर्ड कहा जाता है, आप सर्च बटन पर टोफू लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Kya hum soya Milk ko Tea banane ke liye use kar sakte hai?
Pls Reply
निशा: मनीषा, सोया मिल्क से चाय और काफी अच्छी नहीं बनती.
निशा: एश, सोयाबीन के दाने दिखने में लोबिया से मिलते जुलते ही होते हैं लेकिन पौष्टिकता के मामले में बहुत अधिक गुणकारी. सोया चंक्स (न्यूट्रीला) इन्हीं दानों से सोयाबीन का तेल निकालते समय प्रोसेस करके बनाया जाता है,
we r interested to start this business on big leval so regarding that please guide for further detail.
call us on
Dev P Waykos
9595350999
निशा: सूर्य देव जी, यदि आप इसे व्यवसाय के रूप में शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिये दिल्ली प्रगति मैदान में आहार प्रदर्शनी Mar. 10-14, 2012 देखिये. वहां आपको इसकी सस्ती स्वचालित मशीनों के बारे में जानकारी मिल सकेगी.
Soyabean ke atta se chap kaise banti hai , pls batain.
apka trika acha laga magar mujhe ek baat samajh nahi aayi ki bazar me jo soya milk milta hai usme to bilkul mehak nahi hoti woh milk kaisey banate hai
plzz reply me i am waiting for your ans
Amit
निशा: अमित, बनाने का तरीका तो यहीं होता है, लेकिन उनके सारी चींजे प्रोपर, पूरा प्लान्ट होता है, दूध की स्मैल खतम करने के लिये भी वे कुछ चीजों का स्तेमाल करते हैं.
Thanks for your valuable altical on Soyabeen Milk. Please suggest me the soya milk better for a 7 month old baby and how much quantity to be feed, how much time between two feeds. because i want to feed this soya milk to my 7 month old baby.....
Please reply on my mail address : [email protected] urgently
isme pani kitna dalna hai......
kya garib bachchon men soya milk baantane ke liye hamen hamen ise kahi se patent karana padega ya ese hi baant sakate hen.
निशा विजेन्द्र जी, मुझे तो एसा नहीं लगता कि गरीब बच्चों को दूध बांटने के लिये पेटेन्ट की आवश्यकता होगी.
thanx for giving advise how to make tofu,i go to gym every day and i need protein.so this is very very helpfull for me.i want to tell you now your male fans are increasing.
निशा: चिराग, धन्यवाद.
Khem Anand Sharma
निशा: सोनिया, जी हां यह बहुत ही हैल्दी शेक बनेंगे.
Thanks
निशा: पूजा जी हां एसा कर सकते हैं.
निशा: ज्योति, आप ले सकती है कोई नुकसान नहीं होगा.