सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.
सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.) आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.
Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk
- सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
- पानी
विधि - How to Make Soybean Milk
सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.

सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये. दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.
सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.
आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.
छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,
सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.
How to Use Soybean Milk
आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.

सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी. सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.
कमेंट (383)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हरीष जी, आप इसे कैसे भी उपयोग करें यह लाभदायक रहता है.
निशा; दिव्या जी, सोयाबीन में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पायी जाती है, इसे खाने से पूरे शरीर को फायदा है.
निशा: सनी जी, सोयाबीन बडी से दूध नहीं बनाया जा सकता है.
निशा: ललिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
और क्या government इसकी permission देती है।
Micro wave nhi he
Nice
Kya pouch me aane waala soya milk safe h or kya usse utna hi fayda hota h.?
निशा: कृ्ष्णा जी, बाजार की हर जितनी सेफ होती है उतना ही सोया मिल्क सेफ होता है, इसे आप यूज कर सकते हैं, हैल्दी होता है.
Soyabin ke dudh me Protein kitna hota he? Nisha madem...Aur is se Weight & height gain ho sakta he? Soyaben dudh ke fayde kahiye...Plz rply dena
Thanks Nisha madem
निशा: नबील जी, दालों में प्रोटीन होता है, सोयाबीन में सबसे अधिक प्रोटीन की मात्रा होती है, हैल्थ के लिये अच्छा होता है. डिटेल जानकारी के लिये आप सर्च कर सकते हैं.
Nice idea
I Like it
I want these
क्या हमें टोफू और सोया दूध बाजार से मिल सकता है है
निशा: सुभेक्षा जी, टोफू और सोया मिल्क बाजार में मिलता है लेकिन बहुत ही कम जगह पर मिलता है.
soyabeen ka milk kis age k people k lie healthy hota h....
निशा: जूली जी, ये मिल्क तो किसी भी उम्र के लोंगो को पिलाया जा सकता है, हमेशा हैल्दी होता है.
Soyamilk se rasgulle bana sakte hai kya
निशा: आशू जी, अभी तो हमने इन्हैं बनाकर नहीं देखा मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
How long can we store it in refridgerator?
निशा: प्रियंका जी, इसे 2-3 दिन तक फ्रिज में रखकर यूज किया जा सकता है.
निशा जी अगर सोया दूध छान लिया हो तब भी कया पनीर बन सकता है
निशा: शालू जी, सोया मिल्क छानकर ही तैयार किया जाता है, और इसे सोया मिल्क को फाड़कर टोफू बनता है.
soya been ka milk pine se log kahte h ki halt Achee nahi rhti h kiyuo
ISSAY FAYDA KYA HAI HEALTH SE SAMBANDITH
निशा: अर्पित जी, इसमें फैट बहुत ही कम और प्रोटीन बहुत अधिक पाये जाते हैं. कुछ लोग जो भैंस और गाय का दूध पचा नहीं पाते हैं वे इसे उपयोग में लाते हैं.
Thank you... it got very easy with the help of video. :)
Kya soyabeen ke doodh se makhan nikal sakta hai?
Nisha ji kya soyabeen ko ankurit karke khane me labhdayak hai ?
निशा: उमेश जी, हाँ सोयाबीन अंकुरित करके खाने में लाभदायक है.
iska upyog karne par kitna time me bajan badne lagega
निशा: रितेश जी, कुछ भी कह पाना मुश्किल है, लेकिन कोशिश तो करनी ही होती है.
Message...
Hi... Me ye jana chahta hu ki soya milk ki company kholna chata hu Muje y baty ki soya milk se tea and dhai bante h ky aap muje bata y aagr ye hota h to ye kese kar shakte h
Nisha ji pllz tell me how to reduce the smell of soya milk.
निशा: अरविन्द जी, दूध में इलाइची पाउडर मिलाने से स्मैल कम हो जाती है.