दाल मखनी - Dal makhani Recipe

पंजाब की पसन्दीदा दाल दाल मखनी (Dal Makhani) सभी को बहुत पसन्द आती है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है. तो आइये आज हम भी अपने लन्च के लिये दाल मखनी बनायें.
Read - Dal makhani Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani
- काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)
- साबुत काले चना या राजमा - 50 ग्राम (1/4 कप)
- खाना सोडा -1/4 चौथई छोटी चम्मच
- टमाटर - 4 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक — 2 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- देशी घी —1 या 2 टेबल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार )
- हींग — 1-2 पिंच
- जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

विधि - How to make Dal Makhani
उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.
दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, खाना सोडा और नमक डाल कर 2 1/2 कप (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग और जीरा, मेथी डाल दीजिये. जीरा, मेथी भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.

इस भुने हुये मसाले में कुकर खुलने पर दाल मिला दीजिये. आप दाल को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये और गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.
दाल मखनी को प्याले में निकालिये, हरे धनियां और मक्खन ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार - पाँच लोगों के लिये.
- समय - 30 मिनिट
सुझाव
यदि आप प्याज और लहसुन पसंद करते हैं, तो हीग जीरा भुनने के बाद, एक प्याज और 5-6 कली लहसुन की लेकर छोटा छोटा कतर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये, घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज और लहसन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये और फिर उपरोक्त तरीके से सारे मसाले डालकर दाल मखनी बना लीजिये.
पिसे गरम मसाले की जगह साबुत गरम मसाले (8 काली मिर्च, 3 लोंग, 2 बड़ी इलाइची छीलकर और 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा) दरदरे कूट कर , मसाला भूनते समय डालकर भून लेंगे, साबुत मसाले का स्वाद दाल मखनी में बहुत अच्छा आता है.
Dal Makhani Recipe video
कमेंट (292)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i need your help.. if i need to make dal makhani and palak paneer for 30 people how much daal and palak- paneer should i take..? n other ingredients also please help me. . . :)
and thanks in advance . . :)
निशा: बिभा जी, दाल मखनी साबूत उरद से बनाये जाते हैं, उरद की दाल से नहीं, किराना स्टोर से साबुत उरद लिये जा सकते हैं.
निशा: निशान्त जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: जिया जी, हां अवश्य मिला सकते हैं.
निशा: रियाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डौली जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, दाल को पकने में देर लगती है, कुकर सीटी 1-2 लगायें, बाद में गैस धीमी करें और दाल 10-15 मिनिट तक पकने दें, और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद निकाल लीजिये.
निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्पित जी, कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस को धीमी करके, दाल को 2-3 मिनिट पकने दीजिये, और प्रेशर खतम होने पर दाल कुकर से निकालिये, दाल बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: हिमान्गी जी, मेरी हमेशा ही कोशिश रहेगी कि मैं कुछ नया बनाऊं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जितेन्द्र जी, दोनों को एक साथ उबालना है.