सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.
सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.) आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.
Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk
- सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
- पानी
विधि - How to Make Soybean Milk
सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.

सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये. दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.
सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.
आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.
छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,
सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.
How to Use Soybean Milk
आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.

सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी. सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.
कमेंट (383)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Can okra be used in making a sweet preparation with jaggary ?
Hope to get the reply
Thanking you for a very nice article on soy milk Nishaji
निशा: आतिया जी सुगर पेसेन्ट ये दूध ले सकते हैं, ये उनके लिये फायदेमन्द है, इस दूध से भी चाय काफी बनाई जा सकती है.
Me gujarat me rajkot dis me karna chata hu
Mo 09879524115
mashiniry aur pura plant ki jankari mai aapko dunga
aapke details mail karo
[email protected]
निशा: शिवम,सोयाबीन के दूध को फ्रिज में रखकर 3 दिन तक यूज किया जा सकता है.
निशा: हर्षा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शशि जी ये हो सकता है, अभी मैंने इसके वारे में पढ़ा कि अधिक समय तक लगातार खाने से इसके बैड इफैक्ट होंगे, तो मैं यही कहूँगी कि सोयाबीन को बहुत अधिक न खायें और लगातार लम्बे समय तक न यूज करें, धन्यवाद.
निशा: कपिल, जी हां आप कभी भी सोयमिल्क और कभी भी डेयरी मिल्क ले सकते हैं एसा बिलकुल नहीं है कि अगर आप सोयमिल्क ले रहे हैं तो डेयरी मिल्क नहीं लेंगे, धन्यवाद.
निशा: योगी, इसे सोयाबीन दूध के नाम से बेचा जाता है, मिलाकर नहीं.
thanks
निशा: संतोष, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe soyabeen milk, tofu banake business karneka echha he, please mujhe help karsekte he... eske bareme jankari deke... jese- konsa machine chahiye... kanha milega... kitna kharch hoga.... me Agartala Tripura pe a plant lagana chatahu... budget kam he.... thanks
निशा, दीपानकर, दूध में 2-3 छोटी इलाइची कूट कर डाली जाय तो टेस्ट अच्छा हो जाता है.
निशा: शिखा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिती, सोया चंक्स से सोयमिल्क नहीं बना सकते हैं.
i am really glad to know this.
Once again thanks.
निशा: मनीषा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks humne apki btayi hui recipes banai hai..humme bhut achi lagi ..humne tofu bhi bnaya vo bhi bhut tasty tha.or dahi bhi jamai par proper tarike se ni jamti par phir bhi bhut tasty thi ..humne apki or bhi btai hui recipes bani ..hamare ghar par sabko bhut pasand aai
thankssssss...
asi ap btate rhe or hum banate...
thank u very much...
निशा: आंचल, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु, सोयाबीन की महक तो दूध में रहती है, इलाइची पाउडर डालकर महक को कम कर सकते हैं, और इसे लगातार यूज करने से महक कम लगती है.
निशा: वंदना, न्यू बोर्न बेबी के लिये मां का दूध अच्छा होता है, जिन बच्चों को मां का दूध या गाय भैस का दूध सूट नहीं करता उनके लिये डा. सोया मिल्क के लिये कहते है.
Thanks
Thanks
निशा: प्रवीन, सोया मिल्क में इलाइची पाउडर डालने से महक कम हो जाती है, व्यवसाय के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, धन्यवाद.
I want start small soyamilk plant. whear i can visit runing plant.
निशा: कुमार, सोयाबीन के दूध में सोयाबीन की स्मैल तो आती है, हम पहली बार पीयें तो बिलकुल अच्छा नहीं लगता लेकिन बार बार पीने से टेस्ट डेवलप हो जाता है, सोयाबीन दूध में थोड़ा इलाइची पाउडर डाल दें तो स्मैल कम हो जाती है.