दाल मखनी - Dal makhani Recipe

📅 13 अक्टूबर 2007 👁 22 लाख बार देखी गई 💬 292 कमेंट ★ 3.7 (35149)

पंजाब की पसन्दीदा दाल दाल मखनी  (Dal Makhani) सभी को बहुत पसन्द आती है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है. तो आइये आज हम भी अपने लन्च के लिये दाल मखनी बनायें.

Read - Dal makhani Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani

  • काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)
  • साबुत काले चना या राजमा  - 50 ग्राम (1/4 कप)
  • खाना सोडा -1/4 चौथई छोटी चम्मच
  • टमाटर - 4 (मीडियम साइज)
  • हरी मिर्च -2-3
  • अदरक — 2 इंच का टुकड़ा
  • क्रीम या मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
  • देशी घी —1 या 2 टेबल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार )
  • हींग — 1-2 पिंच
  • जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
  • मेथी - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

विधि - How to make Dal Makhani

उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.

दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, खाना सोडा और नमक डाल कर 2 1/2 कप  (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये.  कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस या छोटा छोटा काट लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग और जीरा, मेथी डाल दीजिये. जीरा, मेथी भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये.  इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.

इस भुने हुये मसाले में कुकर खुलने पर दाल मिला दीजिये. आप दाल को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये और गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.

दाल मखनी को प्याले में निकालिये, हरे धनियां और मक्खन ऊपर से डालकर सजाइये.  गरमा गरम दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

  • चार - पाँच लोगों के लिये.
  • समय - 30 मिनिट

सुझाव
यदि आप प्याज और लहसुन पसंद करते हैं, तो हीग जीरा भुनने के बाद, एक प्याज और 5-6 कली लहसुन की लेकर छोटा छोटा कतर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये, घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज और लहसन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये और फिर उपरोक्त तरीके से सारे मसाले डालकर दाल मखनी बना लीजिये.

पिसे गरम मसाले की जगह साबुत गरम मसाले (8 काली मिर्च, 3 लोंग, 2 बड़ी इलाइची छीलकर और 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा) दरदरे कूट कर , मसाला भूनते समय डालकर भून लेंगे, साबुत मसाले का स्वाद दाल मखनी में बहुत अच्छा आता है.

Dal Makhani Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (35149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (292)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

kavita
aap mujhe mere mail id par rcipes beja karo plsssssssssssssssssssssssssssssssssssssssss i request you
meenu
Hi
I want these recipes in my email box.
amber
aap ne jawab nahin diya
amber
milk se banne wali daal makhni ki recipe plz bata dijiye
MANSWANI VERMA
very nice recipe,easily made & liked by every one at home.Also include recipes for the beginners.
rahul grover
I went thru lot of recepies of dal makhani and found that "kasuri methi" is very imp ingredient in that which gives a very different aroma as it comes in dal bukhara...besides there is a method of smoky aroma also I am not sure how they do it pls comment..
pratibha
nisha ji

very good website aap our dusari website hame mail kar dijiye
shweta
nisha ji

very good website. kindly tell us how the daal in gurudwara is made its so differnt and tasty
Khushbu
Hi Nisha ji,
Maine suna hai ki daal makhni banate samay cream ke saath saath dahi ka use bhi kiya jaata hai..agar haan to please bataiye kis tarha se karna hai. please answer deejiyega
निशा: खुशबू, दही और क्रीम या मलाई को एक साथ मिला कर फैट लीजिये, पकी हुई दाल में मिलाइये, तड़के का मसाला भूनिये, दाल में मिलाइये, दही वाली दाल मखानी तैयार है.

ALKA
dal makhni banane ki vidhi mujhe behad pasand ayi bilkul jaise punjabi's banate hai waise hi ayi dekhne main to achi lag rahi rahi ghar ja ke try jarur karungi.
riya
hi
v good website
we also cook food without garlic n onion
so i use ur site for my cokking its v useful
निशा मधुलिका
अंकित, होटल में दाल मखनी में लहसुन और प्याज का पेस्ट या छोटा छोटा काट कर डाला जाता हैं. इसकी महक आप पसन्द करते हैं, तो आप दाल में इस मसाले को प्रयोग कर सकते हैं. रैसिपी की आखिरी लाइन में दिया है कि आप इसे किस तरीके से बनायें.
ankit
Nishaji ,hotel wali khushbu ka jawab nahi diya .Kripya guide kare.
निशा मधुलिका
आकांक्षा, दाल मखनी में मक्खन ही डाला जाता है, मखाने नहीं.
Akansha
Nishaji, kya Dal makhani me makhane use nahi hote..???? Dal makhani is for makkhan or makhane... cause most of the places i have seen people using "makhane" with this Daal...please suggest
ankit
i especialy wants to know that even in resturent recepie is same but what's the secret of aroma and tempting flavour in dal bukhara and dal makani.Is there some special masala for that missing or metal used for cooking or coal smoke.
sharlin kaur
I really love dal makkhani and mix veg. wherever i go i just try both dishes