दाल मखनी - Dal makhani Recipe

पंजाब की पसन्दीदा दाल दाल मखनी (Dal Makhani) सभी को बहुत पसन्द आती है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है. तो आइये आज हम भी अपने लन्च के लिये दाल मखनी बनायें.
Read - Dal makhani Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani
- काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)
- साबुत काले चना या राजमा - 50 ग्राम (1/4 कप)
- खाना सोडा -1/4 चौथई छोटी चम्मच
- टमाटर - 4 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक — 2 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- देशी घी —1 या 2 टेबल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार )
- हींग — 1-2 पिंच
- जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

विधि - How to make Dal Makhani
उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.
दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, खाना सोडा और नमक डाल कर 2 1/2 कप (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग और जीरा, मेथी डाल दीजिये. जीरा, मेथी भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.

इस भुने हुये मसाले में कुकर खुलने पर दाल मिला दीजिये. आप दाल को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये और गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.
दाल मखनी को प्याले में निकालिये, हरे धनियां और मक्खन ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार - पाँच लोगों के लिये.
- समय - 30 मिनिट
सुझाव
यदि आप प्याज और लहसुन पसंद करते हैं, तो हीग जीरा भुनने के बाद, एक प्याज और 5-6 कली लहसुन की लेकर छोटा छोटा कतर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये, घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज और लहसन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये और फिर उपरोक्त तरीके से सारे मसाले डालकर दाल मखनी बना लीजिये.
पिसे गरम मसाले की जगह साबुत गरम मसाले (8 काली मिर्च, 3 लोंग, 2 बड़ी इलाइची छीलकर और 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा) दरदरे कूट कर , मसाला भूनते समय डालकर भून लेंगे, साबुत मसाले का स्वाद दाल मखनी में बहुत अच्छा आता है.
Dal Makhani Recipe video
कमेंट (292)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जतिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishmadhulika
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीकी जी, दाल मखनी में क्रीम और मक्खन का यूज कीजिये, बहुत अच्छी दाल मखनी बनती है.
निशा: आदित्य जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्मृिति जी, दाल मखनी के लिये साबुत उरद ही लिये जाते हैं, छिलका वाली दाल से भी आप दाल बना सकते हैं, अच्छी दाल बनती है.
निशा: बना सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
निशा: बबीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.
दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, खाना सोडा और नमक डाल कर 2 1/2 कप (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग और जीरा, मेथी डाल दीजिये. जीरा, मेथी भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.
निशा: सन्नी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i have heard the recipe of Dal sultaani it is a awadhi recipe please mam try this recipe and share with us
निशा: कंचन जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: गौरव जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक प्रकार के ढोकला की रेसिपी उपलब्ध है, आप उन्हैं देख सकते हैं.
निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, रेसिपी के अनुसार दाल को उबालें, और बनायें, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छी दाल बनायेंगे.
निशा: हर्षिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, दाल उबालते समय नहीं, मसाला भूनने के बाद आप उसमें क्रीम डालकर पका लीजिये और उबली दाल में मिलायें.
निशा: परमिंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dal makhni bahut tasty bani h thanks plz nisha ji milk wali dal makhni recipe btaye.
निशा: प्रियंका जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: आराधना जी, दाल मखनी काले साबुत उरद से बनती है, अगर चाहें तो इसमें थोड़ा राजमा या साबुत छिलका मसूर मिला कर बना सकते हैं.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनी जी, दाल मखानी में दूध नहीं डाला गया है.
निशा: हीना जी, क्रीम और मलाई दोंनो अलग अलग होती हैं, मलाई उबाले हुये दूध के ठंडा होने पर उसके ऊपर जो परत आ जाती है वह होती है, और क्रीम कच्चे दूध को फ्रिज में रखने पर जो परत आती है वह क्रीम होती है या इसे कच्चे दूध को फैंट कर बनाया जाता है.
निशा: यासिर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिन्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki recipes k liye koi app h toh plz mam btaye
निशा: नेहा जी, प्ले स्टोर पर आपको निशामधुलिका नाम से ऎप मिल जाएगी.