दाल मखनी - Dal makhani Recipe

पंजाब की पसन्दीदा दाल दाल मखनी (Dal Makhani) सभी को बहुत पसन्द आती है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है. तो आइये आज हम भी अपने लन्च के लिये दाल मखनी बनायें.
Read - Dal makhani Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani
- काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)
- साबुत काले चना या राजमा - 50 ग्राम (1/4 कप)
- खाना सोडा -1/4 चौथई छोटी चम्मच
- टमाटर - 4 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक — 2 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- देशी घी —1 या 2 टेबल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार )
- हींग — 1-2 पिंच
- जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

विधि - How to make Dal Makhani
उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.
दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, खाना सोडा और नमक डाल कर 2 1/2 कप (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग और जीरा, मेथी डाल दीजिये. जीरा, मेथी भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.

इस भुने हुये मसाले में कुकर खुलने पर दाल मिला दीजिये. आप दाल को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये और गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.
दाल मखनी को प्याले में निकालिये, हरे धनियां और मक्खन ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार - पाँच लोगों के लिये.
- समय - 30 मिनिट
सुझाव
यदि आप प्याज और लहसुन पसंद करते हैं, तो हीग जीरा भुनने के बाद, एक प्याज और 5-6 कली लहसुन की लेकर छोटा छोटा कतर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये, घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज और लहसन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये और फिर उपरोक्त तरीके से सारे मसाले डालकर दाल मखनी बना लीजिये.
पिसे गरम मसाले की जगह साबुत गरम मसाले (8 काली मिर्च, 3 लोंग, 2 बड़ी इलाइची छीलकर और 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा) दरदरे कूट कर , मसाला भूनते समय डालकर भून लेंगे, साबुत मसाले का स्वाद दाल मखनी में बहुत अच्छा आता है.
Dal Makhani Recipe video
कमेंट (292)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
jab hum dal makhani banate hai as per your instruction to hamare dal ka color green nahi hota jaisa ki aap banate ho pls help
sukriya!
निशा: वसीम जी, दाल का कलर ग्रीन नहीं है लेकिन ऊपर से हरा धनियां की गार्निश होने से वह एसा लग रहा है.
निशा: हरीश जी,दाल मखनी पंजाबी रेसिपी है.
निशा: विजय जी, में इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
kya jeera sabhi sabji m cmplsry h kya kuch sabji h jinme hum jeera use nahi karte eg dal makhni n shahi paneer.
निशा: आप अपनी पसंद अनुसार इसका उपयोग न करना चाहें तो नहीं करें.
निशा: कपिल जी, जी हां बना सकते हैं, गलने में थोड़ी देर लग जायेगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
nice
Hi do need to use sabut methi in dal makhani
Nisha ji, jab mei taiyar gravy dal mei dalti hu to boil dal phat jati hai.
निशा: छाया जी, दाल में आप दूध डाल रही है क्या, दूध की जगह आप क्रीम और बटर का यूज कीजिये, इसमें फटने की शिकायत नहीं होती.
Nice
Thank u so much nisha ji kya hum pani ke badle dudh dal sakte hai, aur 20 logo ke liye banana ho to dal kitni leni chahiye pls reply me.
निशा: सपना जी, दाल में क्रीम और बटर ज्यादा अच्छा लगता है, आप चाहें तो दूध डाल कर बना सकते हैं. 20 सदस्यों के लिये 800 -1 किग्रा. ग्राम दाल बनाई जा सकती है.
your receipe is very nice&also easy
mai ghar pe akelaa tha wife naraaz hoke challi gaye thee shooping karnee(shit men saare paise bhe le gai)
then aapke recipee kaam aai usse khush karne me....
ty sooo much nisha.
cream nii to to milk daal de
निशा: अरविन्द जी, दाल में क्रीम और मक्खन ज्यादा अच्छा लगता है.
Hum is dal ko khata kasia Nana sakta hai
Nisha j....thanx a lot for easily receipe ....i m engineer so i have not tym for cooking class m married ...the receipe u give i catch it ..ready for any dish..thnk uu so much
निशा: स्तुति जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
KYA HUM MAKKHAN KI JGH MALAI KA USE KR SKTE HE
निशा: पारुल जी हां अवश्य कर सकते हैं.
thanx nisha ji apki racipie se mene apne frnds me bahut tareef pai h
निशा: दिलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Message...
Nisha ji mene dal mkhni try ki or sb ko bht psnd aai.....thank you
निशा: वीरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Awesome recipe
Its very testy dish thanks for your resipi
Dal mkhani me flavour konsa aayega?