सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.
सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.) आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.
Read - How to Make Soybean Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk
- सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
- पानी
विधि - How to Make Soybean Milk
सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.

सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये. दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.
सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.
आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.
छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,
सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.
How to Use Soybean Milk
आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.

सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी. सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट और इसमें आटा और थोड़ा नकम और तेल डालकर नमक पारे बनाकर भी खाये जा सकते हैं.
कमेंट (383)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिवम जी, सोयाबीन मिल्क से रसगुल्ले नहीं बनाये जाते हैं.
jis se vajan badhe
I'm so confused with your reply regarding abut soya milk tea.
Khai par aap ne likha hai ke is tea nahi bana sakte hai, khai par likha hai ke is se tea bana sakthe hai aur khai par likha hai banana sakte hai magar tea achi nahi hoti hai.
निशा: अमन जी, आप कनफ्यूज न हों आप सोय मिल्क से चाय बनाइये और पीजिये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
I want to prepare the soya milk without any smell , kindly tell me about it
निशा: सयीद जी, सोयामिल्क में सोया बीन की स्मैल आती है, इलाइची पाउडर डालकर स्मैल को कम किया जा सकता है.
निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती जी, सोयाबीन का स्वाद पहली बार में पसन्द नहीं आता है, लेकिन थोड़ा थोड़ा खायें तो बाद में इसका स्वाद अच्छा लगने लगता है, टेस्ट डिवेलप हो जाता है.
निशा: नरेन्द्र जी, दूध में इलाइची पाउडर डालकर उपयोग कर सकते हैं.
निशा: महेश जी, बचे हुये सोया पल्प को सुखा कर पाउडर बना सकते हैं.
निशा: जूही जी, बना सकते हैं.
निशा: गौरव जी, सोयाबीन की बडी़ से दूध नहीं बनाया जाता.
2 सोयाबीन मे कोनसी प्रोटीन है
निशा: निक्की जी, मेरी वेबसाइट पर रैसिपी दी हुई है आप उसे देख सकती हैं.
Small machine aati he or kahan
Sey milti hey
निशा: जोगिंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नवीन जी, नहीं, मेरा सारा काम वेबसाइट पर ही उपलब्ध है. धन्यवाद.
निशा: योगेश जी, ओंकरा को आटे में डालकर रोटी या परांठे बना सकते हैं, आटे में मिलाकर नमकीन मठरी या नमकपारे या शकरपारे भी बना सकते.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: अकोन जी, आपको इसका स्वाद दूध के साथ पसन्द नहीं आयेगा, आप ट्राई करके देख सकते हैं.
निशा: सोयाबीन के दाने उपयोग करने हैं.
निशा: निहाल जी, सोयाबीन से बना हुआ टोफू खायें ये हैल्थ के लिये बहुत अच्छा होता है.
निशा: जितेन्द्र जी, मार्केट कैसे करें इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है लेकिन जहा डेयरी मिल्क मिलता है वहा आप इसे बेचने के लिये बात कर सकते हैं.