दाल मखनी - Dal makhani Recipe

पंजाब की पसन्दीदा दाल दाल मखनी (Dal Makhani) सभी को बहुत पसन्द आती है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है. तो आइये आज हम भी अपने लन्च के लिये दाल मखनी बनायें.
Read - Dal makhani Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani
- काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)
- साबुत काले चना या राजमा - 50 ग्राम (1/4 कप)
- खाना सोडा -1/4 चौथई छोटी चम्मच
- टमाटर - 4 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक — 2 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- देशी घी —1 या 2 टेबल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार )
- हींग — 1-2 पिंच
- जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

विधि - How to make Dal Makhani
उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.
दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, खाना सोडा और नमक डाल कर 2 1/2 कप (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग और जीरा, मेथी डाल दीजिये. जीरा, मेथी भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.

इस भुने हुये मसाले में कुकर खुलने पर दाल मिला दीजिये. आप दाल को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये और गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.
दाल मखनी को प्याले में निकालिये, हरे धनियां और मक्खन ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार - पाँच लोगों के लिये.
- समय - 30 मिनिट
सुझाव
यदि आप प्याज और लहसुन पसंद करते हैं, तो हीग जीरा भुनने के बाद, एक प्याज और 5-6 कली लहसुन की लेकर छोटा छोटा कतर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये, घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज और लहसन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये और फिर उपरोक्त तरीके से सारे मसाले डालकर दाल मखनी बना लीजिये.
पिसे गरम मसाले की जगह साबुत गरम मसाले (8 काली मिर्च, 3 लोंग, 2 बड़ी इलाइची छीलकर और 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा) दरदरे कूट कर , मसाला भूनते समय डालकर भून लेंगे, साबुत मसाले का स्वाद दाल मखनी में बहुत अच्छा आता है.
Dal Makhani Recipe video
कमेंट (292)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अख्तर जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मेरी सारी रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: सिमरन जी, दाल मखनी साबुत उरद की दाल से ही बनाई जाती है. छिलके वाली उरद से दाल अलग तरह की बनेगी वह भी अच्छी बनती है.
निशा: पुरूषोत्तम जी, कढ़ाई पनीर की रेसिपी मेरे चैनल पर उपलब्ध है, उसके लिये लिक निम्न है.
निशा: गीरीश जी, आप ऊपर बताए गए तरीके से सब्जी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ बांटे.
निशा: प्रदीप जी, मसाला चाय हम जल्दी बनायेंगे.
kya mast recipe hai.....
nd very simple(-;
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jo bakery shop pr milti h?
निशा: हेमन्त जी, अमूल फ्रेस क्रीम ले सकते हैं या डेयरी पर क्रीम मिलती वह ली जा सकती है.
ise bhuna nahi jata?
निशा: प्रीति, गरम मसाले को भूनने की आवश्यकता नहीं होती, इसे बाद में डालने से गरम मसाले की महक ज्यादा रहती है.
निशा: आयुष जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि, वेबसाइट पर बहुत सारी तलने वाली रैसिपी हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नीता, बह्त लोग दूध भी डालकर बनाते हैं, दूध को दाल पकने के बाद डालकर मिलायें और उबाल आने तक लगातार चमचे से चलाते रहें.
apne to dal makhani me makhane dale hi nahi.
please kya btaeyega ki dal makhanr me makhana kab aur kaise dalna hai....sath hi aap ye v bata dijiye ki itne dal me kitna makhana pade ga....???
निशा: स्वास्ति, दाल मखनी में मखाने नहीं, मक्खन और क्रीम डाली जाती है.
निशा: सैफ जी हां अवश्य.
निशा: पूजा, मलाई को फैट कर डालिये, और डायरेक्ट फ्रिज से निकाल कर मलाई नहीं डाले उसे नार्मल तापमान पर आने के बाद डालें, और मलाई डालने के बाद सब्जी को लगातार चलाती रहें जब तक उसमें अच्छी तरह उबाल न आ जाये, मलाई नहीं फटेगी.
निशा: नितिन, कुछ भी लिया जा सकता है, लेकिन बटर यूज करने में आसानी होती है, बटर की सेल्फ लाइफ भी अच्छी होती है.
निशा: डा. प्रवीन जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैशाली, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.