सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.
सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.) आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.
Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk
- सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
- पानी
विधि - How to Make Soybean Milk
सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.

सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये. दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.
सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.
आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.
छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,
सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.
How to Use Soybean Milk
आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.

सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी. सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.
कमेंट (383)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
kya bina gym jaaye best body ban sakti hain
mujhe kya karna chahiye apna weight or fitness banane ke liye
निशा:पौष्टिक खाने से स्वथ्य रहते हैं, लेकिन बौडी बनाने के लिये जिम जाना ही पड़ेगा.
Aajkal packet mein bahut milawati , low quality dudh mil raha hain . Isliye soyamilk bahut accha alternative hain. Jald hi mein ise apne ghar mein banayunga.
Kya is se steymina bnta h?kya ye race ke liye laabhdayk h?
निशा: भूपेन्द्र जी, इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, स्टेमिना बढ़ाता है, आप टोफू भी ले सकते हैं.
Is milk ko pine se kya fayde hote h ???
निशा: विनिता जी, इसमें प्रोटीन अधिक होती है और फैट कम होती है, वेगान जो डेयरी प्रोडक्ट यूज नहीं करते वे ये दूध यूज कर सकते हैं, बच्चे जो लेक्टोज इन्टोलरेन्स है वह बच्चे ये दूध पी सकते हैं.
mai eska pura plant lagana chahta hu.kitna kharch aayi ga
plz mujhi Bata dijyi.kitne jagh xhahi Yi.
निशा: अनुपम जी इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
Hi, I have an query, Can we make soya milk with dried RONGI!?
निशा : स्वागतम बिद्युत रंजन
Isse fayda kitne din me ho jayegaa
निशा: क्रिश सोया मिल्क को फ्रिज में रखकर 3 दिन तक यूज कर सकते हैं. फूड एक्जीविशन के बारे में कि वह कब हो रही है मुझे कोई जानकारी नहीं है.
निशा: मनी जी, हां शुगर डाल सकते हैं.
please tell me my question's answer
निशा: हरेन्द्र जी, अगर आप वेजीटेरियन हैं, तब सोया प्रोड्क्ट, दुध, टोफू और सोया चंक्स का यूज कीजिये, इससे प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में मिलते हैं, दूध तो आप डेयरी का भी ले सकते हैं.
निशा: रवि जी, दानों से चाप कैसे बनते हैं, ये तो नहीं पता. सोया चाप वही बनाये जाते हैं जया सोयाबीन से दूध और टोफू बनता है.
निशा: रवि जी, ये तो मुझे भी पता नही है.
निशा: प्रमोद जी, सोयाबीन दूध में प्रोटीन अधिक मात्रा में मिलते हैं, सेहत के लिये अच्छा है, लेकिन इसके यूज से वेट नहीं बड़ता, वेट बढ़ाने के लिये आपको अपनी डायट बढ़ानी होगी, उसमें घी की मात्रा थोड़ी अधिक कर लीजिये.